Ank Jyotish Rashifal 11 September : मूलांक 3 के लिए दिन शुभ , जानिए बाकियों का हाल

Ank Jyotish Rashifal 11 September: आज 11 सितंबर 2023 है। आज का मूलांक 2 है जिसका स्वामी चंद्र है और भाग्यांक 9 है जिसका स्वामी मंगल है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए उत्तम रहने वाला है। आज के मूलांक 2 के मित्र अंक हैं 1, 2, 3, 4, 7, 8, 9 और शत्रु अंक 5, 6 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

Ank Jyotish Rashifal

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28

आज का दिन अच्छा है। सारे कार्य आसानी से हो जाएंगे। लंबे समय से जो काम पूरे नहीं हो पा रहे थे वे भी होने के योग हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, धन की आवक होती रहेगी। नौकरी में स्थितियां सामान्य रहेंगी। परिवार में माहौल सुखद रहेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होगा।

  • रेमेडी : आज पेड़-पौधों में जल चढ़ाएं।
  • लकी नंबर : 1, 7

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

आज का दिन उन्नतिदायक रहेगा। जो काम शुरू करेंगे वे पूरे होंगे। पारिवारिक कलह समाप्त होगी। जीवनसाथी से कटुता दूर होगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। फंसा हुआ धन प्राप्त होगा। नौकरी और व्यपार में अपने मन मुताबिक बदलाव कर पाएंगे।

  • रेमेडी : आज के दिन दही का सेवन न करें।
  • लकी नंबर : 2, 5

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

आज का दिन शुभ है। कार्यों को टालने की आदत छोड़ेंगे तो सफलता प्राप्त करेंगे। आलस्य न करें। नौकरी में बदलाव के संकेत हैं। नए कार्य प्रारंभ करने के लिए दिन शुभ है। सुख-संपत्ति प्राप्त हेागी। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। सामाजिक जीवन में सम्मान मिलेगा।

  • रेमेडी : किसी बुजुर्ग को उनकी जरूरत की वस्तु भेंट करें।
  • लकी नंबर : 3, 1

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

आज आपके आत्म सम्मान को चोट पहुंच सकती है। किसी का व्यवहार दुखी करेगा। पैसों का आगमन होगा, कमी दूर होगी। युवाओं को नई नौकरी के प्रस्ताव मिलेंगे। पैसों का लेन-देन सोच समझकर करें। स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या आ सकती है। ध्यान रखें।

  • रेमेडी : काले कुत्ते को घी लगी रोटी खिलाएं।
  • लकी नंबर : 4, 7

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

दिन सामान्य और मिलाजुला रहने वाला है। व्यर्थ के विवादों से दूर रहने का प्रयास करें। मित्रों से धन का लेनदेन विवाद का कारण बन सकता है। पारिवारिक सहयोग प्राप्त रहेगा। शेयर या बीमा में निवेश की योजना बनेगी। नौकरी में उन्नति होगी। व्यापार ठीक रहेगा।

  • रेमेडी : आज पक्षियों को दाना डालें।
  • लकी नंबर : 5, 1

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

आज थोड़ा सतर्क रहें। किसी विपरीतलिंगी व्यक्ति के कारण आर्थिक हानि हो सकती है। कार्यस्थल पर अधिकारी से पटरी नहीं बैठेगी। धन की आवक ठीकठाक रहेगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। परिवार से तालमेल अच्छा रहेगा। दांपत्य और प्रेम मधुर रहेगा।

  • रेमेडी : चांदी का कोई आभूषण जरूर पहनकर रखें।
  • लकी नंबर : 6, 9

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

आज दौड़भाग रहने के बावजूद कार्य में सफल रहेंगे। नया काम शुरू करने के योग हैं। अर्थ लाभ होगा। संपत्ति के कार्य होंगे। पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। अलग-अलग तरह के कार्यों से लाभ होगा। नौकरी में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं।

  • रेमेडी : बिल्लियों के लिए दूध का इंतजाम करें।
  • लकी नंबर : 7, 3

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

दिन थोड़ा उलझनभरा रहेगा। आज वाहन-मशीनरी का प्रयोग करते समय सावधानी रखें। चोट लगने की आशंका है। धन खर्च होगा। धैर्य और संयम रखें। परिवार का सहयोग रहेगा। जीवनसाथी से टकराव समाप्त होगा। नया प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है।

  • रेमेडी : काले घोड़े को चने खिलाएं।
  • लकी नंबर : 8, 7

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

आज का अत्यंत शुभ है। आज धार्मिक प्रवृत्तियां प्रबल रहेंगी। मानसिक शांति मिलेगी। युवाओं को जॉब ऑफर आएंगे। आजीविका के नए साधन प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

  • रेमेडी : लाल फूलों वाले पौधे लगाएं।
  • लकी नंबर : 9, 5

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+