Ank Jyotish Rashifal 16th January 2024 : मूलांक 2 के लिए दिन सुखद , जानिए बाकियों का हाल

Ank Jyotish Rashifal 16th January 2024 : आज 16 जनवरी 2024 है। आज का मूलांक 7 है जिसका स्वामी केतु है और भाग्यांक भी 7 है जिसका स्वामी केतु है।

Ank Jyotish Rashifal

आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए उन्नतिदायक रहेगा। आज के मूलांक 7 के मित्र अंक हैं 1, 2, 4, 5, 7 और शत्रु अंक 3, 6, 8, 9 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28

आपके काम पूरे होने में अब तक जो भी बाधाएं आ रही थी वे दूर होने वाली है। आपके बिजनेस में किसी का साथ मिलेगा और आप सफलता प्राप्त करेंगे। टूटे रिश्ते एक बार फिर साथ आने वाले हैं। पारिवारिक जीवन ठीक रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। पैसा आएगा।

  • रेमेडी : आज लाल रंग के वस्त्र पहनना लाभदायक रहेगा।
  • लकी नंबर : 1, 5

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

आज का दिन सुखद और शुभ् सूचनाएं देने वाला रहेगा। आपके कामकाज को गति मिलेगी और उन्नति की ओर अग्रसर होंगे। पारिवारिक अैर सामाजिक जीवन में महत्व बढ़ेगा। आर्थिक संकट दूर होगा। संपत्ति, वाहन सुख प्राप्त होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

  • रेमेडी : आज लाल रूमाल जेब में रखकर घर से निकलें।
  • लकी नंबर : 2, 6

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

आज आपको कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकते हैं। आर्थिक समस्याओं का अंत होगा और पैसों की बचत करने को प्रवृत्त होंगे। आजीविका के नए साधनों की तलाश पूरी होगी। परिवार के साथ धार्मिक पर्यटन पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य सुधार की ओर बढ़ेगा।

  • रेमेडी : आज लाल रंग का तिकोना कागज का टुकड़ा अपने जेब में रखें।
  • लकी नंबर : 3, 7

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

जिन कामों के पूरे होने की प्रतीक्षा लंबे समय से कर रहे थे वो आज पूरे हो जाएंगे। पारिवारिक जीवन में चल रहा मतभेद दूर होगा। दांपत्य में मधुरता आएगी किंतु किसी प्रिय मित्र से आज विवाद हो सकता है। अपनी वाणी और क्रोध पर संयम रखना होगा।

  • रेमेडी : आज लाल धागा कलाई में बांधें।
  • लकी नंबर : 4, 8

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

आज का दिन सामान्य है। नौकरीपेशा लोगों का उच्चाधिकारियों से विवाद हो सकता है। स्थानांतरण के योग बन रहे हैं। बिजनेस में सफलता मिलने में संदेह रहेगा। मेहनत और दौड़भाग अधिक करनी पड़ेगी। पारिवारिक मतभेद रहेंगे। स्वास्थ्य में सुधार आएगा।

  • रेमेडी : आज लाल चंदन का तिलक मस्तक पर लगाएं।
  • लकी नंबर : 5, 9

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपके काम तय गति से होते रहेंगे। परिवार में सामंजस्य बनाने का प्रयास करें। संतान पक्ष की चिंता दूर होगी। बिजनेस में लाभ होगा किंतु नौकरीपेशा को आज सफलता मिलते मिलते रह जाएगी। युवाओं को नए जॉब ऑफर आएंगे।

  • रेमेडी : आज लाल रंग का पेन अपने पास रखें।
  • लकी नंबर : 6, 1

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

आज आपके कुछ निर्णय एकदम सटीक साबित हो सकते है इसलिए सोच-समझकर ही कदम बढ़ाएं। संपत्ति खरीदने के काम आज टाल दें तो बेहतर रहेगा। दांपत्य जीवन में चल रह टकराव आज दूर हो सकता है। संतान के कार्य उत्तम होंगे। सेहत का ध्यान रखें।

  • रेमेडी : आज लाल सफेद वस्त्र पहनें।
  • लकी नंबर : 7, 2

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

आज का दिन आपके जीवन का सबसे सुखद दिन रहेगा क्योंकि आज आप किसी प्रियजन से मुलाकात करेंगे। मन में अपार शांति का अनुभव होगा। धन आएगा और उसे सत्कर्मों में लगाएंगे। शारीरिक शिथिलता दूर होगी। प्रेम बढ़ेग। स्वास्थ्य में खराबी आ सकती है।

  • रेमेडी : आज लाल चंदन का इत्र लगाएं।
  • लकी नंबर : 8, 3

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

आज आप किसी सुखद यात्रा पर जाएंगे। परिवार के साथ वक्त बिताने का अवसर आएगा। धार्मिक आध्यात्मिक गतिविधियों में शामिल होने का अवसर आएगा। नौकरी और बिजनेस में लाभ होगा। प्रेमी-प्रेमिका के विवाह बंधन में बंधने का रास्ता खुलेगा।

  • रेमेडी : आज कुमकुम का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 9, 4

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+