Aaj Ka Mantra: इन मंत्रों से करें दिन की शुरुआत, एग्जाम में कभी नहीं आएंगे खराब नंबर
Aaj Ka Mantra: बहुत सारे राज्यों में बोर्ड और होम एग्जाम शुरू हो गए , परीक्षा का वक्त हर स्टूडेंट के लिए थोड़ा मुश्किल होता है,वो कहीं ना कहां मानसिक दवाब से भी जूझ रहे होते हैं। इस दौरान बच्चों में थकान, सिरदर्द, घबराहट और भूलने की समस्या भी देखी जाती है। ऐसे में सही तैयारी के साथ-साथ मानसिक एकाग्रता और आत्मविश्वास भी बेहद जरूरी होता है।
भारतीय परंपरा में मंत्रों को मन को शांत करने, स्मरण शक्ति बढ़ाने और सकारात्मक ऊर्जा देने का प्रभावी साधन माना गया है। यदि आप भी परीक्षा में अच्छे अंक पाना चाहते हैं, तो पढ़ाई से पहले या रोज इन मंत्रों का श्रद्धा से जाप करें।

Aaj Ka Mantra: सरस्वती वंदना मंत्र
- मंत्र:सरस्वति नमस्तुभ्यं वरदे कामरूपिणि। विद्यारम्भं करिष्यामि सिद्धिर्भवतु मे सदा॥
- लाभ: माता सरस्वती को विद्या, बुद्धि और वाणी की देवी माना जाता है। यह मंत्र एकाग्रता और समझ शक्ति बढ़ाने में सहायक है।
Aaj Ka Mantra: गायत्री मंत्र
- मंत्र: ऊं भूर्भुवः स्वः। तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि। धियो यो नः प्रचोदयात्॥
- लाभ: बुद्धि को तेज करता है और स्मरण शक्ति बढ़ाता है।
Aaj Ka Mantra: गणेश मंत्र
- मंत्र: ऊंगण गणपतये नमः॥
- लाभ:गणेश जी को विघ्नहर्ता कहा जाता है। परीक्षा से पहले इस मंत्र का जाप करने से बाधाएं दूर होती हैं।आत्मविश्वास बढ़ता है और मन से डर दूर होता है।
Aaj Ka Mantra: हनुमान मंत्र
- मंत्र: ऊं नमो भगवते हनुमते नमः॥
- लाभ: मानसिक मजबूती मिलती है और तनाव कम होता है। बजरंग बली बल, साहस और एकाग्रता के प्रतीक हैं।
Guru Mantra: गुरु मंत्र
- मंत्र: गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः। गुरुः साक्षात् परं ब्रह्म तस्मै श्रीगुरवे नमः॥
- लाभ: ज्ञान और मार्गदर्शन की भावना मजबूत होती है। गुरु का स्थान जीवन में सर्वोपरि माना गया है। यह मंत्र ज्ञान की प्राप्ति में सहायक है।
मंत्रों का जाप कैसे करें, क्या हैं नियम (Rules for Mantra)
नहा-धोकर स्वच्छ कपड़े पहने, फिर शांत मन से जाप करें। कोशिश करें जाप मन में हों औऱ जहां आप कर रहे हों वो एकांत स्थान हो। पढ़ाई शुरू करने से पहले 5-11 बार मंत्र बोलें। साफ उच्चारण और श्रद्धा के साथ आप मंत्रों का जाप करें और इसके बाद मंत्रों के साथ नियमित पढ़ाई और अभ्यास भी करें। आपको खुद कुछ दिनों में फर्क दिखाई देगा।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी चीज को अमल लाने के लिए किसी ज्योतिषी और किसी पंडित से अवश्य बातें करें।












Click it and Unblock the Notifications