Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 19 अप्रैल 2023, बुधवार

Panchang Today: बुधवार के दिन हरे रंग के गणेशजी की मूर्ति घर में लाकर स्थापित करें। इससे आपका बुध शीघ्र ठीक होने लगेगा।

Aaj Ka Panchang

Aaj Ka Panchang: बुधवार का दिन भगवान गणेश के साथ बुध ग्रह को प्रसन्न करने का भी होता है। बुध का यह स्वभाव होता है कि वह कुंडली में जिस ग्रह के साथ बैठता है उसी के जैसा व्यवहार करने लगता है। यदि शुभ ग्रह के साथ है तो शुभ फल देगा और पाप ग्रहों के साथ है तो बुरे प्रभाव देगा। अपनी कुंडली में देखिए यदि बुध पाप ग्रहों राहु-केतु-मंगल-शनि के साथ है तो आपको बुधवार के दिन पेड़-पौधे लगाकर उनकी सेवा करनी चाहिए। इस दिन गणेशजी को शमी पत्र भी अर्पित करें। इससे धन से जुड़ी समस्याएं दूर हो जाएंगी।यहां पेश है आज का पंचांग, जिसमें शुभ-अशुभ योग देखकर पूरे दिन की प्लानिंग कर लीजिए।

  • विक्रम संवत : 2080
  • शालिवाहन शके : 1945
  • मास : वैशाख कृष्ण पक्ष
  • ऋतु : वसंत
  • अयन : उत्तरायण
  • तिथि : चतुर्दशी प्रात: 11:23 तक
  • नक्षत्र : रेवती रात्रि 11:52 तक
  • योग : वैधृति दोपहर 3:24 तक
  • करण : शकुनी प्रात: 11:23 तक पश्चात चतुष्पद
  • सूर्योदय : 6:04:41
  • सूर्यास्त : 6:47:19
  • दिनकाल : 12 घंटे 42 मिनट 37 सेकंड
  • रात्रिकाल : 11 घंटे 16 मिनट 32 सेकंड
  • चंद्रास्त : सायं 6:07
  • चंद्रोदय : प्रात: 6:01 (20 अप्रैल)

आज की ग्रह स्थिति

  • सूर्य राशि : मेष
  • चंद्र राशि : मीन रात्रि 11:52 तक पश्चात मेष
  • मंगल : मिथुन में
  • बुध : मेष में
  • गुरु : मीन में अस्त
  • शुक्र : मेष में
  • शनि : कुंभ में
  • राहु : मेष में
  • केतु : तुला में

दिन का चौघड़िया

  • लाभ : प्रात: 6:05 से 7:40
  • शुभ : प्रात: 10:51 से दोप 12:26
  • लाभ : सायं 5:12 से 6:47

रात्रि का चौघड़िया

शुभ : रात्रि 8:12 से 9:36

त्याज्य समय

  • राहु काल : दोप 12:26 से 2:01
  • यम घंट : प्रात: 7:40 से 9:15

आज विशेष :

  • पंचक समाप्त रात्रि 11:54 पर
  • आज का शुभ रंग : हरा
  • आज के पूज्य देव : गणेशजी
  • आज का मंत्र : ऊं गणाध्यक्षाय नम:

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+