Ank Jyotish Rashifal 19th June: मूलांक 4 वालों के लिए दिन शुभ, जानिए बाकियों का हाल

Ank Jyotish Rashifal: आज 19 जून 2023 है। आज का मूलांक 1 है जिसका स्वामी सूर्य है और भाग्यांक 5 है जिसका स्वामी बुध है। आज का दिन सभी मूलांक वाले जातकों के लिए दिन उत्तम रहने वाला है। आज के मूलांक 1 के मित्र अंक हैं 1, 2, 3, 4, 5, 7, 9 और शत्रु अंक 6, 8 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28

आज आपके सभी कार्य सही तरीके से संपन्न होंगे। इसमें परिवार के किसी सदस्य और मित्रों का सहयोग मिलेगा। धन संपत्ति के मामले सुलझेंगे। स्वास्थ्य मजबूत रहेगा। नौकरी में बदलाव सकारात्मक रहेगा। व्यवसाय में नए आयाम स्थापित करेंगे। यात्राएं हो सकती हैं।

  • रेमेडी : आज लाल चंदन की माला गले में पहनें।
  • लकी नंबर : 1, 5
Ank Jyotish Rashifal

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

आज का दिन अपने काम को आगे बढ़ाने का दिन है। अटके कार्यों को पूरा करने के प्रयास सफल होंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन का आगमन सफलतम तरीके से होगा। मन प्रसन्न रहेगा।

  • रेमेडी : आज सफेद चंदन की माला गले में पहनें।
  • लकी नंबर : 2, 6

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

आज जिस काम में हाथ डालेंगे वह सफल होगा। पारिवारिक संबंध सुधरेंगे और आपका महत्व बढ़ेगा। धन का आगमन होगा। पुराना निवेश लाभ देगा। मित्रों के साथ मेलजोल होगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। पारिवारिक यात्राएं हो सकती हैं। आत्मविश्वास बना रहेगा।

  • रेमेडी : आज हल्दी की माला गले में पहनें।
  • लकी नंबर : 3, 1

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

दिन शुभ है। समय पर सारे कार्य पूरे होंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और परिवार के साथ किसी मनोरंजक यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। दांपत्य में मधुरता बनी रहेगी। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। नौकरी में बदलाव की संभावना है। व्यापार में नए अनुबंध हो सकते हैं।

  • रेमेडी : आज रुद्राक्ष की माला गले में पहनकर रखें।
  • लकी नंबर : 4, 3

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

अपने कार्य आज स्वयं करें। दूसरों के भरोसे न छोड़ें। मानसिक-शारीरिक सुख-शांति बनी रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। मांगलिक प्रसंगों में शामिल होंगे। नए कार्य व्यवसाय प्रारंभ करें लाभ होगा। संपत्ति में किया निवेश लाभ देगा। मन प्रसन्न रहेगा।

  • रेमेडी : आज स्फटिक की माला पहनें लाभ होगा।
  • लकी नंबर : 5, 7

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
दिन सुखद है। सोचे सभी कार्य पूरे होंगे। ऊर्जावान बने रहेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक कार्यों से यात्राएं करनी पड़ सकती है। धन लाभ होगा। अटका पैसा लौट आएगा। नौकरी में उच्चाधिकारियों से तालमेल अच्छा रहेगा। नए व्यापारिक कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।

  • रेमेडी : आज स्फटिक की माला पहनकर रखें।
  • लकी नंबर : 6, 5

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
दिन शुभ है। समय का भरपूर लाभ उठाने का प्रयास करें। उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। अधीनस्थ आपके काम में पूरा सहयोग करेंगे। मानसिक श्रम करना होगा किंतु उसका लाभ मिलेगा। मित्रों से मुलाकात होगी। प्रेम और दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

  • रेमेडी : आज हकीक की माला गले में पहनें।
  • लकी नंबर : 7, 1

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
दिन सामान्य है। मन लगाकर काम करना होगा। धन का आगमन अच्छे तरीके से होगा। पारिवारिक कार्यों से अचानक यात्राएं करनी पड़ सकती है। मित्रों के साथ मनमुटाव होगा। दांपत्य जीवन में टकराव हो सकता है किंतु अविवाहितों के विवाह की बात बन सकती है।

  • रेमेडी : आज तुलसी की माला गले में पहनें।
  • लकी नंबर : 8, 2

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

आज का दिन शुभ है। ऊर्जावान और उत्साही बने रहेंगे। इससे अनेक कार्य सफलतापूर्वक पूरे कर लेंगे। परिवार में मेहमान आएंगे और मांगलिक प्रसंगों में शामिल होने का अवसर आएगा। स्वास्थ्य सुखद रहेगा। आजीविका के नए साधन प्राप्त होने के योग बन रहे हैं।

  • रेमेडी : आज लाल मूंगे की माला गले में धारण करें।
  • लकी नंबर : 9, 1

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+