Aaj ka Ank Jyotish Rashifal 2nd May 2023: मूलांक 2 वालों के लिए उत्तम हैं आज का दिन, पढ़ें अंक राशिफल

Numerology : चंद्र मानसिक स्थिति, पार्टनरशिप और अपोजिशन का प्रतीक है और बुध रोमांच, स्वतंत्रता और बौद्धिक क्षमता व्यक्त करता है।

Aaj ka Ank Jyotish Rashifal

Ank Jyotish 2023: आज 2 मई 2023 है। आज का मूलांक 2 है जिसका स्वामी चंद्र और भाग्यांक 5 है जिसका स्वामी बुध है। आज अंकों का इशारा है कि आपको अपने संबंधों को निभाने के लिए सही प्रयास करने होंगे। अपनी स्वतंत्रता को चोट पहुंचाए बिना ऐसे निर्णय लेने होंगे जो आपके रिश्ते परिवार और मित्रों के साथ सुखद बनाए। अपनी बौद्धिक क्षमताओं का प्रयोग करते हुए अपने लिए निर्णय लेने होंगे। आज के मूलांक 2 के मित्र अंक हैं 1, 2, 3, 4, 7, 8, 9 और शत्रु अंक 5, 6 हैं। इसके अनुसार अपने मूलांक या जन्मांक के अनुसार देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28

  • आपके लिए आज का दिन नई संभावनाएं लेकर आ रहा है। मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे और लिए गए सारे निर्णय सही रहेंगे। पूर्व दिशा से धन का आगमन होगा। मित्रो-परिवार के साथ संबंध सुखद रहेंगे। बस बाहरी खानपान का ध्यान रखें। पेट रोग आ सकता है।
  • रेमेडी : सफेद चंदन का तिलक करें।
  • लकी नंबर : 1, 7

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

  • दिन उत्तम है। जो कार्य हाथ में लेंगे उसमें सफलता मिलेगी। फाइनेंशियली मजबूत रहेंगे। निवेश की योजना सफल होगी। यात्राओं के योग है। जॉब में संतुष्टि रहेगी। नए बिजनेस में हाथ आजमाएं सफलता मिलेगी। कोई प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। सेहत ठीक रहेगी।
  • रेमेडी : केसर का तिलक करके घर से निकलें।
  • लकी नंबर : 2, 3

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

  • दिन संयम से गुजारने का है। कोई उकसाए तो क्रोध न करें। धैर्य से काम लें। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। धन के मामले सुलझेंगे। पैसा आने का मार्ग खुलेगा। पति या पत्नी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। जॉब में उन्नति होगी। बिजनेस ठीक रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा।
  • रेमेडी : लाल रूमाल जेब में रखें।
  • लकी नंबर : 3, 9

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

  • अंकों के इशारे आपके पक्ष में हैं। जो काम लंबे समय से करना चाह रहे हैं उसे आज कर लें। तनाव न पालें, काम सफल होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, धन का आगमन होगा, सेहत अच्छी रहेगी, भागदौड़ के बावजूद थकानरहित अनुभव करेंगे।
  • रेमेडी : हल्के भूरे रंग का कागज का चौकोर टुकड़ा जेब में रखें।
  • लकी नंबर : 4, 6

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

  • दिन उठापटक वाला रहेगा। मानसिक भ्रम में रहेंगे। निर्णय लेने में परेशानी अनुभव होगी। जॉब में विपरीत परिस्थिति बन सकती है। बिजनेस में सहयोग लेना पड़ेगा। धन आएगा किंतु जाने का मार्ग पहले से बना हुआ है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
  • रेमेडी : आधा किलो खड़ें मूंग का दान करें।
  • लकी नंबर : 5, 8

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

  • दिन शुभ है। आत्मविश्वास और ऊर्जा से भरे रहेंगे इससे अनेक कार्य सफल हो जाएंगे। पैसा आएगा, अटका हुआ पैसा भी आएगा। परिवार के साथ ट्रैवलिंग के योग हैं। प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। लाइफपार्टनर के साथ अच्छी बनेगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा।
  • रेमेडी : सफेद चंदन का तिलक लगाकर घर से निकलें।
  • लकी नंबर : 6, 2

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

  • आज का दिन आपके पक्ष में है। अवसरों का लाभ उठाने का प्रयास करें। सरकारी सेवा क्षेत्रों से लाभ मिलेगा। पारिवारिक सौख्यता रहेगी। मनी मैटर सॉल्व होंगे। लव अफेयर होगा, जॉब में बड़े अधिकारी काम से खुश रहेंगे। बिजनेस में स्थिति पक्ष में रहेगी।
  • रेमेडी : अष्टगंध का तिलक करके घर से निकलें।
  • लकी नंबर : 7, 9

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

  • दिन की शुरुआत शुभ समाचार से होगी। आज जो काम हाथ में लेंगे उसे पूरा करके ही दम लेंगे। मानसिक शांति अनुभव होगी। शारीरिक रूप से मजबूत रहेंगे। धन आएगा। प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं तो आज काम शुरू कर दें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
  • रेमेडी : नीला कागज का टुकड़ा जेब में रखकर घर से निकलें।
  • लकी नंबर : 8, 2, 3

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

  • दिन मिश्रित है। कुछ कार्य सफल होंगे किंतु कुछ में बाधा आ सकती है। ऐसे काम जिनका निर्णय दूसरे करेंगे वे अटक सकते हैं। पैसा आने के मार्ग कम होंगे। बिजनेस में ठहराव लगेगा। जॉब में सामान्य स्थिति रहेगी किंतु किसी साथी से अनबन हो सकती है।
  • रेमेडी : लाल कागज का चौकोर टुकड़ा जेब में रखें।
  • लकी नंबर : 9, 6, 3

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+