Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 4 जनवरी 2023, बुधवार
दिशाशूल उत्तर दिशा में रहेगा इसलिए उत्तर दिशा की ओर यात्रा करना टालें। आवश्यक हो तो थोड़ा सा गुड़-तिल खाकर घर से प्रस्थान करें। गणेश परिवार के दर्शन करें।

Aaj Ka Panchang: आज त्रयोदशी रात्रि और दिन बुधवार है। आज प्रदोष व्रत है। आज के दिन प्रदोषकाल में शिव परिवार का पूजन करें। शिवजी को बिल्व पत्र, धतूरे, आंकड़े के पुष्प या कोई भी सफेद पुष्प अर्पित करें। सारी मनोकामना पूरी होगी। यहां पेश है आज का पंचांग, जिसमें शुभ-अशुभ योग देखकर पूरे दिन की प्लानिंग कर लीजिए।
आज का पंचांग
- विक्रम संवत : 2079
- शालिवाहन शके : 1944
- पौष मास शुक्ल पक्ष
- ऋतु : शिशिर
- अयन : दक्षिणायन
- तिथि : त्रयोदशी रात्रि 12 तक
- नक्षत्र : रोहिणी सायं 6.47 तक
- योग : शुक्ल दूसरे दिन प्रात: 7.32 तक
- करण : कौलव प्रात: 10.58 तक
- सूर्योदय : 7.09.09
- सूर्यास्त : 5.53.55
- दिनकाल : 10 घंटे 44 मिनट 46 सेकंड
- रात्रिकाल : 13 घंटे 15 मिनट 28 सेकंड
- चंद्रोदय : दोपहर 3.43
- चंद्रास्त : सूर्योदय पूर्व तड़के 5.46 तक
आज की ग्रह स्थिति
- सूर्य राशि : धनु
- चंद्र राशि : वृषभ
- मंगल : वृषभ राशि में
- बुध : मकर में
- गुरु : मीन राशि में
- शुक्र : मकर
- शनि : मकर राशि में
- राहु : मेष राशि में
- केतु : तुला राशि में
शुभ समय दिन के
- लाभ : प्रात: 7.09 से 8.30
- शुभ : प्रात: 11.11 से दोप. 12.32
- लाभ : सायं 4.33 से 5.54
शुभ समय रात्रि के
- शुभ : सायं 7.33 से रात्रि 9.13
- अमृत : रात्रि 9.13 से 10.52
त्याज्य समय
- राहु काल : दोप. 12.32 से 1.52
- यम घंट : प्रात: 8.30 से 9.50
आज विशेष :
- प्रदोष व्रत
- आज का शुभ रंग : हरा, धूम्र
- आज के पूज्य देव : हरित गणेश
- आज का मंत्र : ऊं वक्रतुंडाय हूं
दिशाशूल
दिशाशूल उत्तर दिशा में रहेगा इसलिए उत्तर दिशा की ओर यात्रा करना टालें। आवश्यक हो तो थोड़ा सा गुड़-तिल खाकर घर से प्रस्थान करें। गणेश परिवार के दर्शन करें।
आज का विशेष उपाय
- आज के दिन प्रदोष व्रत रखें। प्रदोषकाल में शिव परिवार का पूजन करें। शिवजी को बिल्व पत्र, धतूरे, आंकड़े के पुष्प या कोई भी सफेद पुष्प अर्पित करें। सारी मनोकामना पूरी होगी।
- आज के दिन किसी भी निर्जन स्थान के शिव मंदिर में साफ-सफाई करके पूजन करें और वहां रात्रिर्पयत प्रज्वलित रहने वाला दीप लगाएं। वहीं बैठकर शिव चालीसा का पाठ करें। या ऊं नम: शिवाय मंत्र की अनिश्चित माला जाप करें। अर्थात् जितनी माला जाप करने का मन हो उतनी करें। इससे शीघ्र ही धन की अत्यधिक आवक होने लगेगी।












Click it and Unblock the Notifications