Ank Jyotish Rashifal 10 OCTOBER : मूलांक 1 को मिलेगा सम्मान, जानिए बाकियों का हाल
Ank Jyotish Rashifal 10 OCTOBER: आज 10 अक्टूबर 2023 है। आज का मूलांक 1 है जिसका स्वामी सूर्य है और भाग्यांक 9 है जिसका स्वामी मंगल है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए उन्नतिकारक, भूमि-संपत्ति दिलाने वाला रह सकता है। आज के मूलांक 1 के मित्र अंक हैं 1, 2, 3, 5, 7, 9 और शत्रु अंक 4, 6, 8 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आज आपके भूमि, भवन, संपत्ति से जुड़े मामलों के लिए दिन अच्छा है। ऐसे कोई भी काम अटके हुए हैं तो आज पूरे हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलने से मानसिक शांति महसूस होगी। आर्थिक लाभ के अवसर आएंगे। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होने वाली है।
- रेमेडी : आज लाल तिकोना कागज काटकर पर्स में रखें।
- लकी नंबर : 1, 7
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
आज का दिन आपके लिए अत्यंत शुभ है। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे, मित्रों का सहयोग मिलेगा। सामाजिक जीवन में कोई सम्मान, पद-प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। धन लाभ होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। नौकरी और धन आने के नए-नए साधन प्राप्त होने वाले हैं।
- रेमेडी : आज लाल वस्त्र पहनें, लाभ होगा।
- लकी नंबर : 2, 8
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
आज आपके सारे काम सफलतापूर्वक पूरे होंगे। संपत्ति खरीदी-बिक्री के काम होंगे। परिवार में महत्व बढ़ेगा। कोई महत्वपूर्ण निर्णय आज ले सकते हैं। नई नौकरी की संभावना बन रही है। नए व्यापारिक कार्य प्रारंभ करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। धन लाभ होगा।
- रेमेडी : आज लाल चंदन का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 3, 9
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
दिन सामान्य फलदायी है। कुछ काम तेज गति से होंगे। परिवार के किसी महत्वपूर्ण कार्य में दोस्तों का भी सहयोग मिलेगा। आर्थिक संकट दूर होने वाला है। फंसा हुआ धन भी मिल जाएगा। नौकरी में बदलाव और नए व्यापार शुरू करने के लिए दिन ठीक है।
- रेमेडी : आज लाल चंदन की माला गले में पहनें।
- लकी नंबर : 4, 1
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
आज का दिन आपको कोई शुभ समाचार दिलाने वाला है। पारिवारिक समस्या का निदान मिल जाएगा। दांपत्य में जो मतभेद चल रहे हैं वे दूर होने वाले हैं। भूमि खरीदने की योजना है तो आज उस पर काम कर लीजिए। नौकरी में बदलाव की संभावना बन रही है।
- रेमेडी : आज लाल रूमाल अपने जेब में रखें।
- लकी नंबर : 5, 2
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
आज के दिन पारिवारिक कार्यों से थोड़ी भागदौड़ रह सकती है। भौतिक सुखों के पीछे आज भागना छोड़ें और अपने जीवन को संतुलित बनाने का प्रयास करें। धन लाभ होगा। स्वास्थ्य भी ठीक होगा। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। प्रेम बढ़ेगा।
- रेमेडी : आज लाल फूल का पौधा लगाएं।
- लकी नंबर : 6, 3
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
आज के दिन किसी से व्यर्थ के विवाद में पड़ने से बचें। बेवजह किसी के मामलों में टांग न अड़ाएं। संपत्ति के कार्य सोच-समझकर करें। मित्रों का सहयोग करें। परिवार में अपना व्यवहार संतुलित रखें। नौकरीपेशा लोगों का उच्चाधिकारियों से विवाद हो सकता है।
- रेमेडी : आज कुमकुम का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 7, 4
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
आज आप धार्मिक आध्यात्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे। परिवार में मांगलिक प्रसंग आएगा। धन लाभ होगा। खर्च भी होगा। परिवार में किसी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। नौकरी में विपरीत स्थितियां बन सकती हैं। नए व्यापारिक काम आज टाल दें।
- रेमेडी : आज तांबे का कड़ा दिनभर पहनकर रखें।
- लकी नंबर : 8, 5
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
दिन सामान्य है। परिवार में मेहमान आएंगे। मित्रों से मेल मुलाकात होगी। धन लाभ होगा। प्रॉपर्टी के फंसे हुए मामले निपटेंगे। मानसिक शांति रहेगी। थोड़ी दौड़भाग थमेगी। व्यापारी वर्ग लाभ में रहेंगे। नौकरीपेशा को प्रमोशन मिलने वाला है। धन संपदा में वृद्धि होगी।
- रेमेडी : आज लाल मसूर की दाल दान करें।
- लकी नंबर : 9, 6












Click it and Unblock the Notifications