Ank Jyotish Rashifal 27 November: मूलांक 8 के लिए दिन लकी , जानिए बाकियों का हाल

Ank Jyotish Rashifal 27 November : आज 27 नवंबर 2023 है। आज का मूलांक 9 है जिसका स्वामी मंगल है और भाग्यांक भी 9 है जिसका स्वामी मंगल है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए विवादित रह सकता है। आज के मूलांक 9 के मित्र अंक हैं 1, 2, 3, 5, 6, 9 और शत्रु अंक 4, 7, 8 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

Ank Jyotish Rashifal

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28

आज कैसी भी स्थिति आए आपको अपना व्यवहार संतुलित रखना होगा। किसी भी विवाद में न पड़ें। कार्यस्थल पर लोग भ्रमित करने का प्रयास करेंगे। स्वास्थ्य आज ठीक रहेगा। परिवार में सामंजस्य बनाकर चलें। आर्थिक मामलों का निपटार आज हो जाएगा।

  • रेमेडी : आज लाल कागज का टुकड़ा पर्स में रखें।
  • लकी नंबर : 1, 6

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

आज आपको किसी की मदद करनी पड़ सकती है। अपने प्रभाव का प्रयोग करके किसी का भला करेंगे। आर्थिक लाभ के अवसर आएंगे। संपत्ति के विवाद सुलझेंगे। नौकरी में लाभ होगा। कारोबार अच्छा चलेगा। नए काम प्रारंभ करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार आएगा।

  • रेमेडी : आज सफेद कागज का टुकड़ा पर्स में रखें।
  • लकी नंबर : 2, 7

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

आज काम की थोड़ी भागदौड़ रहने से मन में खिन्नता आएगी। परिवार के साथ तालमेल बनाकर चलना होगा। कारोबारियों को धन लाभ होगा। नौकरी की चिंता दूर होगी। संकटपूर्ण समय बीत गया है। प्रेम संबंधों में गर्माहट आएगी। स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होगा।

  • रेमेडी : आज पीले कागज का टुकड़ा पर्स में रखें।
  • लकी नंबर : 3, 8

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

आज अचानक बड़ी धनराशि की जरूरत लग सकती है। खर्च की अधिकता रहेगी। पारिवारिक विवाद बढ़ सकता है। दांपत्य में टकराव होगा। स्वास्थ्य में परेशानी आ सकती है। कर्ज मुक्ति होते-होते रह सकती है। प्रेम संबंधों में सतर्क रहें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

  • रेमेडी : आज ग्रे कागज का टुकड़ा पर्स में रखें।
  • लकी नंबर : 4, 9

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

आज कार्यस्थल पर सतर्क रहना होगा। कोई अधीनस्थ आपकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने का प्रयास कर सकता है। विवादों से दूर रहने का प्रयास करें। आर्थिक लाभ होगा, निवेश से लाभ अर्जित करेंगे। प्रेम संबंधों में गर्माहट आएगी। अविवाहितों के विवाह की बात बनेगी।

  • रेमेडी : आज सिंदूरी रंग के कागज का टुकड़ा पर्स में रखें।
  • लकी नंबर : 5, 1

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

आज का दिन शुभ है। धैर्य और संयम का शुभ परिणाम मिलेगा। पूरे परिवार को साथ लेकर चलेंगे। स्वास्थ्यगत समस्याएं दूर होंगी। आजीविका के साधनों की चिंता दूर होगी। नए काम प्रारंभ करेंगे। प्रेम संबंध विवाह में बदल सकते हैं। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी।

  • रेमेडी : आज सफेद कागज का टुकड़ा पर्स में रखें।
  • लकी नंबर : 6, 2

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

आज का दिन उन्नतिकारक रहेगा। अचानक कोई बड़ा काम पूरा हो जाने से मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक मसलों पर परिवारजनों या वरिष्ठों की सहायता लेना उचित रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मित्रों से भेंट होगी। नए काम प्रारंभ करने के लिए दिन ठीक है। फंसे काम बनेंगे।

  • रेमेडी : आज ग्रे रंग के कागज का टुकड़ा पर्स में रखें।
  • लकी नंबर : 7, 3

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

करियर की चिंता दूर होगी। युवाओं को नए ऑफर आएंगे। विदेश में शिक्षा का सपना देख रहे युवाओं की इच्छा पूरी हो सकती है। धन लाभ होगा। पुराने निवेश से लाभ होगा। कर्ज मुक्ति होगी। परिवार के साथ सुखद समय बिताएंगे। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ने वाला है।

  • रेमेडी : आज नीले कागज का टुकड़ा पर्स में रखें।
  • लकी नंबर : 8, 4

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

आज आपको अपने क्रोध और वाणी पर संयम रखना होगा। परिवार में या बाहर कोई आपको विवाद में उलझाने का प्रयास कर सकता है। नौकरीपेशा लोगों के तनाव महसूस होगा। कारोबार सामान्य चलेगा। धन लाभ के अवसर आएंगे। स्वास्थ्य की चिंता दूर होगी।

  • रेमेडी : आज लाल कागज का टुकड़ा पर्स में रखें।
  • लकी नंबर : 9, 5

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+