जानिए आपकी राशि क्या कहती है ब्रेक-अप के बारे में?
आपके सितारे भी आपकी लव-लाइफ को प्रभावित करते है, राशियों का प्रभाव भी आपके प्रेम पर पड़ता है।
आजकल के दौर में किसी लड़के-लड़की को प्यार के बारें में समझाने की जरूरत नहीं है लेकिन आजकल मोहब्बत परवान चढ़े इससे पहले ही लोगों का ब्रेक-अप हो जाता है, जिसके पीछे कारण बहुत सारे हैं।

इसलिए आज आपको हम बताते हैं राशियों के हिसाब से प्रेम की परिभाषा, जिसे पढ़िए और जानिए कि आपकी राशि आपके प्रेम और ब्रेकअप के बारे में क्या कहती है?
- मेष-इस राशि वालों के जातकों के ब्रेकअप अधिक होते है। इस स्थिति में आप बोर होने लगते है और अतिशीघ्र ही दूसरे रिलेशनशिप में आने की सोंचने लगते है।
- वृष-ये लोग रिश्तों के मामलें में काफी चूजी होते है और रिलेशनशिप को निभाने के लिए पूरी कोशिश करते है किन्तु अगर इनका ब्रेकअप हो जाता है तो दुबारा उस तरफ मुड़कर भी नहीं देखते है।
- मिथुन- रिलेशनशिप के मामलों में ये लोग थोड़ा हट के होते है। कभी छड़ भर में रूष्ट तो कभी छड़ भर में प्रसन्न। इनकी इस आदत को लेकर इनका पार्टनर थोड़ा कन्फयूज रहता है।

- कर्क-ब्रेकअप के समय ये पार्टनर को काफी हर्ट करते है और बाद में ब्लैकमेल करने की कोशिश भी करते है।
- सिंह-ब्रेकअप के बाद भी इनकी उम्मीद रहती है कि पार्टनर इनके सामने प्यार की भीख मांगेगा। ऐसा न होने पर ये झल्लाकर अपने पार्टनर को फोन करके परेशान करते है।
- कन्या-इस राशि वाले लोग हर रिश्ते को जोड़े रखने में विश्वास करते है। ये अपनी लवलाइफ में ज्यादा किचकिच पसन्द नहीं करते है।
- तुला-प्रेम को खास तवज्जो देने वाले इस राशि के लोग ब्रेकअप करने के बिल्कुल इच्छुक नहीं होते है। ब्रेकअप को लेकर ये लोग काफी शर्मिन्दिगी महसूस करते है। ब्रेकअप के बाद दूसरे रिलेशनशिप में जल्दी ये नहीं जुड़ते है।
- वृश्चिक-इस राशि के जातक काफी भावुक होते है। इसलिए रिश्ता टूटने के बाद काफी दुःखी हो जाते है।
- धनु-इन लोगों की खासियत यह होती है कि ये जिसके साथ होते है उसी के होते है और दूर होने पर उसे भूल जाते है। ये एक साथ कई रिलेशनशिप में भी रहते है।
- मकर-इस राशि के लोग रिलेशनशिप में काफी ईमानदार व कमिटमेंट होते है। इनको चीटिंग करना एकदम पसन्द नहीं है क्योंकि ये खुद पाक-साफ होते है।
- कुम्भ-इन्हें हर परिस्थितियों में ढलने की कला आती है। अपने पार्टनर को भी ये अपने मुताबिक ढालने की पूरी कोशिश करते है।
- मीन- मीन का अर्थ होता मछली और मछली पानी में तैरती रहती है। पानी इसका जीवन होता है। इसलिए इस के राशि लोग हर काम में डूबकर काम करने आदी होते है। ये प्रेम भी करते है तो तैरते नहीं उसी में गोता लगाने लगते है।












Click it and Unblock the Notifications