Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

नाखूनों पर बने अर्द्धचन्द्र देखकर जानिए अपना भविष्य?

सामुद्रिक शास्त्र में मनुष्य के हर अंग का बखान किया गया है, जिसे देखकर आप उसके भविष्य के बारे में अच्छे से जान सकते है। आप-अपने हाथों को रोज देखते होंगे और उन पर बनी रेखाओं को तो और गौर से देखते होंगे।

Reading Signs on Nails in Palmistry or Half Moon on Nails

क्या आपने कभी अंंगुलियों के नाखूनों पर दृष्टि डाली...शायद नहीं किन्तु दृष्टि डाली भी होगी तो गौर से देखा नहीं होगा इस पर क्या बना है.. चलिए हम आपको बताते है नाखूनों पर बने अर्द्धचन्द्र आपके बारे में क्या कहते है...

आखिर क्यों 'मोहर्रम' एक त्योहार नहीं बल्कि है मातम का दिन?

1-तर्जनी अंंगुली के नाखून के मूल में यदि अर्द्धचन्द्र दिखाई दे तो जातक जिस क्षेत्र में कार्य करता है, चाहे वह नौकरी हो, व्यापार हो या अन्य कार्य उसको उस क्षेत्र में सफलता मिलती है। ऐसे लोग बहुत महत्वाकांक्षी होते है वो अपनी मेहनत के दम पर आगे बढ़ते है।

Reading Signs on Nails in Palmistry or Half Moon on Nails

2-यदि मध्यमा अंंगुली के नाखून के मूल में अर्द्धचन्द्र दिखाई दे तो जातक को किसी न किसी प्रकार से अचानक धन लाभ या सम्पत्ति मिलने के आसार रहते है। मध्यमा अंंगुली शनि से सम्बन्धित होती है जिस कारण इस अॅुगली पर अर्द्धचन्द्र होने से व्यक्ति को हर चीज देर से मिलती है। चाहे नौकरी हो या छोकरी।

3-जिन जातकों के अनामिका अंंगुली के नाखून में अर्द्धचन्द्र दिखाई पड़े तो समझना चाहिए कि ऐसे जातक के जीवन में मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा व छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त होती है। सूर्य से सम्बन्धित होने के कारण इस अंंगुली में अर्द्धचन्द्र होने से अनेक प्रकार के लाभ मिलते है। जैसे-राजनीति, उच्च सरकारी नौकरी व डाक्टरी आदि के क्षेत्र बेहतर प्रगति होती है।

4- कनिष्ठका अंंगुली बुध ग्रह से सम्बन्धित होती है। बुध व्यापार, एंकरिंग, संगीत आदि का मुख्य कारक होता है। जिन लोगों की कनिष्ठका अंंगुली के नाखून में अर्द्धचन्द्र दिखाई दे तो समझना चाहिए कि ऐसे जातक व्यापार, संगीत, एंकरिंग की दुनिया में अच्छा नाम कमाते है।

5-जिन जातकों के अंंगूठे के नाखून के मूल में अर्द्धचन्द्र हो तो उन लोगों को शुक्र ग्रह से सम्बन्धित विशेष लाभ मिलता है। भौतिक सुख-सम्पदा की प्राप्ति होती है, एक्टिंग की दुनिया में सफलता मिलती है और ऐसे लोगों का बिलपावर बहुत मजबूत होता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+