Ank Jyotish Rashifal 13th May: मूलांक1 वाले काम से रहेंगे परेशान, पढ़ें अंक राशिफल

Numerology : आज के मूलांक 4 के मित्र अंक हैं 1, 2, 4, 5, 6, 7, 9 और शत्रु अंक 3, 8 हैं।

 Ank Jyotish Rashifal 13th May:

Ank Jyotish Rashifal: आज 13 मई 2023 है। आज का मूलांक 4 है जिसका स्वामी राहु और भाग्यांक 7 है जिसका स्वामी केतु है। आज का दिन राहु-केतु के प्रभाव में रहेगा। आज कार्य सामान्य गति से होंगे, भागदौड़ रहेगी, यात्राएं करेंगे। मूलांक के मित्र अंकों के लिए दिन शुभ जाने वाला है किंतु शत्रु अंक वालों के रिश्ते आज प्रभावित हो सकते हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28

आज का दिन सामान्य है। कार्य की अधिकता रहेगी किंतु आप उन्हें सफलतापूर्वक पूरे कर लेंगे। परिवार या मित्रों के साथ वक्त बिताने का अवसर आएगा। नौकरी और व्यापार सामान्य रहेंगे। युवाओं को जॉब के ऑफर आ सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
रेमेडी : आज लाल चंदन का तिलक मस्तक पर लगाएं।
लकी नंबर : 1, 5

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

आज का दिन विशेष है। पारिवारिक मेलजोल होगा, पुराने मित्रों से भेंट होगी। कार्य समय पर पूरे होंगे। धन की आवक सामान्य गति से होती रहेगी। जॉब और बिजनेस में नई संभावनाएं बन रही हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। पारिवारिक यात्राएं होने के योग बनेंगे।
रेमेडी : सफेद चंदन या भस्म मस्तक पर लगाएं।
लकी नंबर : 2, 7

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

दिन शुभ और मन प्रसन्न करने वाला रहेगा। आर्थिक मामले फंसेंगे लेकिन फिर भी आप मनोरंजन और भौतिक सुविधाओं पर खर्च करेंगे। पारिवारिक मेलजोल होगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। करियर की चिंता दूर होगी। युवाओं को जॉब ऑफर मिलेंगे।

  • रेमेडी : अष्टगंध की बिंदी मस्तक पर लगाएं।
  • लकी नंबर : 3, 4

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

अपने दिन को शुभ बनाने के लिए अपने व्यवहार को संयमित रखना होगा। किसी से व्यर्थ के विवाद में न पड़ें, धैर्य रखें। अच्छे अवसर आ रहे हैं। नौकरी में उन्नति के योग बनेंगे, बिजनेस में लाभ होगा। आज किसी प्रियजन से भेंट हो सकती है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

  • रेमेडी : केसर का तिलक मस्तक पर लगाएं।
  • लकी नंबर : 4, 2

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

आज मिले अवसरों को भुनाने का प्रयास करें। अपने निजी संबंधों का लाभ लें, धन की तंगी दूर होगी, फंसा पैसा लौट आएगा, मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। किसी महत्वपूर्ण निर्णय पर स्थिति साफ होगी। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे।

  • रेमेडी : घर में लोबान की धूप लगाएं।
  • लकी नंबर : 5, 7

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

मन प्रसन्न रहेगा। कार्य पूरे हो जाने से चिंता दूर होगी। पैसों की कमी नहीं रहेगी, भौतिक सुख-सुविधाओं पर खर्च करेंगे किंतु ध्यान रखें इसी कारण परिवार में किस से छोटा-मोटा विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य गड़बड़ा सकता है, खानपान का ध्यान रखें।
रेमेडी : आज केसर का तिलक लगाएं।
लकी नंबर : 6, 1

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

दिन शुभ और राहतभरा रहेगा। अपने कार्य को एंजाय करेंगे। मानसिक शांति रहेगी, भटकाव कम होगा। आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आजीविका के साधनों की चिंता दूर होगी। युवाओं को जॉब ऑफर आएंगे। पैसा आएगा और अपने ऊपर खर्च भी करेंगे।

  • रेमेडी : सफेद चंदन का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 7, 5

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

समय अनुकूल है इसलिए आज जो काम करना चाहें कर डालिए लाभ ही होगा। अवसरों का लाभ उठाने का प्रयास करें। कार्यस्थल पर सभी का सहयोग मिलेगा। मानसिक शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। फंसा हुआ पैसा लौट आएगा। कार्य में बदलाव के प्रयास करें।

  • रेमेडी : अष्टगंध का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 8, 9

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

दिन आपके पक्ष में है। कार्य तेजी से करने का प्रयास करें तो लाभ ही लाभ होगा। आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। धन की आवक होगी। पुराने निवेश से पैसा आने के योग बनेंगे। शारीरिक मानसिक स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे।

  • रेमेडी : लाल चंदन का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 9, 7

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+