Ank Jyotish Rashifal 17 September : मूलांक 2 को मिलेगी तरक्की, जानिए बाकियों का हाल

Ank Jyotish Rashifal 17 September: आज 17 सितंबर 2023 है। आज का मूलांक 8 है जिसका स्वामी शनि है और भाग्यांक 6 है जिसका स्वामी शुक्र है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए उत्तम रहने वाला है। आज के मूलांक 8 के मित्र अंक हैं 2, 3, 5, 8 और शत्रु अंक 1, 4, 6, 7, 9 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

Ank Jyotish Rashifal 17 September

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28

आज का दिन कुछ नई सौगातें लेकर आ रहा है। आपके कार्य सुगमतापूर्वक होंगे। धन आगमन के मार्ग खुलेंगे। संपत्ति सुख मिलेगा। रिश्ते मजबूत होंगे। किसी प्रिय करीबी मित्र से आज दूरी समाप्त हो जाएगी। प्रेम प्रस्ताव मिलेगा। नौकरी में उन्नति होगी। मन लगेगा।

  • रेमेडी : आज चंदन का इत्र लगाएं।
  • लकी नंबर : 1, 6

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

दिन मंगलमय और लाभप्रद रहेगा। आपके सोचे हुए और शुरू किए हुए सारे काम संपन्न हो जाएंगे। धन संपदा की प्राप्ति होगी। आपका प्रेम प्रस्ताव स्वीकार हो जाने से मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में उन्नति मिलेगी। बदलाव भी संभव है। व्यापारिक स्थितियां उत्तम रहेंगी।

  • रेमेडी : आज जैस्मीन का इत्र लगाएं।
  • लकी नंबर : 2, 7

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

दिन उत्तम है। पारिवारिक और दांपत्य जीवन के लिए अच्छा रहेगा। कार्य में बदलाव की संभावना है और यह शुभ रहेगा। शारीरिक-मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में प्रमोशन होगा। व्यापार में नए शिखर छू सकते हैं। धन का आगमन होगा।

  • रेमेडी : आज केसर का इत्र लगाएं।
  • लकी नंबर : 3, 8

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

आज सतर्क रहते हुए काम करना है। किसी अनजान व्यक्ति पर एकदम भरोसा न कर लें। वरना आर्थिक हानि उठानी पड़ सकती है। व्यापार में विस्तार आज टाल दें। नौकरी में यथा स्थिति बनाए रखें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। दिन समाप्त होते-होते शुभ सूचना मिलेगी।

  • रेमेडी : आज गुलाब का इत्र लगाएं।
  • लकी नंबर : 4, 9

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

आज कार्यों को लेकर थोड़ी भागदौड़ रहेगी। काम आसानी से पूरे नहीं होंगे। परिवार का कोई सदस्य बीमार पड़ सकता है। संतान पक्ष को लेकर चिंता रहेगी। नौकरी और व्यापार सामान्य रहेगा। दांपत्य जीवन की कड़वाहट कुछ कम होगी। प्रेम संबंध ठीक चलेंगे।

  • रेमेडी : आज खस का इत्र लगाएं।
  • लकी नंबर : 5, 1

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

दिन सामान्य है। पिछले दिनों से जो भागदौड़ लगी हुई थी वो कम होगी। कार्यों में मन लगेगा। नौकरी में मनमुताबिक बदलाव करने में सफल होंगे। मानसिक शारीरिक सुख शांति रहेगी। पारिवारिक जीवन ठीक रहेगा। कोई मेहमान आ जा सकते हैं। धन आगमन होगा।

  • रेमेडी : आज गुलाब का इत्र लगाएं।
  • लकी नंबर : 6, 2

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

आज आलस्य करना भारी पड़ सकता है। अपने काम तेजी से निपटाने का प्रयास करें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। साझेदारी में कोई काम करेंगे तो लाभ होगा। नए व्यापारिक अनुबंध होंगे। संबंधां को निभाने के प्रति सजग रहें। पारिवारिक जीवन में सहयोग बना रहेगा।

  • रेमेडी : आज केसर-चंदन का इत्र लगाएं।
  • लकी नंबर : 7, 3

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

आज आप जो भी काम करेंगे उसमें सफलता मिलना निश्चित है। पारिवारिक सामंजस्य बना रहेगा। जीवन सुखमय रहेगा। अविवाहितों के विवाह की बात बन सकती है। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। किंतु अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाहन चलाते समय सतर्कता रखें।

  • रेमेडी : आज कस्तूरी का इत्र लगाएं।
  • लकी नंबर : 8, 4

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

दिन शुभ और उन्नतिकारक रहेगा। पारिवारिक सामंजस्य बना रहेगा। मित्रों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। धन लाभ होगा। वाहन-संपत्ति सुख प्राप्त होगा। नौकरी में उच्चाधिकारियों से तालमेल अच्छा रहेगा। नए काम प्रारंभ करेंगे। व्यापारिक जीवन उत्तम रहेगा।

  • रेमेडी : आज चंदन का इत्र लगाएं।
  • लकी नंबर : 9, 3

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+