'M' अक्षर वाले होते हैं काफी 'इमोशनल'
जिनका नाम अंग्रेजी के 'M' अक्षर से शुरू होता है, वो इंसान बेहद ही भावुक होता है लेकिन ये अपनी भावुकता जल्दी व्यक्त नहीं करते और अपने आप को काफी फ्रैंक दिखाने की कोशिश करते हैं।
बैंगलोर। कल हमने आप को 'L' अक्षर के बारे में बताया था आज हम आपको 'M' का महत्व समझाते है। मुंबई की अंकशास्त्री श्रीमती ज्योतिमा शर्मा ने 'M' वालों के विषय में बहुत ही रोचक जानकारियां दी।
आईये जानते हैं क्या है वो रोचक बातें...
'M' वालों की खास बातें
- जिनका नाम अंग्रेजी के 'M' अक्षर से शुरू होता है, वो इंसान बेहद ही भावुक होता है।
- लेकिन ये अपनी भावुकता जल्दी व्यक्त नहीं करते और अपने आप को काफी फ्रैंक दिखाने की कोशिश करते हैं।
- हमेशा गहरे चिंतन में डूबा व्यक्ति अचानक से कोई बड़ा काम कर देता है।
- इन्हें संवेदनशील भी कहा जा सकता है।
- प्रेम इनके लिए काफी मायने रखता है और ये अपना प्यार पाने के लिए हर संभव कोशिश भी करते है।
- ये धोखा देने वालों को छोड़ते नहीं हैं।
- इनके लिए सेक्स लाईफ काफी मायने रखती है।
- स्वभाव से ये जिद्दी भी होते है।
- ये जिस चीज को एक बार पकड़ लेते हैं उसे छोड़ते भी नहीं है।
- इनके ऊपर किस्मत काफी मेहरबान होती है।
- आमतौर पर ऐसे लोग राजनीति में ज्यादा दिखायी पड़ते है।
- ये अच्छे वक्ता और अच्छे लेखक भी होते है।
- भाषा पर इनकी पकड़ भी होती है।
- आमतौर पर इन्हें लोग पसंद ही करते है।
- वैसे ये दिल के काफी साफ इंसान होते है।













Click it and Unblock the Notifications