क्या है सोमवार और शिव का रिश्ता और क्यों है यह इतना पावन?
सोमवार का संबंध चंद्र ग्रह से होता है। सोम का अर्थ है सौम्य। सौम्य मतलब चंद्र। सोम का एक अर्थ शिव भी होता है। सोमवार को किए गए उपाय चंद्र ग्रह की पीड़ा से राहत दिलाते हैं यानी कि मानसिक प्रसन्नता प्रदान कराते हैं।
साथ ही धन लाभ और वैवाहिक रिश्ते की मजबूती के लिए किए गए प्रयास भी इस दिन करने से ज्यादा लाभप्रद होते हैं। सोमवार को किए गए ये उपाय किस तरह से जीवन को खुशहाल और समृद्ध बनाते हैं---
1.सदाबहार का वृक्ष घर की उत्तर पश्चिम दिशा में लगाना
सदाबहार का अर्थ है सदा के लिए बहार। सदाबहार सफेद फूल का एक वृक्ष है। जिसके फूलों का सेवन करना हृदय के लिए फायदेमंद होता है। सदाबहार के पेड़ के नाम के पीछे यह मान्यता है कि जिस घर में ये वृक्ष होता है। वहां सदा बहार होती है। मानसिक प्रसन्नता बढ़ती जाती है। सदाबहार के वृक्ष पर चंद्र ग्रह का प्रभाव होता है। घर के वायव्य कोण का संबंध हरियाली से है। इसलिए वहां इसे लगाने से जीवन में हरियाली यानी कि समृद्धि बढ़ती है।
2.अबीर और चावल से शिव परिवार का पूजन
अबीर एक सुगंधित पदार्थ है, जो कि सफेद पावडर की तरह होता है। सोमवार को भगवान गणेश, शिव और माता पार्वती का पूजन अबीर से भी करना चाहिए। अबीर से शिव पूजन करने से धन व मानसिक प्रसन्नता में वृद्धि होती है।
3 .किसी सुहागिन स्त्री को दूध का दान
किसी सुहागिन स्त्री को दूध का दान करने से चंद्र ग्रह की प्रसन्नता प्राप्त होती है। दूध अपनी श्रद्धा और शक्ति के अनुसार दान किया जा सकता है, लेकिन बार-बार मात्रा नहीं बदलें। कम से कम 16 सोमवार तक लगातार दूध का दान करें।
चंद्र ग्रह की प्रसन्नता के लिए चावल, मोती, सफेद अबीर, सफेद चंदन, सफेद वस्त्र, सदाबहार के फूल का पौधा, घी, शंख, बैल, कर्पूर, चांदी का भी दान किया जा सकता है।
शिव कुटीर, गोकुला:- सोमवार का संबंध चंद्र ग्रह से होता है। सोम का अर्थ है सौम्य। सौम्य मतलब चंद्र। सोम का एक अर्थ शिव भी...
Posted by शाण्डिल्य ज्योतिष अनुसन्धान केंद्र on Monday, April 6, 2015













Click it and Unblock the Notifications