Ank Jyotish Rashifal 26 August: मूलांक 8 वालों के लिए दिन शुभ, जानिए बाकियों का हाल
Ank Jyotish Rashifal 26th August: आज 26 अगस्त 2023 है। आज का मूलांक 8 है जिसका स्वामी शनि और भाग्यांक 5 है जिसका स्वामी बुध है। सभी अंकों वाले जातकों के लिए आज का दिन श्रेष्ठ रहने वाला है। मूलांक 8 के मित्र अंक हैं 2, 3, 5, 6, 8 और शत्रु अंक 1, 4, 7, 9 हैं। इसके अनुसार अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। काम अपनी तय गति से चलते रहेंगे और कोई खास लाभ या हानि होती नहीं दिख रही है। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा, सभी से सामंजस्य बना रहेगा। धन क आगमन होगा। करियर में उन्नति प्राप्त होगी।
- रेमेडी : आज लाल चंदन का तिलक लगाएं
- लकी नंबर : 1, 3
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
आज का दिन अति सामान्य है। आलस्य का अनुभव करेंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। नौकरी में उन्नति के संकेत हैं। व्यापारी नए कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। धन लाभ होगा। पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। प्रेम मजबूत होगा।
- रेमेडी : आज सफेद चंदन का तिलक मस्तक पर करें।
- लकी नंबर : 2, 4
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
आज का दिन उत्तम है। सभी कार्य पूरे हो जाएंगे किंतु थकान का अनुभव करेंगे। पारिवारिक मेलजोल अच्छा रहेगा। मांगलिक प्रसंग आएंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। दांपत्य और प्रेम संबंध मजबूत होंगे। निवेश की योजना बनेगी, पुराने निवेश से धन लाभ प्राप्त होगा।
- रेमेडी : आज अष्टगंध का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 3, 5
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
आज का दिन उन्नतिकारक रहेगा। लंबे समय से फंसे हुए काम आज पूरे हो सकते हैं। हालांकि मित्रों के साथ विवाद हो सकता है। आज साझेदारी में कोई काम न करें। धन लाभ होगा। अपनी भौतिक सुख सुविधाओं पर खर्च करेंगे। सेहत का ध्यान रखना होगा।
- रेमेडी : आज अष्टगंध का तिलक करें।
- लकी नंबर : 4, 6
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
दिन सफलतादायक है। कार्य सफल होंगे। परिवार का सहयोग प्राप्त रहेगा। मित्रों के साथ संबंध सुधरेंगे। परिवार के साथ पर्यटन का अवसर आएगा। भूमि, संपत्ति के अटके काम गति पकड़ेंगे। आर्थिक लाभ के अवसर आएंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
- रेमेडी : आज केसर का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 5, 7
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
आज ज्यादातर खर्च स्वयं और परिवार की सुविधाओं पर होगा। दिन की अनुकूलता का लाभ उठाने का प्रयास करें। नौकरी में बदलाव के संकेत हैं। साझेदारी के कार्यों में विवाद हो सकता है। व्यापारी कार्य का विस्तार करेंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। प्रेम मजबूत होगा।
- रेमेडी : आज केसर का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 6, 8
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
आज का दिन आपके कार्यों को गति देने का है। आज जो भी करेंगे उसमें सफलता मिलना निश्चित है। आज शारीरिक स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। आर्थिक संकट कुछ कम होगा। कर्ज मुक्ति हो सकती है। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। दांपत्य का मनमुटाव दूर होगा।
- रेमेडी : आज अष्टगंध का तिलक करें।
- लकी नंबर : 7, 9
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
आज का दिन अत्यंत शुभ है। आज सफलता आपके कदम चूमेगी। कुछ पुराने मित्रों के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करेंगे। घर में आनंदोत्सव होगा। नौकरी में उन्नति, व्यापार में लाभदायक अवसर आने वाले हैं। स्वास्थ्य में पहले से सुधार आएगा।
- रेमेडी : आज चंदन का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 8, 1
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
दिन उन्नतिकारक है। आज सारे अटके काम पूरे हो जाएंगे। आर्थिक लाभ के अवसर आएंगे। विद्यार्थी वर्ग प्रसन्न रहेगा। युवाओं को नए नौकरी के ऑफर मिलेंगे। आर्थिक लाभ होगा। शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार आएगा। परिवार में मांगलिक प्रसंग आएंगे।
- रेमेडी : आज लाल चंदन का तिलक करें।
- लकी नंबर : 9, 2












Click it and Unblock the Notifications