2024 Shukra Gochar: शुक्र की बदली चाल, जानिए किन राशियों पर होगी प्रेमवर्षा और कौन होगा मालामाल?
2024 Shukra Gochar : प्रेम, दांपत्य, भौतिक सुख, लग्जरी लाइफ का कारक ग्रह शुक्र 18 जनवरी 2024 को रात्रि में 8 बजकर 56 मिनट पर अपना राशि परिवर्तन कर रहा है। बृहस्पति की राशि धनु में शुक्र अपना गोचर प्रारंभ करेगा। धनु राशि में मंगल और बुध भी स्थित है, इसलिए यह धनु राशि में त्रिग्रही योग बनाएगा।

इस तिकड़ी का सभी राशियों पर अलग-अलग प्रभाव होने वाला है। शुक्र जब भी मंगल के साथ बैठता है तो जातक को अत्यंत कामी बनाता है और विपरीत लिंग के प्रति जबर्दस्त आकर्षण पैदा करता है।
आइए देखते हैं राशियों पर इसका क्या प्रभाव होने वाला है...
- मेष : भाग्योदयकारी रहेगा। भौतिक सुख प्रदान करेगा, दांपत्य में प्रेम और आपसी समझ बढ़ेगी।
- वृषभ : प्रेम संबंधों में टकराव हो सकता है। दांपत्य जीवन में मतभेद होंगे। आर्थिक तंगी महसूस हो सकती है।
- मिथुन : दांपत्य जीवन मधुर बनेगा। प्रेम विवाह के योग हैं। आपके भौतिक सुखों में वृद्धि होगी।
- कर्क : सफेद वस्तुओं के व्यापार से आय होगी। नए प्रेम संबंध बनेंगे। विवाहेत्तर संबंध बन सकते हैं।
- सिंह : आपका प्रेम प्रस्ताव स्वीकार हो जाएगा, धन आएगा, आकर्षण बढ़ेगा। लोग आपकी बात मानेंगे।
- कन्या : लग्जरी लाइफ मिलेगी। नवीन वस्त्राभूषण प्राप्त होंगे। कष्ट कम होगा। दांपत्य का टकराव दूर होगा।
- तुला : पारिवारिक जीवन सुखद बनेगा। पैसा आएगा और उसे भौतिक सुखों पर खर्च करेंगे।
- वृश्चिक : प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी किंतु टकराव भी होगा। धन आएगा, पारिवारिक जरूरतों पर खर्च होगा।
- धनु : अटके सारे काम बनने लगेंगे। अविवाहितों के विवाह की बात बनेगी। नई नौकरी, नए अवसर मिलेंगे।
- मकर : धन आएगा, खर्च में कमी होगी। कोई बड़ा फैसला आपके पक्ष में हो सकता है। प्रेम में वृद्धि होगी।
- कुंभ : नए अवसर मिलने वाले हैं। भौतिक सुखों मे वृद्धि होगी। प्रेम और दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी।
- मीन : शारीरिक कष्ट कम होंगे। करियर को ग्रोथ मिलेगी। प्रेम प्रस्ताव स्वीकार होगा। पुराने प्रेमी लौट आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications