Ank Jyotish Rashifal 10th February 2024 : मूलांक 3 वाले रहेंगे खुश , जानिए बाकियों का हाल
Ank Jyotish Rashifal 10th February 2024 : आज 10 फरवरी 2024 है। आज का मूलांक 1 है जिसका स्वामी सूर्य है और भाग्यांक 2 है जिसका स्वामी चंद्र है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है।

आज के मूलांक 1 के मित्र अंक हैं 1, 2, 3, 4, 5, 7, 9 और शत्रु अंक 6, 8 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।
मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आज के दिन आपको थोड़ा संभलकर रहना होगा खासकर पारिवारिक जीवन कष्टपूर्ण हो सकता है। जीवनसाथी से टकराव मनमुटाव हो सकता है। शारीरिक शिथिलता महसूस होगी। माता का साथ मिलेगा। धन का प्रबंध होगा। आजीविका के साधनों में उन्नति होगी।
- रेमेडी : आज खस का इत्र लगाएं।
- लकी नंबर : 1, 4
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
आज का दिन शांतिपूर्ण व्यतीत होगा। पारिवारिक समागम होगा। आपका महत्व बढ़ेगा। पैसा आएगा जिससे पारिवारिक जरूरतें पूरी कर पाएंगे। विवादों का निपटारा होगा। किसी प्रिय मित्र से मिलना होगा। नौकरी और व्यापार में अच्छी स्थितियां बनने वाली हैं।
- रेमेडी : आज मोगरे का इत्र लगाएं।
- लकी नंबर : 2, 5
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
आज का दिन सहज आनंद में बीतेगा। सभी से सामंजस्य, सहयोग और साथ बना रहेगा। नौकरी में तनाव कुछ कम होगा और काम में मन लगेगा। व्यापार में नए काम साथ में जोड़ने में सफल होंगे। आज स्वास्थ्य में सुधार आएगा। पैसों को लेकर चल रही तंगी कम होगी।
- रेमेडी : आज केवड़े का इत्र लगाएं।
- लकी नंबर : 3, 6
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
आज कोई बड़ा निवेश करने से बचना होगा। संपत्ति और वाहन मशीनरी के सौदे भी आज के लिए स्थगित कर दें तो बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पारिवारिक सहयोग बना रहेगा। कार्य व्यवसाय में बदलाव करने के लिए आज का दिन ठीक रहेगा।
- रेमेडी : आज चंदन का इत्र लगाएं।
- लकी नंबर : 4, 7
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
कोई बड़ा काम आज पूरा हो सकता है। परिवार के साथ सुखद और धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। नए प्रेम प्रस्ताव भी मिल सकते हैं। आर्थिक संकट कम होने से मन को शांति रहेगी। परिवार की भौतिक जरूरतें पूरी करने में सफल होंगे।
- रेमेडी : आज केसर का इत्र लगाएं।
- लकी नंबर : 5, 8
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। परिवार और सामाजिक जीवन में सम्मान बढ़ेगा। कार्य व्यवसाय में व्यस्तताएं बढ़ेंगी। विवादों का निपटारा होगा और काम तेजी से चल पड़ेंगे। स्वास्थ्य में भी सुधार आएगा। धन संपत्ति में आज निवेश करने से बचना होगा।
- रेमेडी : आज केसर-कस्तूरी का इत्र लगाएं।
- लकी नंबर : 6, 9
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
आज आप किसी बात को लेकर परेशान और तनाव में रहेंगे। आपके काम अटके रहेंगे और परिवार में भी किसी से विवाद हो सकता है। आज लंबी दूरी की यात्राएं करना टाल दें। सामाजिक जीवन में कोई सम्मान मिल सकता है। पैसा आएगा और खर्च भी होगा।
- रेमेडी : आज चंदन का इत्र लगाएं।
- लकी नंबर : 7, 1
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
आज आपको अपने काम दूसरों के भरोसे नहीं छोड़ना है। आलस्य का त्याग करें और कार्ययोजना को मूर्तरूप देने के प्रयास करें। पैसों की तंगी दूर होगी। रोग दूर होंगे। परिवार का सहयोग रहेगा। जीवनसाथी के साथ टकराव टालने क प्रयास करें। प्रेम संबंध मजबूत होंगे।
- रेमेडी : आज जूही का इत्र लगाएं।
- लकी नंबर : 8, 2
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
आज आपको अचानक यात्राएं करनी पड़ सकती है। परिवार को आपकी जरूरत रहेगी और आपको उनका सहयोग करना पड़ेगा। नौकरी में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार में भी तरक्की होगी और नए अनुबंध धन लाएंगे। स्वास्थ्य में सुधार आएगा।
- रेमेडी : आज चंपा का इत्र लगाएं।
- लकी नंबर : 9, 3












Click it and Unblock the Notifications