जानिये कौन से लोग है सिंह राशि के लिए लकी?
सिंह राशि के लोग अच्छी प्रतिभा के धनी होते है। सिंह का स्वामी सूर्य होता है। सूर्य ब्रहाण्ड का राजा है, इससे ही सारे संसार में ऊर्जा का संचरण होता है। इस राशि के लोग सिंह के समान व्यक्तित्व वाले होते है। शेर जब भूखा होता है तभी शिकार करता है। ऐसे ही सिंह राशि के जातक के भी अपने कुछ सिद्धान्त होते है।
आइये जानते है कि सिंह राशि के सबसे अधिक करीब कौन लोग कौन होते है
- जिन लोगों की कर्क राशि है वे लोग सिंह राशि वालों के लिए लाभकारी व सहयोगी सिद्ध होते है।
- ऐसे लोग जिनकी धनु व मीन राशि है या फिर कुण्डली में बृहस्पति की स्थिति काफी मजबूत है।
- ऐसे जातक सिंह राशि वालों के काफी मददगार साबित होते है।
- ये दोनों एक-दूसरे की भावनाओं को अच्छी तरह से समझते है तथा पूरी शिदत्त से आपस में सहयोग की भावना रखते है।
- जिनकी मेष राशि है वे लोग सिंह राशि के बेहद मुफीद रहते है।
- क्योंकि मेष राशि आपके भाग्य भाव में पड़ रही है। इसलिए मेष राशि के जातक आपसे जब जुड़ेगें तो आपके भाग्य भाव में वृद्धि होगी।
- वृश्चिक राशि आपके चौथे भाव में पड़ रही है। अतः इस राशि के लोगों से मित्रता करने पर आपके भौतिक सुखों में वृद्धि होगी।
- मिथुन और कन्या राशि के लोग आपके लिए औसत रहेंगे। कुछ विशेष लाभकारी नहीं सिद्ध होंगे। इनसे सामान्य सम्बन्ध रखना ही उचित रहेगा।
- वृष व तुला राशि के जातक आपसे शत्रुता का भाव रखेंगे अन्यथा इन लोगों से सिंह राशि वालों को विशेष सावधानी बरतनी होगी। किसी प्रकार की साझेदारी करना इनसे हानिकारक सिद्ध होगा।
- मकर व कुम्भ राशि के लोगों से भी दूरी बनायें रखना ही उचित होगा। क्योंकि सावधानी हटी दुर्घटना घटी वाली स्थिति इनके साथ रहेगी। इन राशियों के लोग आपके लिए नुकसानदायक व घातक सिद्ध होंगे। अतः इन लोगों से किसी भी प्रकार के सम्बन्ध न बनायें।













Click it and Unblock the Notifications