Ank Jyotish Rashifal 22 November: मूलांक 1 वाले रहेंगे काम से परेशान, जानिए बाकियों का हाल
Ank Jyotish Rashifal 21 November : आज 22 नवंबर 2023 है। आज का मूलांक 4 है जिसका स्वामी राहु है और भाग्यांक भी 4 है जिसका स्वामी राहु है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए दौड़भाग वाला रहेगा। आज के मूलांक 4 के मित्र अंक हैं 1, 2, 4, 6, 7, 9 और शत्रु अंक 3, 5, 8 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आज आपको छोटे-छोटे कामों के लिए भटकना पड़ सकता है। कोई भी काम आसानी से नहीं होगा। पारिवारिक कार्यों से दौड़भाग रहेगी। स्वास्थ्य में नरमी रहेगी। मन व्यथित हो सकता है। नौकरी में विवादास्पद स्थितियां बनेंगी। धन लाभ होने के योग बनेंगे।
- रेमेडी : आज लाल कागज का गोल टुकड़ा पर्स में रखें।
- लकी नंबर : 1, 4
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
आज का दिन पूरी तरह आपके पक्ष में नहीं रहेगा। काम अटके रहेंगे। किसी करीबी व्यक्ति का व्यवहार मन को दुखी करेगा। स्वास्थ्य गड़बड़ा सकता है। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। दांपत्य में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंध भी प्रगाढ़ होंगे। धन लाभ हो सकता है।
- रेमेडी : आज सफेद कागज का चंद्राकार टुकड़ा पर्स में रखें।
- लकी नंबर : 2, 5
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
आज का दिन सामान्य है। पारिवारिक कार्यों पर ध्यान देना होगा। मन में किसी काम को लेकर उत्सुकता रहेगी। आर्थिक लाभ के अवसर आएंगे। नौकरी में उन्नति होगी किंतु व्यापार ठीक से चलाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। आज स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
- रेमेडी : आज पीले कागज का चौकोर टुकड़ा पर्स में रखें।
- लकी नंबर : 3, 6
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
आज का दिन दौड़भाग वाला रहेगा। परिवार में मेहमान आने से आपकी व्यस्तता बढ़ने वाली है। नौकरी और परिवार में तालमेल बनाना होगा। अस्वस्थता हो सकती है। मन में किसी बात को लेकर भ्रम रहेगा। पारिवारिक विवाद सामने आ सकता है। सतर्क रहें।
- रेमेडी : आज धूसर कागज का अष्टकोणीय टुकड़ा पर्स में रखें।
- लकी नंबर : 4, 7
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
आज आपको कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। परिवार में किसी को आपके सहयोग की जरूरत लगेगी। स्वास्थ्य में धीमा सुधार होगा। किसी का व्यवहार आपकी नाराजगी बढ़ा सकता है। नौकरी में बदलाव के संकेत हैं। व्यापार में मनमुताबिक सफलता नहीं रहेगी।
- रेमेडी : आज हरे कागज का तीर के आकार का टुकड़ा पर्स में रखें।
- लकी नंबर : 5, 8
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
आज का दिन आपके लिए खर्चीला रहेगा। पारिवारिक जरूरतों पर खर्च करेंगे। आर्थिक सुधार की दिशा में प्रयास करने होंगे। मन को प्रसन्न रखने के लिए धार्मिक आध्यात्मिक गतिविधियों में शामिल होएं। स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा। नौकरी में बदलाव हो सकता है।
- रेमेडी : आज सफेद कागज का गोल टुकड़ा पर्स में रखें।
- लकी नंबर : 6, 9
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
आज का दिन विवादित रह सकता है। अपने व्यवहार और वाणी को संतुलित रखना होगा। आर्थिक मामलों में निर्णय लेते समय सतर्कता बरतें। नया निवेश आज न करें तो ही बेहतर रहेगा। शारीरिक श्रम आज अधिक रहेगा। करियर में ग्रोथ मिलने वाली है।
- रेमेडी : आज काले कागज का सप्तकोणीय टुकड़ा पर्स में रखें।
- लकी नंबर : 7, 1
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
आज का दिन आपके संयम और धैर्य की परीक्षा वाला रह सकता है। परिवार में किसी से विवाद आपको दुखी कर सकता है। शारीरिक स्वास्थ्य गड़बड़ा सकता है। नौकरी में उच्चाधिकारियों से अनबन रहेगी। व्यापार में आर्थिक हानि उठानी पड़ सकती है। ध्यान रखें।
- रेमेडी : आज नीले कागज का गोल टुकड़ा पर्स में रखें।
- लकी नंबर : 8, 2
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
आज का दिन सामान्य रहेगा। काम धीमी गति से होंगे। पारिवारिक जीवन में सुखद समाचार मिलने वाला है। आर्थिक मामलों में लाभ के अवसर आएंगे। युवाओं को नए करियर ऑप्शन मिलने वाले हैं। व्यापार सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य की गड़बड़ी आज दूर हो जाएगी।
- रेमेडी : आज लाल कागज का गोल टुकड़ा पर्स में रखें।
- लकी नंबर : 9, 3












Click it and Unblock the Notifications