क्या होता है अगर सपने में देखा सांप, भूकंप, शादी, पहाड़....
[पं0 अनुज के शुक्ल] सपने तो सपने होते है पर कभी-कभी सच भी होते है। सपने सबको आते है किसी को ज्यादा किसी को कम। किसी को सपने याद रहते है और कुछ लोग सपने देखते है किन्तु उन्हें याद नहीं रहते है।
सपनो के बारे में जितना कुछ लिखा जाये वह कम ही है। क्योंकि सपनो को बाचना आसान नहीं होता है। फिर भी मैं अपने अनुभवों के आधार पर कुछ सपनों के बारे में आपको लोगों को बता रहा हॅू। आइये जानते है सपने क्या कहते है?

काला नाग
यदि आप सपने में काला नाग देखते है तो इसका मतलब सम्मान प्राप्त होगा।

आपके ऊपर सांप
सपने में सर्प आपके उपर बैठा दिखाई दे तो समझो कि परिवार में किसी की हार्ट अटैक से मृत्यु होने वाली है।

सांप काटे तो
यदि सपने में सर्प आपको काट ले तो धन की प्राप्ति हो सकती है।

मिठाई खाने पर
सपने में मिठाई खाते हुये अपने-आपको देखने का अर्थ है कि प्रगति होने वाली है।

आम का पेड़
सपने में आम का वृक्ष देखने से सन्तान सुख की प्राप्ति होती है।

इंद्रधनुष
सपने में इंद्रधनुष देखने का अर्थ है कि जीवन में अच्छा परिवर्तन होने वाला है।

भूकंप
सपने में भूकम्प देखने का मतलब है कि सन्तान की प्रगति में बाधा एंव सन्तान को कष्ट होने वाला है।

पेड़ कटते हुए
सपने में वृक्ष काटते हुये देखने का अर्थ है कि धन का नुकसान हो सकता है।

आत्महत्या करते
सपने में किसी को भी आत्महत्या करते हुये देखने का मतलब है कि उसका दीर्घायु होना।

हत्या
सपने में किसी की हत्या देखने का मतलब है कि आप मुसीबत में पड़ने वाले है।

दर्जी
सपने में दर्जी को देखने का अर्थ है कि आपके बनते हुये कार्य बिगड़ सकते है।

बूढ़ी स्त्री
सपने में किसी बूढ़ी स्त्री को देखने का अर्थ है कि आप किसी कारणवश दुःखी हो सकते है।

विधवा
सपने में विधवा स्त्री को सफेद साड़ी पहने हुये देखने का मतलब कोई अशुभ समाचार मिलना।

त्रिशूल
सपने में त्रिशूल को देखने का मतलब है कि कार्यो में सफलता मिलना।

बाढ़
सपने में बाढ़ देखने का मतलब है कि आर्थिक नुकसान हो सकता है।

खून
यदि आप सपने में देखते है कि रोड पर बहुत खून बिखरा पड़ा है तो इसका मतलब है कि किसी नजदीकी की हार्ट-अटैक से मृत्यु होने वाली है।

पानी में डूबते हुए
सपने में अपने आपको पानी में डूबते हुये देखने का मतलब है कि आप किसी मुसीबत में फॅसने वाले है।

पहाड़ों पर चढ़ते हुए
सपने में पहाड़ो पर चढ़ते हुये अपने को देखने का मतलब है कि आप सफलता प्राप्त करेंगे।

तर्पण करते
सपने में यदि आप तर्पण कर रहें है तो इसका मतलब है कि किसी के मृत्यु की सूचना मिलने वाली है।

किसी की शादी
सपने में किसी की शादी होते हुये देखने का अर्थ है कि किसी दुःख का सामना करना पड़ सकता है।
-
Ashok Kumar Mittal Caste: मिठाई वाले का बेटा कैसे बना AAP का नया डिप्टी लीडर? क्या है जाति? पत्नी-बच्चे कौन? -
IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में पसरा मातम, सचिन के पहले शतक के 'असली हीरो' का निधन! शराब ने डुबोया करियर -
Iran America War: ईरान ने Amazon पर किया हमला, बहरीन का उड़ाया डेटा सेंटर, क्यों है बेहद खतरनाक? -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
Neha Sharma Exclusive Content: बिहार पूर्व MLA की बेटी की क्या मजबूरी? ₹299 में बेच रहीं एक्सक्लूसिव Photos -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
Assam Polls 2026: असम में फिर खिलेगा 'कमल 'या 'पंजा' करेगा कमाल? ताजा सर्वे ने बताई किसको कितनी सीटें? -
भारत में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 1 लाख दर्शक क्षमता, अहमदाबाद को टक्कर देने की तैयारी -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक? -
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से क्यों हटाया? किसे दी जगह? पार्टी की कोई नई रणनीति?- समझें












Click it and Unblock the Notifications