Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 10 जुलाई 2023, सोमवार
Aaj Ka Panchang: आज श्रावण मास का पहला सोमवार है। आज के दिन भगवान शिव का विशेष दर्शन, पूजन, अर्चन, अभिषेक करने से विशिष्ट फलों की प्राप्ति होगी। आज प्रात: स्नानादि से निवृत होकर शिवजी का पंचामृत से अभिषेक करें। शिव चालीसा, शिव महिम्नस्तोत्र आदि का पाठ करें।

महामृत्युंजय मंत्र का पाठ करने से शिवजी का विशेष अनुगृह प्राप्त होगा और अनेक संकटों से बचे रहेंगे। आज शिवजी को बेलपत्र, धतूरा, आंकड़े के पुष्प अर्पित करें। आज भस्म का तिलक मस्तक पर करने से भोग और मोक्ष की प्राप्ति होगी। रुद्राक्ष पहनने से अनेक संकटों का समाधान होगा।
यहां पेश है आज का पंचांग, जिसमें शुभ-अशुभ योग देखकर पूरे दिन की प्लानिंग कर लीजिए।
- विक्रम संवत : 2080
- शालिवाहन शके : 1945
- मास : श्रावण (प्रथम शुद्ध) कृष्ण पक्ष
- ऋतु : वर्षा
- अयन : दक्षिणायन
- तिथि : अष्टमी सायं 6:43 तक
- नक्षत्र : रेवती सायं 6:57 तक
- योग : अतिगंड दोप 12:31 तक
- करण : बालव प्रात: 7:16 तक पश्चात कौलव
- सूर्योदय : 5:49:46
- सूर्यास्त : 7:14:09
- दिनकाल : 13 घंटे 24 मिनट 22 सेकंड
- रात्रिकाल : 10 घंटे 36 मिनट 00 सेकंड
- चंद्रास्त : दोप 12:44
- चंद्रोदय : रात्रि 12:37
आज की ग्रह स्थिति
- सूर्य राशि : मिथुन
- चंद्र राशि : मीन, सायं 6:57 से मेष में
- मंगल : सिंह
- बुध : कर्क
- गुरु : मेष
- शुक्र : सिंह
- शनि : कुंभ वक्री
- राहु : मेष
- केतु : तुला
दिन का चौघड़िया
- अमृत : प्रात: 5:50 से 7:30
- शुभ : प्रात: 9:11 से 10:51
- चर : दोप 2:13 से 3:53
- लाभ : दोप 3:53 से सायं 5:34
- अमृत : सायं 5:34 से 7:14
- अभिजित : दोप 12:05 से 12:59
रात्रि का चौघड़िया
चर : सायं 7:14 से रात्रि 8:34
त्याज्य समय
- राहु काल : प्रात: 7:30 से 9:11
- यम घंट : प्रात: 10:51 से दोप 12:32
आज विशेष :
- आज का शुभ रंग : सफेद
- आज के पूज्य देव : भगवान शिव
आज का मंत्र :
ऊं नम: शिवाय












Click it and Unblock the Notifications