Ank Jyotish Rashifal 24rth May: मूलांक 4 वालों के लिए दिन शुभ , जानिए बाकियों का हाल

Numerology : आज के मूलांक 6 के मित्र अंक हैं 3, 4, 5, 6, 8, 9 और शत्रु अंक 1, 2, 7 हैं।

Ank Jyotish Rashifal 24rth May:

Ank Jyotish Rashifal: आज 24 मई 2023 है। आज का मूलांक 6 है जिसका स्वामी शुक्र है और भाग्यांक 9 है जिसका स्वामी मंगल है। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28

दिन सामान्य है। कुछ परेशानियां कम होंगी। लंबे समय से जिन कार्यों के पूरे होने की प्रतीक्षा कर रहे थे वह हो जाएगा। परिवार और मित्रों का सपोर्ट रहेगा। आर्थिक समस्या कम होगी। नौकरी और व्यापार में लाभ होगा। आज आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

  • रेमेडी : आज गुलाबी रंग का रूमाल जेब में रखें।
  • लकी नंबर : 1, 7

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

आज आपके लिए कुछ अच्छे अवसर आ सकते हैं। नौकरी और व्यापार में आगे बढ़ने के ऑफर मिलेंगे। परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बनेगा। पैसों की आवक अच्छी होगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार आएगा।

  • रेमेडी : सफेद रूमाल जेब में रखें।
  • लकी नंबर : 2, 6

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

आज थोड़ी भागदौड़ रह सकती है। काम आसानी से पूरे नहीं होंगे। इनमें किसी का सहयोग लेना पड़ेगा। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। पैसों की कमी दूर होगी, भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आजीविका में लाभ होगा।

  • रेमेडी : पीला रूमाल जेब में रखें।
  • लकी नंबर : 3, 7

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

दिन शुभ है। सोचे कार्य आसानी से हो जाएंगे। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सामाजिक जीवन में कोई सम्मान और पद मिल सकता है। आर्थिक समस्याओं का समाधान मिलेगा। बैंक, बीमा, शेयर जैसे कार्यों से लाभ मिलेगा। परिवार के साथ सुखद समय बिताएंगे।

  • रेमेडी : धूसर रंग का रूमाल जेब में रखें।
  • लकी नंबर : 4, 3

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

कार्य तेज गति से होंगे। लंबे समय से अटके कार्यों को गति मिलेगी। दौड़धूप कम होगी। संबंधों का लाभ मिलेगा। नए कार्य प्रारंभ करने के लिए दिन शुभ है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। धन की आवक होगी।

  • रेमेडी : हरे रंग का रूमाल जेब में रखें।
  • लकी नंबर : 5, 1

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। जो कार्य चाहेंगे वह पूरा होगा। संबंधों का लाभ मिलेगा। धन की आवक होगी। परिवार या मित्रों के साथ कहीं घूमने जाने का अवसर आएगा। नौकरी और व्यापार में मनमुताबिक स्थितियां रहेंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहने से मन प्रसन्न रहेगा।

  • रेमेडी : सफेद रूमाल जेब में रखें।
  • लकी नंबर : 6, 9

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

आज आप धार्मिक और मांगलिक प्रसंगों में शामिल हो सकते हैं। लंबे समय से धन तंगी के कारण अटके कार्य आज पूरे हो सकते हैं। नौकरी और व्यापार में परिस्थितियां अनुकूल बनेंगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परिवार के साथ कहीं पर्यटन पर जाने का अवसर आएगा।

  • रेमेडी : काले रंग का रूमाल जेब में रखें।
  • लकी नंबर : 7, 8

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

दिन सामान्य है। कोई उल्लेखनीय काम आज नहीं हो पाएगा। थोड़ी मानसिक परेशानी अनुभव करेंगे। शारीरिक स्वास्थ्य में गिरावट आएगी। नौकरी में उच्चाधिकारियों से टकराव हो सकता है। व्यापार सामान्य रहेगा। परिवार का सहयोग रहने से मन ठीक रहेगा।

  • रेमेडी : नीले रंग का रूमाल जेब में रखें।
  • लकी नंबर : 8, 2

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

दिन शुभ है। आपके सारे काम आज पूरे होने के योग हैं। थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी पर काम हो जाएंगे। पैसों की कमी नहीं रहेगी इसलिए अपनी सुख-सुविधाओं पर खर्च करेंगे। परिवार के साथ पर्यटन पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा।

  • रेमेडी : लाल रूमाल जेब में रखें।
  • लकी नंबर : 9, 5

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+