Ank Jyotish Rashifal 8th February 2024 : मूलांक 1 के लिए दिन सुखद , जानिए बाकियों का हाल
Ank Jyotish Rashifal 8th February 2024 : आज 8 फरवरी 2024 है। आज का मूलांक 8 है जिसका स्वामी शनि है और भाग्यांक 9 है जिसका स्वामी मंगल है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है।

आज के मूलांक 8 के मित्र अंक हैं 2, 3, 5, 6, 8 और शत्रु अंक 1, 4, 7, 9 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।
मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आज का दिन आपके लिए सुखद है। नई सौगातें लेकर आएगा। पहले से जारी काम संपन्न होंगे और नए की रूपरेखा बनेगी। किसी का साथ अच्छा लगेगा। मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी और व्यापार अच्छा चलेगा। आर्थिक लाभ होगा। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।
- रेमेडी : आज किसी बुजुर्ग पुरुष को उसकी इच्छित वस्तु भेंट करें।
- लकी नंबर : 1, 3
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
आज का दिन सामान्य है। आपके काम सफलतापूर्वक पूरे होंगे। समाज में महत्व बढ़ेगा और आपके निर्णय को सराहा जाएगा। शारीरिक-मानसिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे। नौकरी में उन्नति होगी। व्यापार आगे बढ़ेगा। आज धन लाभ होने के योग हैं।
- रेमेडी : आज किसी बुजुर्ग स्त्री को उसकी प्रिय वस्तु भेंट करें।
- लकी नंबर : 2, 4
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। परिवार और समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अटका हुआ प्रमोशन मिल सकता है। व्यापार में स्थितियां अनुकूल बनने लगेंगी। साझेदारी में नए काम शुरू करेंगे। आर्थिक संपन्नता आएगी। स्वास्थ्य में आज सुधार आएगा।
- रेमेडी : आज किसी अपंग व्यक्ति को उनकी मनपसंद वस्तु भेंट करें।
- लकी नंबर : 3, 5
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
आज आपको अत्यंत सावधानी से रहना है। कोई काम जल्दबाजी में न करें। वाहन और मशीनरी का प्रयोग करते समय सावधानी रखनी होगी। परिवार में विवाद हो सकता है। मित्रों से मनमुटाव होगा। नौकरी और व्यापार ठीक चलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। धन लाभ होगा। रेमेडी : आज किसी गरीब व्यक्ति को फल भेंट करें।
- लकी नंबर : 4, 6
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से थोड़े थके रहेंगे। आपके द्वारा पूर्व में लिए गए कुछ निर्णयों का गलत परिणाम निकलेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में टकराव हो सकता है। धन की तंगी दूर होगी। भूमि-भवन, वाहन खरीदने के योग बनेंगे।
- रेमेडी : आज बालकों को मिठाई भेंट करें।
- लकी नंबर : 5, 7
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
आज का दिन सुंदर परिणामों वाला रहेगा। आपके भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। परिवार में आनंदोत्सव होगा। दांपत्य में प्रेम बढ़ेगा। नौकरी और व्यापार में सार्थक प्रयासों से उन्नति होगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। अविवाहतों के विवाह की बात बनेगी।
- रेमेडी : आज अपने जीवनसाथी या प्रेमी-प्रेमिका को उपहार दें।
- लकी नंबर : 6, 8
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपके धैर्य और संयम का शुभ फल मिलेगा। शारीरिक कष्ट दूर होंगे। मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक संकटों का समाधान परिवार की मदद से होगा। धार्मिक यात्राएं होंगी। व्यापार में लाभ होगा। धन आएगा। निवेश करेंगे।
- रेमेडी : आज गरीबों को फल भेंट करें।
- लकी नंबर : 7, 9
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
आज का दिन सतर्कतापूर्वक रहने का है इसलिए किसी भी काम को करने से पहले अच्छे से सोच-विचार कर लें। निवेश किसी के कहने पर न करें। खर्च पर नियंत्रण करें। धार्मिक आध्यात्मिकता में मन लगेगा। पारिवारिक जीवन में सहयोग बना रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
- रेमेडी : आज गरीबों को कंबल भेंट करें।
- लकी नंबर : 8, 1
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
आज का दिन सामान्य बीतेगा। काम यथावत गति से चलते रहेंगे। भागदौड़ थमेगी और कुछ शांति के पल परिवार के साथ बिताएंगे। प्रेम में वृद्धि होगी। पारिवारिक यात्राएं हो सकती हैं। युवाओं को नौकरी के नए विकल्प मिलने वाले हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
- रेमेडी : आज गरीबों की दवाई और इलाज का प्रबंध करें।
- लकी नंबर : 9, 2
यह पढ़ें:लव राशिफल 2024: जानिए किसको मिलेगा सच्चा प्यार?












Click it and Unblock the Notifications