Ank Jyotish Rashifal 16th February 2024 : मूलांक 8 वाले रहें शांत, जानिए बाकियों का हाल
Ank Jyotish Rashifal 16th February 2024 : आज 16 फरवरी 2024 है। आज का मूलांक 7 है जिसका स्वामी केतु है और भाग्यांक 8 है जिसका स्वामी शनि है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए भारी परेशानियों वाला रह सकता है।

आज के मूलांक 7 के मित्र अंक हैं 1, 2, 4, 5, 7 और शत्रु अंक 3, 6, 8, 9 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।
मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आज आपका दिन विवाद से शुरू होगा। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। परिवार में तनाव रहेगा। कार्यस्थल पर अपने व्यवहार से दूसरों को प्रभावित करने का प्रयास करें। मन में उत्साह बनाए रखें। धन संबंधी काम सफलतापूर्वक पूरे होंगे।
- रेमेडी : आज केसर का तिलक मस्तक और कंठ पर लगाएं।
- लकी नंबर : 1, 3
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
आज आपको अत्यंत संयम से काम लेना है। व्यर्थ के कार्यों में धन और समय नष्ट होगा। पारिवारिक स्थिति में सुधार आएगा। पैसा आएगा और उसका निवेश नए काम में करेंगे। मानसिक तनाव हो सकता है किंतु मन में सकारात्मकता बनाए रखने से सब ठीक होगा।
- रेमेडी : आज सफेद चंदन का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 2, 4
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
आज आप किसी उलझन में रहेंगे और सही निर्णय नहीं ले पाएंगे। परिवार के साथ तालमेल बनाकर रखने की जरूरत है। अपने अहंकार को परे रखकर जीवन को देखें। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। आर्थिक जरूरतें महसूस हो सकती है। प्रेम में वृद्धि होगी।
- रेमेडी : आज हल्दी का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 3, 5
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। कोई अटका काम पूरा हो जाएगा किंतु इसके साथ ही किसी विवाद में भी घिर सकते हैं। कार्यस्थल पर तनाव रहेगा। अधीनस्थों का सहयोग नहीं मिलेगा। स्वास्थ्य में खराबी आ सकती है। पैसा आज अधिक खर्च होगा।
- रेमेडी : आज भस्म का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 4, 6
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
दिन दौड़भाग वाला रहेगा। आसानी से कोई काम आज नहीं होगा और आपके द्वारा लिए हुए कुछ निर्णय गलत भी साबित हो सकते हैं। पैसा खर्च होगा और कुछ जगह तो अनावश्यक रूप से खर्च हो जाएगा। मानसिक शारीरिक रूप से विचलित रहेंगे। प्रेम में टूटन आएगी।
- रेमेडी : आज सिंदूर का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 5, 7
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। पारिवारिक सामंजस्य बना रहेगा। धन के निवेश से आज बचना होगा। किसी भी काम को करने में जल्दबाजी न करें। युवाओं को नौकरी के नए ऑफर आएंगे। नए बिजनेस में हाथ आजमाएंगे।
- रेमेडी : आज केसर-चंदन का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 6, 8
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
आज का दिन उठापटक वाला रहेगा। आपको अपने छोटे छोटे काम करने के लिए दौड़भाग करनी पड़ेगी। परिवार में भी किसी का सहयोग नहीं मिलने से परेशान रहेंगे। कार्यस्थल पर उच्चाधिकारियों से टकराव हो सकता है। आर्थिक संकट आ सकता है।
- रेमेडी : आज कुमकुम का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 7, 9
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
आज परिवार को वक्त देना होगा। काम और पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बनाकर रखना होगा। स्वास्थ्य गड़बड़ा सकता है। दौड़भाग के बाद भी काम पूरे होने में संदेह रहेगा। अपने मन को शांत रखें और स्थिर रहकर आगे की योजना पर काम प्रारंभ करें। धन आएगा।
- रेमेडी : आज चंदन का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 8, 1
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
आज अपने क्रोध और वाणी पर संयम रखना होगा। व्यर्थ के विवाद सामने आएंगे और उनसे मानसिक तनाव होगा। अचानक बड़ी धनराशि की जरूरत महसूस हो सकती है। स्वास्थ्य में खराबी आएगी। यात्राएं होंगी। नौकरी और बिजनेस में उठापटक रहेगी।
- रेमेडी : आज लाल चंदन का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 9, 2












Click it and Unblock the Notifications