सितारों की चाल बदलने से क्या होगा आप पर असर?

ब्रम्हाण्ड में कोई भी चीज स्थिर नहीं है। सभी अपने-अपने कर्म क्षेत्र से बंधे होकर निरंतर गतिमान रहते है। ग्रह, नक्षत्र और राशियों का प्रभाव मनुष्य के जीवन को हर पल प्रभावित करता है। इस समय कई ग्रहों ने अपनी चाल बदली है। मंगल वृश्चिक से धनु राशि में आया है, शक्रु अपनी नीच राशि कन्या से तुला में आ गया है और बुध ग्रह पूर्व में उदय हो चुका है।

रंगों के आधार पर जानिए कौन है अच्छा और कौन है बुरा?

आइये जानते है सितारों की बदली हुयी चाल का क्या प्रभाव पड़ेगा विभिन्न राशियों पर असर?

  • मेष- पराक्रम व साहस में वृद्धि होगी। षष्ठेश बुध के उदय होने से स्वास्थ्य में सुधार होगा। धनेश शुक्र अपनी राशि तुला में आने से धन की प्राप्ति होगी। लग्नेश व अष्टमेश मंगल भाग्य भाव में रहेगा जिससे धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी एंव भाग्य पक्ष पूरी तरह से सहयोग करेगा।
  • वृष- लग्नेश व षष्ठेश शुक्र अपनी तुला राशि में है, इसलिए विरोधी परास्त होंगे एंव कार्यो में विवेक से काम लेंगे तो सफलता अवश्य मिलेगा। बुध के उदय होने से परिवार में सुखद वातावरण रहेगा एंव मानसिक ऊर्जा में वृद्धि होगी। मंगल के धनु में आने से खर्चो में वृद्धि होगी।
  • मिथुन- बुध के उदय होने से भौतिक सुख-सम्पदा में वृद्धि होगी एंव मानसिक चिन्तायें कम होगी। खर्चो में वृद्धि होगी एंव कुछ लोगों को नींद न आने की समस्या बनी रह सकती है। सप्तम का मंगल कुछ लोगों के वैवाहिक जीवन में उथल-पुथल मचा सकता है।

आगे की बात तस्वीरों में..

कर्क

कर्क

तृतीयेश और द्वादशेश बुध के उदय होने से आत्म-विश्वास व कार्य क्षमता में वृद्धि होगी। कुछ लोगों को वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। धनु का मंगल आपके छठें भाव में गोचर करेगा। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है कोई छोटी-मोटी हानि हो सकती है।

सिंह

सिंह

चतुर्थेश व नवमेश मंगल पंचम भाव में गोचर करेगा। गर्भस्थ महिलाओं को अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है अन्यथान कोई हानि हो सकती है। धनेश बुध के उदय हो जाने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पारिवारिक रिश्तों में मधुरता आयेगी।

कन्या

कन्या

लग्नेश व दशमेश बुध के उदय हो जाने से कार्यक्षेत्र में आशा के अनुरूप प्रगति होगी। पराक्रम व साहस में वृद्धि होगी। मानसिक क्रिया-कलापों में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। बदलते मौसम को ध्यान में रखकर स्वास्थ्य का ख्याल रखें वरना रोग की चपेट में आ सकते है।

तुला

तुला

लग्न भाव में शुक्र गोचर करने से विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढेगा। धनेश मंगल तृतीय भाव में रहेगा जिससे पराक्रम के बल पर धन की प्राप्ति होगी। कुछ लोगों के भाईयों से सम्बन्ध अच्छे रहेंगे। आमदनी की अपेक्षा व्यय अधिक होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

वृश्चिक

वृश्चिक

लग्नेश मंगल द्वितीय भाव में गुरू की राशि में गोचर करेगा। कुछ लोगोे के आय के स्रोतों में वृद्धि होगी। सूझ-बुझ से लिये गये निर्णय सार्थक सिद्ध होंगे। कुछ लोगों को इस समय चालाक महिलाओं से दूर रहना होगा अन्यथा हानि हो सकती है।

धनु

धनु

लग्न भाव में मंगल के रहने से अपने क्रोध पर नियन्त्रण रखना होगा। लाभेश शुक्र लाभ में रहेगा जिससे कई मौको पर लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे है। रोजी व रोजगार के क्षेत्र में किये गये प्रयास सार्थक सिद्ध होंगे। अति भावुकता से बचना होगा।

मकर

मकर

इस वक्त समय का बेहतर प्रबन्धन करने की आवश्यकता है। क्योंकि जितना अच्छा आप प्रबन्धन करेंगे उतना अच्छा ही आपको लाभ मिलेगा। षष्ठेश व नवमेश बुध के उदय हो जाने से रोग में कमी आयेगी एंव भाग्य पक्ष मजबूत होकर आपको अच्छा फल दे सकता है।

कुम्भ

कुम्भ

पंचमेश व अष्टमेश बुध के उदय हो जाने मानसिक तनाव में कमी आयेगी एंव कुछ लोगों का ससुराल पक्ष से चले आ रहे विरोध में कमी आयेगी। संसाधनों के उपयोग में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। दशमेश मंगल सप्तम भाव में बैठा है, इसलिए कार्यक्षेत्र के कार्य से यात्रायें भी करनी पड़ सकती है।

मीन

मीन

सप्तमेश बुध के उदय हो जाने से कुछ लोगों के वैवाहिक जीवन में मधुरता आयेगी। राय-मशविरा लेकर किये किये कार्यो में सफलता मिलेगी। द्वतीयेश व षष्ठेश मंगल षष्ठम भाव में बैठा है, इसलिए आये हुये धन में विरोधी बाधा डाल सकते है। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+