Ank Jyotish Rashifal 29th June: मूलांक 8 के लिए दिन लकी,जानिए बाकियों का हाल

Ank Jyotish Rashifal:आज 29 जून 2023 है। आज का मूलांक 2 है जिसका स्वामी चंद्र है और भाग्यांक 6 है जिसका स्वामी शुक्र है। आज का दिन सभी मूलांक वाले जातकों के लिए श्रेष्ठ रहने वाला है। आज के मूलांक 2 के मित्र अंक हैं 1, 2, 3, 4, 7, 8, 9 और शत्रु अंक 5, 6 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

Ank Jyotish Rashifal 29th June:

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28

आज का दिन आपके लिए उन्नतिदायक रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा किंतु किसी प्रियजन की कमी महसूस होगी। कार्यस्थल पर माहौल आपके पक्ष में रहेगा। अधीनस्थ सहयोग करेंगे। नए काम प्रारंभ कर सकते हैं। आर्थिक लाभ के अवसर आएगा। धन खर्च भी होगा।

  • रेमेडी : आज गाय को हरा चारा खिलाएं।
  • लकी नंबर : 1, 6

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

आज आपके लिए उत्तम अवसर आने वाले हैं। विशेषकर संबंधों के मामले में खुश होने वाली बात रहेगी। दूर गए प्रिय मित्र का संदेश आएगा। नौकरी में उन्नति होगी। व्यापार ठीक चलेगा। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। घर-परिवार में मेहमान आएंगे।

  • रेमेडी : आज सफेद गाय को गर्म ताजी रोटी खिलाएं।
  • लकी नंबर : 2, 5

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

दिन उत्तम है, लाभदायक है। आर्थिक संकटों का हल निकलेगा। अपने जीवन का कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। परिवार के साथ पर्यटन पर जाने का अवसर आएगा। नौकरी में स्थानांतरण के योग हैं। नए व्यापारिक अनुबंध करेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। दांपत्य में प्रेम बढ़ेगा।

  • रेमेडी : आज पक्षियों के लिए दाना-पानी का इंतजाम करें।
  • लकी नंबर : 3, 1

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

आज भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। धन आएगा और खर्च भी होगा। आजीविका के नए साधन प्राप्त होंगे। नया काम शुरू करने के लिए दिन शुभ है। संपत्ति के काम करें लाभ होगा। परिवार के साथ तालमेल बैठाने में थोड़ी परेशानी आ सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

  • रेमेडी : आज श्वानों को घी चुपड़ी रोटी खिलाएं।
  • लकी नंबर : 4, 7

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

दिन शुभ है। भागदौड़ के बावजूद मन में काम पूरे हो जाने की प्रसन्नता रहेगी। अविवाहित युवक-युवतियों के विवाह की बात आज बन सकती है। धन लाभ होने के योग हैं। संपत्ति में निवेश करेंगे। नौकरी में उन्नति होगी। युवाओं को नए करियर आप्शन मिलने वाले हैं।

  • रेमेडी : आज तोतों के लिए दाने का प्रबंध करें।
  • लकी नंबर : 5, 2

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

आज पूरे दिन आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। मन प्रसन्न रहने से अनेक काम आसानी से हो जाएंगे। धन लाभ होगा। फंसा हुआ पैसा लौट आने के योग हैं। शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य ठीक रहेगा। दांपत्य का टकराव दूर होगा। परिवार के साथ पर्यटन का अवसर आएगा।

  • रेमेडी : आज सफेद अश्व को चने खिलाएं।
  • लकी नंबर : 6, 8

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

आज थोड़ी दौड़भाग रहेगी और काम अटक भी सकते हैं। पारिवारिक कार्यों पर खर्च की अधिकता रहेगी। कार्यस्थल पर किसी से विवाद हो सकता है अत: सतर्क रहें। नए कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। भूमि, संपत्ति, वाहन के कार्यों में लाभ होगा। सेहत ठीक रहेगी।

  • रेमेडी : आज काले कुत्ते को रोटी डालें।
  • लकी नंबर : 7, 2

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

आज का दिन अनेक प्रकार से लाभदायक रहने वाला है। पारिवारिक, सामाजिक, आर्थिक और स्वास्थ्यगत रूप से दिन शुभ है। संतान की ओर से उत्साहजनक समाचार मिलेगा। पैसा आएगा जिससे अटके हुए काम बनने लगेंगे। करियर में अच्छी ग्रोथ मिलने वाली है।

  • रेमेडी : आज कौवे को अनाज खिलाएं।
  • लकी नंबर : 8, 3

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। पलक झपकते अनेक काम कर लेंगे। धन लाभ होगा। संपत्ति सुख प्राप्त होगा। पारिवारिक सुख प्राप्त रहेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। नौकरी में बदलाव के साथ उन्नति होगी। नए व्यापार प्रारंभ कर सकते हैं।

  • रेमेडी : आज गाय को चारा खिलाएं।
  • लकी नंबर : 9, 4

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+