Aaj Ka Mantra: नहीं सताएगा कोई डर अगर करेंगे इन मंत्रों से दिन की शुरुआत, लाइफ हो जाएगी Cool
Aaj Ka Mantra: मंगलवार का दिन ऊर्जा, साहस और आत्मबल का प्रतीक माना जाता है। यह दिन भगवान हनुमान को समर्पित होता है, जो शक्ति, बुद्धि और अटूट विश्वास के देवता हैं। मंगलवार को सही मंत्रों का जाप करने से नकारात्मकता दूर होती है, मन मजबूत होता है और जीवन में धन-समृद्धि के मार्ग खुलते है, यही नहीं बजरंगबली की पूजा करने से आत्मबल बढ़ता है और हर तरह के भय से मु्क्ति मिलती है।

Aaj Ka Mantra: डर दूर करने वाले मंत्र
ॐ हं हनुमते नमः
Aaj Ka Mantra: शक्ति और सुरक्षा के लिए
ॐ नमो भगवते आंजनेयाय महाबलाय स्वाहा
Aaj Ka Mantra: आत्मबल के लिए
ॐ ऐं भ्रीं हनुमते श्री राम दूताय नमः
Benefits Mantra: मंत्रों से मिलती है शक्ति
इन मंत्रों का नियमित जाप व्यक्ति को मानसिक और शारीरिक शक्ति प्रदान करता है। साथ ही यह डर, तनाव और नकारात्मक विचारों से मुक्ति दिलाता है। यही नहीं आत्मविश्वास में वृद्धि होती है, शत्रु बाधाओं से रक्षा होती है, निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होती है और मन में स्थिरता आती है, इंसान भय मुक्त और चिंता मुक्त बन जाता है। आर्थिक परेशानियों में कमी आती है और करियर और व्यवसाय में तरक्की के योग बनते हैं।
मंत्र जाप की विधि
मंगलवार की सुबह स्नान कर लाल वस्त्र धारण करें, फिर हनुमान जी के सामने दीपक जलाएं, उन्हें लाल फूल और गुड़ या चने का भोग लगाएं और ध्यानपूर्वक मंत्रों का जाप करें। जाप के बाद हनुमान जी की आरती का पाठ करें

हनुमान जी की आरती (Hanuman Ji Ki Aarti Lyrics in Hindi)
- आरती कीजै हनुमान लला की।
- दुष्ट दलन रघुनाथ कला की।।
- जाके बल से गिरिवर कांपे।
- रोग दोष जाके निकट न झांके।।अंजनि पुत्र महाबलदायी।
- संतान के प्रभु सदा सहाई।।
- दे बीरा रघुनाथ पठाए।
- लंका जारी सिया सुध लाए।।
- लंका सो कोट समुद्र सी खाई।
- जात पवनसुत बार न लाई।।
- लंका जारी असुर संहारे।
- सियारामजी के काज संवारे।।
- लक्ष्मण मूर्छित पड़े सकारे।
- आणि संजीवन प्राण उबारे।।
- पैठी पताल तोरि जमकारे।
- अहिरावण की भुजा उखाड़े।।
- बाएं भुजा असुर दल मारे।
- दाहिने भुजा संतजन तारे।।
- सुर-नर-मुनि जन आरती उतारे।
- जै जै जै हनुमान उचारे।।
- कंचन थार कपूर लौ छाई।
- आरती करत अंजना माई।।
- लंकविध्वंस कीन्ह रघुराई।
- तुलसीदास प्रभु कीरति गाई।।
- जो हनुमानजी की आरती गावै।
- बसी बैकुंठ परमपद पावै।।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी चीज को अमल लाने के लिए किसी ज्योतिषी और किसी पंडित से अवश्य बातें करें।












Click it and Unblock the Notifications