Body structure of Man: लाल होंठ वाले मर्द साहसी तो काले होंठ वाले चालाक
लखनऊ। सामुद्रिक शास्त्र एक लक्षण विज्ञान है, जिसमें मनुष्य की शारीरिक बनावट को देखकर उसके बारें में फलकथन कहा जाता है। शरीर में हर चीज का अपना एक खास महत्व होता है, किन्तु जब चेहरे में व्यक्ति के होंठ खूबसूरत होते है तो उस पुरूष की सुन्दरता में चार-चांद लग जाते है। आईये आज हम पुरूष के होंठों के बारे में बात करते है कि पुरूष के होंठों को देखकर कैसे उसके व्यक्तित्व की पहचान की जा सकती है ?
- स्थूलोधरो नरो यस्तु गर्वी चेवातिनिर्धनः।
- ऋजुबिम्बोपमोष्ठाभ्यां भूपो भवति निश्चितम।।

जिस व्यक्ति के नीचे का होंठ मोटा वो...
जिस व्यक्ति के नीचे का होंठ मोटा होता है, वह मनुष्य धन को लेकर काफी चिन्तित रहता एंव अभिमानी स्वभाव का होता है। सीधे और पके हुए कुरून्द के समान जिसके ओंठ होते है। वह व्यक्ति निश्चिय ही राजा के समान सुख भोगने वाला होता है।

काले होंठ
जिस मनुष्य के होंठ एकदम काले होते है, वह पुरूष पढ़ने में तेज, बुद्धिमान, चालाक, अवसरवादी एंव अत्यधिक बातें करने वाला होता है। ये अपनी बुद्धि व विवके के कारण परिस्थितियों को अपने अनुकूल कर लेते है।

लाल होंठ
यदि किसी मनुष्य के होंठ हमेशा लाल रहते हो, वह व्यक्ति शारीरिक रूप से स्वस्थ्य व साहसी होता है। ये अपनी तार्किक क्षमता के कारण शीघ्र ही चर्चित हो जाते है। ये उच्च शिक्षा को ग्रहण करने वाले होते है। ये जो भी कार्य करते है, उसमें सावधनी बरतना इनका विशेष गुण होता है।

पतले होंठ
जिस व्यक्ति के होंठ काफी पतले होंते है, उस मनुष्य का स्वभाव व प्रकृति काफी हद तक महिलाओं से मेल खाता है। धन की बजत करना इनकी प्रथम प्राथमिकता होती है। कैरियर के लिए इनको अत्यधिक संघर्ष नहीं करना पड़ता है। सुन्दर वस्तुओं की खरीददारी करना भी इनका शौक होता है।

मोटे होंठ
यदि किसी व्यक्ति के होंठ काफी मोटे होते है तो, वह मनुष्य कू्रर व कठोरता का प्रतीेक होता है। सामाजिक रूप ऐसे पुरूष अलग-थलग पड़े रहते है। ये न्याय के प्रति काफी सवेंदनशील होते है। जीवन साथी के साथ इनके विचार मेल नहीं खाते है जिसकी वजह से चिन्तित भी रहते है। ऐसे व्यक्ति मेहनत करने से जी नहीं चुराते है।












Click it and Unblock the Notifications