Ank Jyotish Rashifal 19 September : मूलांक 1 वाले रहेंगे खुश, जानिए बाकियों का हाल
Ank Jyotish Rashifal 19 September: आज 19 सितंबर 2023 है। आज का मूलांक 1 है जिसका स्वामी सूर्य है और भाग्यांक 8 है जिसका स्वामी मंगल है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए सामान्य रहने वाला है। आज के मूलांक 1 के मित्र अंक हैं 1, 2, 3, 5, 7, 9 और शत्रु अंक 4, 6, 8 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आज का दिन प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा। सभी कामों में मन लगेगा। संपत्ति लाभ प्राप्त होगा। धन लाभ होगा। पारिवारिक जीवन उत्तम रहेगा। कोई करीबी मित्र आपको पसंद आएगा और उसका सहयोग करेंगे। नौकरी-कारोबार में लाभ होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहने वाला है।
- रेमेडी : आज लाल चंदन का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 1, 6
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपके सारे सोचे काम समय पर पूरे हो जाएंगे। धन-संपत्ति के काम सफल होंगे। मांगलिक धार्मिक कार्य संपन्न होंगे। पारिवारिक सुख प्राप्त होगा। धैर्य और संयम का शुभ फल मिलेगा। आजीविका के साधनों में वृद्धि होने वाली है।
- रेमेडी : आज अष्टगंध का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 2, 7
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
दिन शुभप्रद है। समस्त कार्य तीव्र गति से होंगे। सामाजिक क्षेत्र में कोई सम्मान मिल सकता है। पारिवारिक जीवन के संकट दूर होंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन ठीक रहेगा। व्यापारिक स्थितियां सामान्य रहेंगी। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे।
- रेमेडी : आज हल्दी का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 3, 8
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
दिन अवसरों से भरा हुआ है। उन्नति के अनेक अवसर आएंगे। नौकरी में बदलाव के साथ उन्नति होगी। व्यापार ठीक चलेगा किंतु उसमें भी नए काम साथ में जोड़ने पड़ेंगे। मानसिक शांति रहेगी। रोग दूर होंगे। धन लाभ होगा। वाहन खरीदने के योग बनेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
- रेमेडी : आज भस्म का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 4, 9
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
आज दिन शुभ है। सोचे सभी काम पूरे हो जाएंगे। नए काम प्रारंभ करें लाभ होगा। करियर को ग्रोथ मिलने वाली है। जॉब की तलाश कर रहे युवाओं की इच्छा पूरी हो सकती है। अविवाहितों के विवाह के योग बनेंगे। दांपत्य जीवन मधुर होगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा।
- रेमेडी : आज सिंदूर का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 5, 1
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
लंबे समय से चली आ रही दौड़भाग आज कुछ कम होगी। दिन शांतिपूर्ण तरीके से व्यतीत होगा। परिवार में मांगलिक प्रसंगों में शामिल होंगे। धन लाभ होगा। संपत्ति को लेकर चल रहा विवाद सुलझेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, तबीयत बिगड़ सकती है। मन प्रसन्न रहेगा।
- रेमेडी : आज केसर का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 6, 2
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
अपने काम आज स्वयं करें, दूसरों के भरोसे छोड़ने से दिक्कत आ सकती है। परिवार में किसी से विवाद हो सकता है। बाहरी स्थितियों में भी विवाद टालने का प्रयास करें। आर्थिक मामलों में किसी पर भरोसा न करें। अविवाहितों के विवाह के योग बनेंगे। मन प्रसन्न रहेगा।
- रेमेडी : आज भस्म का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 7, 3
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
दिन मंगलप्रद है। कार्यों में तरक्की मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। दौड़भाग थमेगी और मांगलिक उत्सवों में शामिल होंगे। युवाओं को नए जॉब ऑफर मिल सकते हैं। नए व्यापारिक काम शुरू करेंगे। प्रेम संबंध बन सकते हैं। धन लाभ होने के योग हैं।
- रेमेडी : आज अष्टगंध का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 8, 4
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
आज का दिन सुखद है। कोई महत्वपूर्ण काम आज हो सकता है। संपत्ति खरीदने के योग बनेंगे। नया वाहन आएगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। पारिवारिक कार्यों से यात्राएं होंगी। दांपत्य जीवन मधुर बनेगा। संताप पक्ष की ओर से सुखद समाचार मिलने वाला है।
- रेमेडी : आज लाल चंदन का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 9, 5












Click it and Unblock the Notifications