Ank Jyotish Rashifal 5th July: मूलांक 9 के लिए दिन शुभ, जानिए बाकियों का हाल

Ank Jyotish Rashifal:आज 5 जुलाई 2023 है। आज का मूलांक 5 है जिसका स्वामी बुध है और भाग्यांक 1 है जिसका स्वामी सूर्य है। आज का दिन सभी मूलांक वाले जातकों के लिए उत्तम रहने वाला है। आज के मूलांक 5 के मित्र अंक हैं 1, 3, 4, 5, 6, 7, 9 और शत्रु अंक 2, 8 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

Ank Jyotish Rashifal 5th July

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28

आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। लंबे समय से जिस बात को लेकर सोच-विचार चल रहा था वह आज कार्यरूप में बदल सकती है। निर्णय सही होंगे। मन प्रसन्न रहेगा। धन का आगमन अच्छा होगा। पारिवारिक, सामाजिक जीवन में सम्मान प्रतिष्ठा रहेगी।

  • रेमेडी : आज तुलसी के पौधे में पानी अवश्य डालें।
  • लकी नंबर : 1, 2

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

आज कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले पाएंगे जो भविष्य में उत्तम रहने वाले हैं। कुछ पुराने कार्य पूरे होने के योग हैं। मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। करियर में ग्रोथ का समय है। आर्थिक रूप से सुदृढ़ रहेंगे। धन लाभ होगा।

  • रेमेडी : आज सफेद फूल के किसी भी पौधे में जल डालें।
  • लकी नंबर : 2, 3

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

दिन सामान्य है। पारिवारिक स्थिति उत्तम रहेगी। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहने वाला है। परिवार में आपके कार्य और निर्णय को सराहा जाएगा। धन लाभ होगा। पुराना निवेश लाभ देगा। नौकरी में उन्नति के साथ बदलाव की संभावना है। व्यापार लाभ देगा।

  • रेमेडी : आज पीपल के वृक्ष में जल अर्पित करें।
  • लकी नंबर : 3, 4

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

आज का दिन लाभदायक है। सही निर्णय लेने से लाभ की स्थिति में रहेंगे। भूमि, भवन से जुड़े कार्यों में लाभ होगा। परिवार के साथ सामंजस्य अच्छा रहने वाला है। धन लाभ होगा। कर्ज मुक्ति के योग हैं। शारीरिक रोग दूर होंगे। आजीविक के साधनों से लाभ होगा।

  • रेमेडी : आज चंदन के वृक्ष में जल अर्पित करें।
  • लकी नंबर : 4, 5

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

आज जो कार्य करेंगे उसमें लाभ होगा। निर्णय सटीक साबित होंगे। पारिवारिक सामंजस्य बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल में सुधार आएगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नौकरी में बदलाव के संकेत हैं। अपने कार्य दूसरों पर न टालें वरना नुकसान हो सकता है।

  • रेमेडी : आज दूर्वा को जल से सींचें।
  • लकी नंबर : 5, 6

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। अपने जीवन के बारे में महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। आर्थिक लाभ होगा किंतु किसी को पैसा उधार देने से बचें, अन्यथा फंस सकता है। नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिलने वाली है। व्यापार में नए कार्य साथ में जोड़ेंगे तो लाभ होगा।

  • रेमेडी : आज मनीप्लांट का पौधा लगाएं या है तो उसमें पानी बदलें।
  • लकी नंबर : 6, 7

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

दिन आनंददायक रहने वाला है। घर-परिवार में मेहमान आएंगे। अविवाहितों के विवाह की बात आज बन सकती है। नए कार्य प्रारंभ करने के लिए समय उत्तम है। आर्थिक संकट अब खत्म होने वाला है। संपत्ति के अटके काम आज पूरे होंगे। सेहत ठीक रहेगी।

  • रेमेडी : आज तुलसी के पौधे में पानी डालें।
  • लकी नंबर : 7, 8

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

दिन सामान्य है। किसी पर क्रोध न करें अन्यथा मुश्किल में पड़ सकते हैं। परिवार के साथ व्यवहार संयत रखना होगा। कार्य व्यवसाय में बदलाव करने से लाभ होगा। कर्ज मुक्ति का मार्ग खुलेगा। धन की आवक अच्छी होगी। अविवाहितों के विवाह के योग बनेंगे।

  • रेमेडी : आज शमी के पेड़ में पानी डालें।
  • लकी नंबर : 8, 9

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

दिन शुभ है। समय पर सारे काम होंगे। परिवार और दांपत्य जीवन में संबंध मधुर रहेंगे। आज ऊर्जावान बने रहेंगे। स्फूर्ति से सारे काम सफल हो जाएंगे। धन लाभ होगा। संयम और धैर्य का परिणाम मिलने वाला है। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

  • रेमेडी : आज बिल्वपत्र के पेड़ में पानी अवश्य डालें।
  • लकी नंबर : 9, 1

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+