आज से बैंड-बाजा और बारात सब बंद, शुरु हो गया खरमास
नयी दिल्ली। आज से शादी, बैंड-बाजे सब बंद हो जाएंगे। अगले एक महीने तक कोई भी शुभ काम आप नहीं कर पाएंगे। क्योंकि एक महीने तक खरमास लागू रहेगा। आज से शुरु हुआ खरमास जिसे मलमास या काली रात भी कहते हैं शुरु हो गया है। 13 अप्रैल तक चलने वाले इस खरमास में कोई भी शुभ काम नहीं होगा। जानिए होलिका दहन का शुभ मुहूर्त और रंग खेलने का समय

क्यों कहते हैं खरमास?
कहा जाता है कि इन दिनों सूर्य भगवान अपने सात घोड़ों को आराम देकर गधों के साथ ब्रह्मांड की परिक्रमा लगाने लगते हैं। इसी कारण खर-मास में कोई शुभ काम नहीं होता है। यह वर्णन मार्कण्डेय पुराण में मिलता है। कहा तो यह भी जाता है कि इस महीने सूर्य भगवान जो कि गधों की सवारी करते हैं इस कारण पृथ्वी पर उनका प्रभाव काफी कम होता है इसी कारण इस महीने में काफी ठंड और कोहरे का साया रहता है। अगर एग्जाम से डर लगता है तो अपनाए ये Astro tips
कैसे अशुभ खरमास को बनाए शुभ
हिंदू शास्त्रों में खरमास को अशुभ महीना माना जाता है। इसलिए किसी भी शुभ काम की शुरुआत इस महीने में नहीं की जाती है। ऐसे में इस खरमास को कुछ कामों कर आप अपने लिए शुभ बना सकते हैं। ज्योतिष के मुताबिक खरमास में सुबह सूर्योदय से पहले उठकर भगवान विष्णु के नाम का जाप करना चाहिए। गो दान, ब्राह्मण की सेवा, दान करने से भी इस मास में शुभकारी फल मिलता है।












Click it and Unblock the Notifications