सफलता चाहिए तो तुला राशि वाले बरतें ये सावधानियां..
इस राशि वाले लोग दिखने में सीधे-साधे किन्तु अन्दर से अहंकारी होते है। इनके दिल में भी दिमाग होता है, इसलिए इनके अन्दर क्या चल रहा है? यह समझ पाना बहुत कठिन होता है। ये एक सामाजिक प्राणी होते है, इनमें सामाज के प्रति चिन्ता व वेदना रहती है। इस प्रकार के जातक लोगों के साथ सहयोग व परोपकार भी करते है किन्तु यदि इनके प्रति षडयन्त्र किया गया तो फिर उसका जवाब बहुत करारा देते है।
Career Forecast 2016: हाई टार्गेट पूरे करेंगे तुला राशि वाले

वैसे तो तुला राशि वाले लोग काफी समझदार व सद्बुद्धि वाले होते है लेकिन फिर भी ये जाने-अनजाने में कुछ ऐसी त्रुटियॉ करते-रहते है। जिससे इनका काफी नुकसान होता है।
Love Horoscope: तुला राशि वालों की लाइफ में होगी नई एंट्री
आइये हम आपको बताते है कि तुला राशि वाले लोग किन-किन चीजों से बचकर रहें?
- तुला राशि वालों पर शुक्र का ज्यादा प्रभाव रहता है, इसलिए अपनी पत्नी की राय लेकर काम करें कभी नुकसान नहीं उठायेंगे।
- अपनी पत्नी से प्रति-दिन कुछ रूपये उधार लेकर घर से निकले जिससे अपकी जेब में बरक्कत बनी रहेगी।
- शुक्र की दूसरी राशि वृष अष्टम भाव में पड़ी है। अतः बाहर की महिलायें आपका मान-सम्मान करेगी व विश्वास करेंगी।
- किन्तु उनसे भूलकर भी प्यार का लगाव न रखें अन्यथा बनी-बनाई इज्जत पर पानी फिर सकता है।
- अपनी सीक्रेट बातें ऑफिस के लोगों से कदापि शेयर न करें अन्यथा भविष्य में हानि उठानी पड़ सकती है।
- किसी से भी इतना लगाव या अन्धविश्वास न करें कि बाद में उससे कष्ट प्राप्त हो।
- विश्वास को जिन्दा रखने के लिए थोड़ा बहुत सन्देह करना भी जरूरी है।
- इस राशि वाले लोग बेवजह किसी से झूठे वादे न करें।
- इनके जीवन में मित्रों की अहम भूमिका रहेगी इसलिए मित्रों से किसी प्रकार का कोई छल-कपट न करें।
- पैतृक निवास स्थान से आप लोग जितना दूर रहेंगे उतना ही आपका विकास होने की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications