Ank Jyotish Rashifal 12th June: मूलांक 8 वालों के लिए दिन रहेगा लकी , जानिए बाकियों का हाल
Numerology : आज के मूलांक 3 के मित्र अंक हैं 1, 2, 3, 5, 6, 8, 9 और शत्रु अंक 4, 7 हैं।
Ank Jyotish Rashifal: आज 12 जून 2023 है। आज का मूलांक 3 है जिसका स्वामी बृहस्पति है और भाग्यांक 7 है जिसका स्वामी केतु है। आज का दिन सभी मूलांक वाले जातकों के लिए सामान्य रहने वाला है। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। कोई खास परिवर्तन परिस्थितियों में नहीं आने वाला है। कोई खास उपलब्धि भी नहीं मिलने वाली है। समय को महत्व दें और जो जैसा है वैसा ही रहने दें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी।
- रेमेडी : आज चंदन का इत्र लगाएं।
- लकी नंबर : 1, 3
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। समय पर सारे काम हो जाने से मन प्रसन्न रहेगा। थोड़ी शारीरिक शिथिलता और थकान का अनुभव होगा। मानसिक रूप से थोड़े विचलित रहेंगे। परिवार में किसी बात से मन दुखी रहेगा। धन लाभ होगा।
- रेमेडी : आज जैसमीन का इत्र लगाएं।
- लकी नंबर : 2, 6
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
दिन भागदौड़ वाला रहेगा। कार्यों में उलझनें रुकावटें आएंगी। मानसिक परेशानी महसूस होगी। परिवार में किसी से विवाद हो सकता है। धन की तंगी होगी। नौकरी में मनमुताबिक उन्नति नहीं मिलेगी। व्यापारी वर्ग नए कार्य प्रारंभ करेंगे लेकिन सफलता मिलना मुश्किल है।
- रेमेडी : आज गुलाब का इत्र लगाएं।
- लकी नंबर : 3, 2
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
आज का दिन उठापटक वाला रहेगा। काम अटकने से मन विचलित रहेगा। अपने काम करवाने के लिए भागदौड़ करनी पड़ेगी। प्रयास मनमुताबिक सार्थक नहीं होंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धन तंगी रहेगी। पारिवारिक विवाद हो सकता है। व्यर्थ बोलचाल से बचें।
- रेमेडी : आज चमेली का इत्र लगाएं।
- लकी नंबर : 4, 9
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
दिन सामान्य है, अपने कार्य स्वयं करें, दूसरों के भरोसे बिल्कुल न छोड़ें। नए कार्य प्रारंभ करने के लिए दिन शुभ है। समय का महत्व समझें और काम में जुट जाएं। नौकरीपेशा को उच्चाधिकारियों से टकराव हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।
- रेमेडी : आज चंदन का इत्र लगाएं।
- लकी नंबर : 5, 4
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
दिन सामान्य है। कुछ काम बन जाएंगे तो कुछ में बाधा भी आ सकती है। अचानक बड़ी धनराशि की आवश्यकता लग सकती है। पारिवारिक कार्यों में भागदौड़ करनी पड़ सकती है। मानसिक रूप से विचलित रहेंगे। आज स्वास्थ्य कमजोर होने की आशंका है।
- रेमेडी : आज लेमनग्रास इत्र लगाएं।
- लकी नंबर : 6, 4
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
दिन सामान्य है लेकिन कुछ उपलब्धिपूर्ण काम भी हो सकते हैं। परिवार में माहौल आनंददायी रहेगा। धन लाभ होने के योग बनेंगे। संपत्ति के कार्य पूर्ण होंगे। दांपत्य और प्रेम संबंधों में मजबूती आने के योग हैं। व्यापार और नौकरी में लाभ के अवसर आएंगे।
- रेमेडी : आज कस्तूरी का इत्र लगाएं।
- लकी नंबर : 7, 5
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
दिन का भरपूर लाभ उठाने का प्रयास करें। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन के साथ स्थान परिवर्तन के योग हैं। व्यापारी वर्ग का काम धीमा चलेगा किंतु फिर भी लाभ में रहेंगे। धन लाभ के योग हैं। पारिवारिक जीवन में कोई मांगलिक प्रसंग आएगा। प्रेम में वृद्धि होगी।
- रेमेडी : आज केसर का इत्र लगाएं।
- लकी नंबर : 8, 3
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
दिन सामान्य है। कोई काम अटकेगा नहीं। हालांकि आपको आलस्य का त्याग करना होगा। आर्थिक कार्यों में सतर्कता बरतें। दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने से पूर्व अच्छे से पढ़ लें। पारिवारिक जीवन में विवादों का निपटारा होगा। दांपत्य जीवन का टकराव दूर होगा।
- रेमेडी : आज चंदन का इत्र लगाएं।
- लकी नंबर : 9, 7












Click it and Unblock the Notifications