Ank Jyotish Rashifal 14th June: मूलांक 6 के लिए दिन है शुभ , जानिए बाकियों का हाल
Numerology : आज के मूलांक 5 के मित्र अंक हैं 1, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9 और शत्रु अंक 2 हैं।
Ank Jyotish Rashifal: आज 14 जून 2023 है। आज का मूलांक 5 है जिसका स्वामी बुध है और भाग्यांक 9 है जिसका स्वामी मंगल है। आज का दिन सभी मूलांक वाले जातकों के लिए उपलब्धियों वाला रहेगा। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आज आपको कुछ बातों में संभलकर रहना होगा। अपनी वाणी को खराब न होने दें, वरना अनेक लोग आपके शत्रु बन जाएंगे। जरूरतमंद की सहायता करनी पड़ेगी। आजीविका के साधनों में बदलाव हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है।
- रेमेडी : आज तांबे के बर्तन से पानी पीएं।
- लकी नंबर : 1, 8
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
आज का दिन सामान्य है किंतु स्वजनों से मतभेद और विवाद हो सकता है। किसी महत्वपूर्ण कार्य को लेकर निर्णय नहीं हो पाएगा। संबंधों को निभाने के लिए सतर्क रहना होगा। पैसों को लेकर लेकर परेशान होना पड़ सकता है। नौकरी में उन्नति होने के योग हैं।
- रेमेडी : आज चांदी के बर्तन से पानी जरूर पीएं।
- लकी नंबर : 2, 7
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
अपने दिन को शुभ बनाने के लिए आपको अपना व्यवहार और वाणी संयमित रखनी होगी। व्यर्थ के विवादों से दूर रहें। आर्थिक संकट कम होगा, पुराने निवेश से लाभ होने के योग हैं। नौकरी में बदलाव हो सकता है। व्यापारी वर्ग नए कार्य प्रारंभ कर पाएंगे।
- रेमेडी : आज स्टील के बर्तन से पानी पीएं।
- लकी नंबर : 3, 8
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
दिन सामान्य है किंतु काम पूरे होने में संदेह रहेगा। धार्मिक आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा। शारीरिक स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कुछ काम अटकने से मन परेशान रह सकता है। पारिवारिक कार्यों से यात्राएं हो सकती हैं। मित्रों के साथ विवाद हो सकता है। धन तंगी रहेगी।
- रेमेडी : आज लकड़ी के किसी बर्तन से पानी पीएं।
- लकी नंबर : 4, 2
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
दिन सामान्य है, कुछ काम हो जाएंगे तो कुछ अटक सकते हैं। जो काम दूसरों के भरोसे छोड़ेंगे उनके पूरे होने में संदेह रहेगा। आर्थिक मसलों पर परिवार के अनुभवी लोगों की मदद लें। व्यावसायिक यात्राएं हो सकती हैं। नौकरी में बदलाव की संभावना बन रही है।
- रेमेडी : आज कांसे के बर्तन से पानी पीएं।
- लकी नंबर : 5, 1
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
दिन शुभ है। सोचे सभी कार्य पूरे हो जाएंगे किंतु ध्यान रखें कि अतिआत्मविश्वास कुछ काम बिगाड़ भी सकती है। धन लाभ होने के योग हैं किंतु खर्च भी अधिक होगा। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। दांपत्य जीवन में टकराव हो सकता है। प्रेम संबंध खराब होंगे।
- रेमेडी : आज पीतल के बर्तन में पानी पीएं।
- लकी नंबर : 6, 7
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
दिन का लाभ लेने का प्रयास करें। लोग आपके पक्ष में रहेंगे लेकिन उनसे काम लेते आना चाहिए। आर्थिक मामले उलझ सकते हैं। शारीरिक मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। नए कार्य प्रारंभ करने के लिए दिन शुभ है। पारिवारिक और दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।
- रेमेडी : आज कांसे के बर्तन से पानी पीएं।
- लकी नंबर : 7, 8
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
अपने काम आज दूसरों के भरोसे न छोड़ें वरना उनके पूरे होने में संदेह रहेगा। किसी करीबी के कारण आर्थिक हानि उठानी पड़ सकती है। निवेश करने से बचें। किसी महत्वपूर्ण निर्णय में आज परिवार का सपोर्ट नहीं मिलेगा। स्वास्थ्य नरम-गरम बना रहेगा। सतर्क रहें।
- रेमेडी : आज स्टील के बर्तन से पानी पीएं।
- लकी नंबर : 8, 6
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
आज दिन आपका है जो काम करेंगे वह सफल होगा। आजीविका के साधनों में बदलाव होने की संभावना है। नए कार्य प्रारंभ करेंगे। स्वास्थ्य संबंधी बड़ी परेशानी आ सकती है। दांपत्य जीवन में मुश्किलें आ सकती हैं। पारिवारिक कार्यों से यात्राएं हो सकती हैं।
- रेमेडी : आज तांबे के बर्तन से पानी पीएं।
- लकी नंबर : 9, 5












Click it and Unblock the Notifications