Ank Jyotish Rashifal 9th May: मूलांक 3 वाले रखें धैर्य, पढ़ें अंक राशिफल

Numerology : आज के मूलांक 9 के मित्र अंक हैं 1, 2, 3, 4, 5, 6, 9 और शत्रु अंक 7, 8 हैं।

Ank Jyotish Rashifal 9th May

Ank Jyotish 2023: आज 9 मई 2023 है। आज का मूलांक 9 है जिसका स्वामी मंगल और भाग्यांक 3 है जिसका स्वामी गुरु है। आज का दि मंगल और गुरु के प्रभाव वाला रहेगा। आज क्रोध की अधिकता रहेगी किंतु बृहस्पति का प्रभाव होने से संयम का परिचय भी देना होगा। आज लोगों का मन धार्मिक कार्यों में भी लगेगा। अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28

आज छोटी-छोटी बातों पर क्रोध आएगा और काम बिगड़ने लगेंगे। संयम से काम लेना होगा अन्यथा नुकसान में रहेंगे। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। जॉब में बदलाव हो सकता है। व्यापार धीमी गति से चलेगा।

  • रेमेडी : अपने पर्स में लाल चंदन का टुकड़ा रखें।
  • लकी नंबर : 1, 3

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

दिन संभलकर बिताएं। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाना टाल दें। नौकरी में उच्चाधिकारियों से अनबन हो सकती है। व्यापार में विपरीत स्थिति बन सकती है। धन की आवक ठीक होगी। परिवार में सामंजस्य रहेगा। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। सतर्क रहें।

  • रेमेडी : सफेद रूमाल जेब में रखें।
  • लकी नंबर : 2, 5

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

आज का दिन धैर्य से रहें। किसी से विवाद में न पड़ें। धन का निवेश करने के लिए दिन अच्छा नहीं है। परिवार के संरक्षण में रहेंगे तो लाभ में रहेंगे। प्रेम संबंधों को निभाने के प्रति सजग रहें। मित्रों से भेंट होगी। जॉब में उन्नति होगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

  • रेमेडी : लाल रूमाल जेब में रखकर बाहर निकलें।
  • लकी नंबर : 3, 6

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

कार्यों को पूरा करने के लिए मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। व्यर्थ की दौड़धूप रहेगी। घर में मेहमान आएंगे। आर्थिक मसले फंस सकते हैं। पैसा उधार लेना पड़ सकता है। संपत्ति के कार्य होंगे। नए लोगों से भेंट होगी। जॉब में उन्नति, व्यापार सामान्य गति से चलेगा।

  • रेमेडी : पीले रंग का रूमाल जेब में रखें।
  • लकी नंबर : 4, 7

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

निर्णय नहीं ले पाएंगे। भ्रम में रहेंगे। नए लोगों से भेंट होगी किंतु किसी के बहकावे में आकर निवेश न करें। धोखाधड़ी हो सकती है। जॉब में कठिन स्थिति रहेगी। व्यापार में कष्ट आ सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आज शाम को कहीं घूमने जाने का प्लान बनेगा।

  • रेमेडी : हरे रंग का पेन या रूमाल जेब में रखें।
  • लकी नंबर : 5, 8

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

भौतिक सुखों की ओर दौड़ लगेगी। घर-परिवार में नया वाहन आएगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होगा। पुराने रिश्ते फिर से जीवित होंगे। दांपत्य जीवन का टकराव समाप्त होगा। मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। मित्रों और परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा।

  • रेमेडी : सफेद रूमाल जेब में रखें।
  • लकी नंबर : 6, 3

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

कार्य तेज गति से होंगे लेकिन धन के मामले में सतर्क रहना होगा। संपत्ति में निवेश करें लेकिन शेयर मार्केट से हानि उठानी पड़ सकती है। परिवार के साथ पर्यटन का अवसर आएगा। प्रेम और दांपत्य जीवन ठीक रहेगा। स्वास्थ्य ठीक होगा, रोगों पर खर्च कम होगा।

  • रेमेडी : नीले रंग का रूमाल जेब में रखें।
  • लकी नंबर : 7, 2

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

आज किसी बड़े विवाद में फंस सकते हैं इसलिए सतर्क रहें। साझेदारी के कार्यों में धोखा हो सकता है। मानसिक रूप से विचलित रहेंगे। कामकाज में दौड़भाग के कारण थकान होगी। कुछ ऐसे लोगों से भेंट होगी जो आगे जीवन में काम आएंगे। धन की आवक ठीक होगी।

  • रेमेडी : नीला रूमाल या नीला पेन जेब में रखें।
  • लकी नंबर : 8, 4

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

क्रोध से परेशान रहेंगे। परिवार में विवाद होगा। संपत्ति को लेकर टकराव हो सकता है। कार्यस्थल पर मुश्किल हालात बन सकते हैं। व्यापार में समय ठीक रहेगा। नए कार्य प्रारंभ करना आज टालें तो बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य गड़बड़ा सकता है। धन तंगी महसूस होगी।

  • रेमेडी : लाल या पिंक रूमाल जेब में रखें।
  • लकी नंबर : 9, 1

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+