Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 24 अप्रैल 2023, सोमवार

Panchang Today: जिन लोगों की जन्मकुंडली में चंद्र खराब है वे आज के दिन दही, दूध या दूध से बने पदार्थों का सेवन न करें।

Aaj Ka Panchang:

Aaj Ka Panchang: आज सोमवार का दिन भगवान शिव और चंद्रदेव का दिन है। शारीरिक रोगों को दूर करने के लिए आज के दिन महामृत्युंजय मंत्र की एक माला रुद्राक्ष की माला से जाप करें। भगवान शिव को पंचामृत अर्पित करें। बेल पत्र और धतूरा अर्पित करने से समस्त रोगों का निवारण होगा। आज शिवजी का पूजन कर सफेद वस्त्र धारण करें। अष्टगंध का तिलक मस्तक पर करें। सफेद चंदन की माला से शिवजी के मंत्रों का जाप करें। यहां पेश है आज का पंचांग, जिसमें शुभ-अशुभ योग देखकर पूरे दिन की प्लानिंग कर लीजिए।

  • विक्रम संवत : 2080
  • शालिवाहन शके : 1945
  • मास : वैशाख शुक्ल पक्ष
  • ऋतु : ग्रीष्म
  • अयन : उत्तरायण
  • तिथि : चतुर्थी प्रात: 8:24 तक पश्चात पंचमी
  • नक्षत्र : मृगशिरा रात्रि 2:06 तक
  • योग : शोभन प्रात: 7:46 तक
  • करण : विष्टि भद्र प्रात: 8:24 तक
  • सूर्योदय : 6:00:41
  • सूर्यास्त : 6:49:19
  • दिनकाल : 12 घंटे 48 मिनट 38 सेकंड
  • रात्रिकाल : 11 घंटे 10 मिनट 35 सेकंड
  • चंद्रोदय : प्रात: 8:53
  • चंद्रास्त : रात्रि 11:04

आज की ग्रह स्थिति

  • सूर्य राशि : मेष
  • चंद्र राशि : वृषभ में दोपहर 1:11 तक पश्चात मिथुन
  • मंगल : मिथुन में
  • बुध : मेष में अस्त
  • गुरु : मेष में
  • शुक्र : वृषभ में
  • शनि : कुंभ में
  • राहु : मेष में
  • केतु : तुला में

दिन का चौघड़िया

  • अमृत : प्रात: 6:01 से 7:37
  • शुभ : प्रात: 9:13 से 10:49
  • चर : दोप 2:01 से 3:37
  • लाभ : दोप 3:37 से सायं 5:13
  • अमृत : सायं 5:13 से 6:49
  • अभिजित : प्रात: 11:59 से दोप 12:25

रात्रि का चौघड़िया

चर : सायं 6:49 से रात्रि 8:13

त्याज्य समय

  • राहु काल : प्रात: 7:37 से 9:13
  • यम घंट : प्रात: 10:49 से दोप 12:25

आज विशेष

  • आज का शुभ रंग : सफेद, हरा
  • आज के पूज्य देव : चंद्रदेव
  • आज का मंत्र : ऊं सों सोमाय नम:

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+