Ank Jyotish Rashifal 12 November: मूलांक 1 के लिए दिन शुभ , जानिए बाकियों का हाल
Ank Jyotish Rashifal 12 November :आज 12 नवंबर 2023 है। आज का मूलांक 3 है जिसका स्वामी बृहस्पति है और भाग्यांक 3 है जिसका स्वामी बृहस्पति है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए सुख-समृद्धिकारक रहने वाला है। आज के मूलांक 3 के मित्र अंक हैं 1, 2, 3, 6, 8, 9 और शत्रु अंक 4, 5, 7 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आज का दिन उत्तम वृद्धिकारक है। आपके सारे काम सफलतापूर्वक पूरे होंगे और धन-सम्मान, सुख-संपत्ति की प्राप्ति होगी। मन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा और प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा। पारिवारिक सौख्यता बनी रहेगी। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे।
- रेमेडी : आज केसर की बिंदी अपने मस्तक पर लगाएं।
- लकी नंबर : 1, 3
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
दिन लाभकारी है। आर्थिक सफलताएं मिलने वाली है। शेयर कारोबार से धन कमाएंगे। संपत्ति के मामले सुलझेंगे और खरीदी-बिक्री की योजना बनेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। नौकरी और कारोबार में उन्नति होगी। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। मित्रों से संबंध सुधरेंगे।
- रेमेडी : आज केसर-चंदन का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 2, 4
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
आज का दिन मंगलकारी है। मन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। काम आसानी से पूरे होंगे और आपको विभिन्न क्षेत्रों में लाभ मिलने वाला है। नौकरी में आपके काम को सराहा जाएगा। नए काम प्रारंभ करने के लिए दिन शुभ है। स्वास्थ्य में आज सुधार आएगा।
- रेमेडी : आज अष्टगंध का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 3, 5
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
आपकी आर्थिक प्रगति के रास्ते खुलने वाले हैं। कुछ नए माध्यमों से धन आएगा। परिवार की भौतिक जरूरतें पूरी कर पाएंगे। फंसा हुआ या उधार दिया हुआ धन लौट आएगा। परिवार में महत्व बढ़ेगा। नए अवसर मिलने वाले हैं। स्वास्थ्य में तेजी से सुधार होगा।
- रेमेडी : आज चंदन का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 4, 6
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
आज लंबे समय से जारी दौड़भाग थमेगी और आप सुकून के पल बिता पाएंगे। परिवार और काम के बीच सही तालमेल बनने के कारण राहत महसूस करेंगे। धन की तंगी दूर होगी। किसी प्रिय मित्र से भेंट हो सकती है। पुराना प्रेम संबंध फिर से प्रगाढ़ होगा। सेहत ठीक रहेगी।
- रेमेडी : आज सिंदूर का तिलक लगाएं सारे संकट हल होंगे।
- लकी नंबर : 5, 7
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
आज कुछ नया करने का दिन है। प्रत्येक क्षेत्र में अच्छी सफलताएं मिलने वाली है। पारिवारिक समागम होगा। परिवार में महत्व बढ़ेगा। धन लाभ होगा। संपत्ति के काम सफलतापूर्वक पूरे होंगे। रोगों में कमी आएगी। मन प्रसन्न रहेगा। धार्मिक आध्यात्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे।
- रेमेडी : आज केसर का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 6, 8
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
दिन मंगलकारी और उन्नतिदायक रहेगा। सोचे सभी काम समय पर पूरे हो जाने से मन प्रसन्न रहेगा। किसी प्रिय मित्र या प्रेमी से मुलाकात होगी। आर्थिक समस्याएं हल होंगी और पैसों के कारण कोई काम अटकेगा नहीं। करियर को ग्रोथ मिलने वाली है।
- रेमेडी : आज कुमकुम का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 7, 9
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
आज का दिन शुभ है। अच्छी सूचनाएं मिलेंगी। पारिवारिक विवाद दूर होंगे। सामंजस्य बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं मनोरंजक यात्रा पर जाने के योग आएंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। रोगों पर हो रहे खर्च में कमी आएगी। युवाओं को नौकरी के बड़े ऑफर मिलेंगे।
- रेमेडी : आज सिंदूर का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 8, 1
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
आज आपके कुछ काम अटक सकते हैं। काम पूरे होने में संदेह रहेगा। किसी का सहयोग नहीं मिलने से मन दुखी हो सकता है। नौकरी में सामान्य स्थितियां रहेंगी किंतु व्यापार ठीक चलेगा। प्रेम संबंधों में टकराव होगा। किसी मसले पर जीवनसाथी से पटरी नहीं बैठ पाएगी।
- रेमेडी : आज लाल चंदन का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 9, 2












Click it and Unblock the Notifications