Aaj Ka Mantra: इन मंत्रों से करें दिन की शुरुआत, नहीं रहेगा मौत का खौफ, विरोधी भी रहेंगे पस्त
Aaj Ka Mantra: शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित है, जो कि न्याय के देवता कहे जाते हैं। उनकी कृपा से इंसान आबाद अगर होता है तो वहीं दूसरी ओर उनके नाराज होने से जिंदगी जहन्नुम बन जाती है इसलिए उनको प्रसन्न करना हमेशा जरूरी है। वो कर्मों को महत्व देते हैं इसलिए जब तक आपके कर्म बढ़िया हैं तब तक आप समझिए सेफ जोन में हैं।
आपके दिमाग का भटकाव ना हो इसलिए आप दिन की शुरुआत मंत्रों से कीजिए, ये आपकी एकाग्रता और आत्मविश्वास बढ़ाएगा। यदि शनि अनुकूल हों तो जीवन में स्थिरता, अनुशासन, सफलता और दीर्घायु का वरदान देते हैं तो वहीं ये अशुभ होने पर स्वास्थ्य, धन और मानसिक शांति में बाधाएं आती हैं।
ऐसे में शनि मंत्रों का जाप अत्यंत लाभकारी माना जाता है। यहां हम लाए हैं आपके लिए विशेष मंत्र, जिसके जाप मात्र से ही आपकी जिंदगी खुशहाल हो जाएगी, मौत का खौफ नहीं रहेगा और सुख-शांति और समृद्धि की प्राप्ति होगी।
Aaj Ka Mantra: स्वास्थ्य के लिए शनि मंत्र
ॐ शं शनैश्चराय नमः ( 101 बार)
यह मंत्र मन को स्थिर करता है, आत्मबल बढ़ाता है ।
यदि बार-बार बीमारी परेशान कर रही हों, तो शनि मंत्र राहत दे सकते हैं।
Aaj Ka Mantra: धन और समृद्धि के लिए शनि मंत्र
ॐ नीलांजन समाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम्। छायामार्तण्ड संभूतं तं नमामि शनैश्चरम्॥ ( 11 बार)
शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या के दौरान आर्थिक तंगी, नौकरी में रुकावट या व्यापार में नुकसान हो सकता है। ऐसे में धन प्राप्ति के लिए शनि मंत्र अत्यंत प्रभावी हैं।
Aaj Ka Mantra: आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए शनि मंत्र
ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः ( 21 बार)
शनि कमजोर होने पर व्यक्ति में डर, हीन भावना और आत्मविश्वास की कमी देखी जाती है। नियमित मंत्र जाप से यह समस्या दूर हो सकती है।
Aaj Ka Mantra: शनि मंत्र जाप के नियम
सबसे पहले शनिदेव का ध्यान करें इसके बाद शनिवार के दिन जाप शुरू करें, अगर काले रंग के कपड़े पहनकर जाप करें तो ये बेहद शुभ होगा। तिल के तेल का दीपक जलाएं।फिर शांति पूर्वक मंत्रों का जाप करें।
झूठ, छल और अहंकार से दूर रहें और शांति से काम लें, मंत्रों के जाप से फायदा आपको जल्द ही महसूस होगा।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी चीज को अमल लाने के लिए किसी ज्योतिषी और किसी पंडित से अवश्य बातें करें।













Click it and Unblock the Notifications