Ank Jyotish Rashifal 15th May: मूलांक 1 वाले रहेंगे खुश , पढ़ें अंक राशिफल

Numerology :आज के मूलांक 6 के मित्र अंक हैं 3, 4, 5, 6, 8, 9 और शत्रु अंक 1, 2, 7 हैं।

Ank Jyotish Rashifal 15th May:

Ank Jyotish Rashifal: आज 15 मई 2023 है। आज का मूलांक 6 है जिसका स्वामी शुक्र और भाग्यांक 9 है जिसका स्वामी मंगल है। आज का दिन शुक्र और मंगल के प्रभाव वाला रहेगा। रिश्तों को अहमियत देनी होगी। क्रोध को काबू रखना होगा और धन को सहेजना होगा। मूलांक के मित्र अंकों के लिए दिन शुभ जाने वाला है किंतु शत्रु अंक वालों के रिश्तों के लिए आज का दिन शुभ नहीं है। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28

आज का दिन आपके पक्ष में रहने वाला है। आपका अंक स्वामी सूर्य है जो शुक्र-मंगल के साथ शुभ योग बनाएगा। आपके काम फटाफट होंगे। पैसा आएगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। नौकरी और व्यापार में लाभ के योग बनेंगे।

  • रेमेडी : आज पर्स में लाल गोल कागज काटकर रखें।
  • लकी नंबर : 1, 6

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

आपके लिए दिन सामान्य रहेगा। आलस्य हावी रहेगा, किसी काम में मन नहीं लगेगा। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। पैसा आने के नए मार्ग मिलेंगे। नौकरी और व्यापार में स्थिति सामान्य रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। मित्रों से भेंट होगी।

  • रेमेडी : चंद्राकार सफेद कागज काटकर पर्स में रखें।
  • लकी नंबर : 2, 7

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

दिन शुभ है। सोचे सभी कार्य आज बन जाएंगे। किसी विशेष उद्देश्य से यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। नौकरी और व्यापार में थोड़ा मंदी का माहौल रहेगा। आज कोई नया कार्य प्रारंभ कर सकते हैं लेकिन लाभ ज्यादा नहीं है। पैसा सामान्य आएगा। स्वास्थ्य गड़बड़ा सकता है।

  • रेमेडी : पीला चौकोर कागज काटकर अपने पर्स में रखें।
  • लकी नंबर : 3, 6

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

आज मिले कुछ अवसरों को भुनाने का प्रयास करें। लाभ की स्थितियां बनेंगी किंतु आपको मेहनत करनी होगी। पारिवारिक विवाद हो सकता है। दांपत्य में टकराव संभव है इसलिए आज मौन ही रहें तो ठीक है। मानसिक स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। धन की आवक होगी।

  • रेमेडी : ग्रे रंग का चौकोर कागज का टुकड़ा पर्स में रखें।
  • लकी नंबर : 4, 8

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा लेकिन किसी काम में दौड़भाग हो सकती है। करियर को लेकर नए अवसर आ सकते हैं। बदलाव संभव है। नए व्यापारिक अनुबंध हो सकते हैं। धन का आगमन होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में माहौल सुखद रहेगा।

  • रेमेडी : हरे रंग का गोल कागज पर्स में रखें।
  • लकी नंबर : 5, 2

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

दिन सामान्य रहेगा। घर में नए इलेक्ट्रानिक्स आइटम आ सकते हैं। मेहमान आएंगे। पारिवारिक मेलजोल होगा। धन का आगमन ठीक होगा। स्वास्थ्य गड़बड़ा सकता है इसलिए खानपान का ध्यान रखें। नौकरी और व्यापार में स्थितियां सामान्य हो जाएंगी।

  • रेमेडी : सफेद स्टार शेप का कागज जेब में रखें।
  • लकी नंबर : 6, 3

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

आज कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं जिनकी प्रतीक्षा लंबे समय से थी। नौकरी में बदलाव का संकेत है। व्यापार ठीक चलेगा, नए अनुबंध हो सकते हैं। पैसों की आवक होगी। भूमि, भवन के अटके काम हो सकते हैं। प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

  • रेमेडी : काले रंग का चौकोर कागज पर्स में रखकर घर से निकलें।
  • लकी नंबर : 7, 1

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

उपलब्धियों भरा रहेगा आज का दिन। सम्मान, प्रतिष्ठा, पद की सूचना मिलेगी। नौकरी में प्रमोशन हो सकता है, नए स्टार्टअप शुरू कर सकते हैं। आर्थिक समस्या दूर होगी। स्वास्थ्य की चिंता भी नहीं रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। दांपत्य में मधुरता रहेगी।

  • रेमेडी : नीले रंग का कागज का तिकोना टुकड़ा पर्स में रखें।
  • लकी नंबर : 8, 2

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
आज का दिन आपका है। खासकर रिश्तों के मामले में लाभ में रहेंगे। पारिवारिक संबंध सुधरेंगे। संपत्ति मिल सकती है। शारीरिक और मानसिक सेहत अच्छी रहेगी। नए कार्य प्रारंभ करेंगे। परिवार में मांगलिक प्रसंग आएगा। नए प्रेम प्रस्ताव मिलने के योग हैं।

  • रेमेडी : लाल रंग का तिकोना कागज का टुकड़ा पर्स में रखें।
  • लकी नंबर : 9, 1

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+