Ank Jyotish Rashifal 18th May: मूलांक 4 वाले रहेंगे ऊर्जावान, जानिए बाकियों का हाल

Numerology : आज के मूलांक 9 के मित्र अंक हैं 1, 2, 3, 4, 5, 6, 9 और शत्रु अंक 7, 8 हैं।

Ank Jyotish Rashifal 18th May

Ank Jyotish Rashifal: आज 18 मई 2023 है। आज का मूलांक 9 है जिसका स्वामी मंगल और भाग्यांक 3 है जिसका स्वामी बृहस्पति है। आज का दिन सभी मूलांकों के लिए अच्छा बीतने वाला है। सभी कार्य समय पर पूरे होंगे। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28

आज का दिन मौज-मस्ती में बीतने वाला है। आपके सोचे हुए सभी कार्य पूरे हो जाएंगे। पारिवारिक जीवन उत्तम रहेगा। जीवनसाथी के साथ पर्यटन का अवसर आएगा। धन का आगमन ठीक होगा। जॉब और नौकरी में लाभदायक स्थितियां बनेंगे। सेहत ठीक रहेगी।

  • रेमेडी : केसर का इत्र या परफ्यूम लगाएं।
  • लकी नंबर : 1, 6

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

दिन का भरपूर लाभ मिलेगा। लोगों से बिगड़े संबंध सुधरेंगे। मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आर्थिक लाभ के अवसर आएंगे। जॉब और बिजनेस में उन्नति होगी। नए कार्य प्रारंभ करेंगे। पुराने कार्य सफल होंगे। दांपत्य और प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी।

  • रेमेडी : चंदन का इत्र या परफ्यूम लगाएं।
  • लकी नंबर : 2, 3

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

कार्यों को अपने मनमुताबिक पूरे करने में सफल होंगे। नए कार्यों में निवेश करेंगे। व्यापारी वर्ग कार्य से संतुष्ट रहेगा। जॉब में उन्नति के साथ बदलाव की संभावना है। परिवार में संबंधों में सुधार आएगा। धन की आवक अच्छी होगी। स्वास्थ्य में पहले से सुधार आएगा।

  • रेमेडी : गुलाब का इत्र या परफ्यूम लगाएं।
  • लकी नंबर : 3, 6

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

आज का दिन आत्मविश्वास और ऊर्जा से भरा रहेगा। मन प्रसन्न रहने से कार्यों को तन्मयता से कर पाएंगे। आर्थिक संकट दूर होगा। पुराने निवेश का रिटर्न मिल सकता है। पारिवारिक जीवन उत्तम रहेगा। जॉब और बिजनेस में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

  • रेमेडी : मेरीगोल्ड परफ्यूम लगाएं।
  • लकी नंबर : 4, 1

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

आज का दिन सामान्य है। बौद्धिक कार्यों में जीत प्राप्त करेंगे। लेखन-पठन में रुचि बढ़ेगी। आपके निर्णय को परिवार में सराहा जाएगा। प्रेम प्रस्ताव मिल सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। मनोरंजक यात्राओं के योग हैं। धन की आवक अच्छी रहेगी। मन प्रसन्न रहेगा।

  • रेमेडी : आज केसर-चंदन का इत्र लगाएं।
  • लकी नंबर : 5, 7

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

आज लोग आपसे प्रभावित रहेंगे। इस कारण उनसे अपना काम करवाने में आप सफल होंगे। परिवार और सामाजिक जीवन में आपका महत्व बढ़ने वाला है। पैसों का अभाव दूर होगा। भौतिक सुखों पर खर्च करेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। जॉब में उन्नति, व्यापार में लाभ।

  • रेमेडी : आज खस का इत्र लगाएं।
  • लकी नंबर : 6, 4

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

दिन अनुकूल है। जो कार्य प्रारंभ करेंगे वह पूरा होगा। नए कार्यों में निवेश करेंगे। परिवार का सहयोग मिलने से बड़ी योजनाएं सफल होंगी। अवसरों का लाभ मिलेगा। नए लोगों से संबंध बनेंगे। आर्थिक लाभ होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। प्रेम प्रगाढ़ होगा।

  • रेमेडी : आज केवड़ा का इत्र या परफ्यूम लगाएं।
  • लकी नंबर : 7, 4

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

समय का लाभ उठाने का भरपूर प्रयास करें। पुराने संबंधों के कारण हर क्षेत्र में लाभ मिलेगा। धन सुगमता से आएगा और अपनी सुख-सुविधाओं पर खर्च करेंगे। जॉब और बिजनेस में उन्नति होगी। दांपत्य, पारिवारिक और प्रेम जीवन उत्तम चलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

  • रेमेडी : जास्मीन का इत्र या परफ्यूम लगाएं।
  • लकी नंबर : 8, 1

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

दिन सफल रहेगा। पुराने अटके काम आज बन जाएंगे, किंतु थोड़ी भागदौड़ और लाइजनिंग करनी पड़ेगी। इस कार्य में परिवार साथ देगा। पैसों की तंगी दूर होगी। नए लोगों से भेंट होगी। जॉब और बिजनेस में स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। सेहत ठीक रहेगी।

  • रेमेडी : मोगरा का इत्र या परफ्यूम लगाएं।
  • लकी नंबर : 9, 3

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+