ज्योतिष से सवाल- मेरी सरकारी जॉब लगेगी या नहीं?
1- नाम- भावना द्धिवेदी
जन्म तिथि- 27 जुलाई सन् 1990
जन्म समय- अपरान्ह 14:30 मिनट
जन्म स्थान - औरेया, यूपी।
सवाल- मेरी सरकारी जॉब लगेगी या नहीं ?
जवाब- भावना जी, आपकी कुण्डली में सूर्य और मंगल की स्थिति बहुत अच्छी है। मंगल आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि कराता है, वहीं आपके स्वभाव में क्रोध को भी बढ़ा रहा है। क्रोध आपके जीवन का सबसे नकारात्मक पक्ष है। आप यदि पूरी लग्न और तन्यमता के साथ नौकरी के क्षेत्र में प्रयास करेंगे तो सफलता अवश्य प्राप्त करंेगी।
उपाय- आप साढ़े 6 रत्ती का नीलम चांदी की अॅगूठी में बनवाकर मध्यमा अॅगुली में दिन शनिवार शुद्ध करके धारण करें।
2- नाम- संजना
जन्म तिथि- 04 जून सन् 1991
जन्म समय- रात्रि 11:25 मिनट
जन्म स्थान- यमुनानगर, हरियाणा।
सवाल- मेरी शादी लब होगी या अरेंज ?
जवाब- संजना जी, आपके प्रथम भाव में शनि बैठा है तथा सप्तम भाव में शुक्र,मंगल व गुरू की युति है। इन तीनों ग्रहों की सप्तम दृष्टि प्रथम भाव पर पड़ रही है। प्रेम के कारक पंचम भाव का स्वामी शुक्र सप्तमेश चन्द्रं दूसरे भाव में बैठा है। कुण्डली की यह शुभ स्थिति दर्शाती है कि आपका विवाह लव मैरिज ही होगा।
उपाय- आप साढ़े 09 रत्ती का पन्ना चांदी की अॅगूठी में बनवाकर दिन बुधवार को शुद्ध करके कनिष्ठका अॅगुली में धारण करें।
3- नाम- अमित कुमार
जन्म तिथि- 27 जून सन् 1991
जन्म समय- सांय 4:30 मिनट
जन्म स्थान- गुड़गांव, हरियाणा।
सवाल- मेरी सरकारी नौकरी कब-तक लगेगी ?
जवाब- अमित जी, आपका जन्म वृश्चिक लग्न में हुआ है। लग्नेश मंगल भाग्य भाव में नीच का होकर बैठा है। विदेश यात्रा के लिए यह योग अति उत्तम है। तीसरे भाव में अपनी ही राशि में शनि बैठा है जिससे आपके सरकारी नौकरी के योग अच्छे बन रहें है। सरकारी नौकरी का कारक सूर्य भी आपकी पत्री में अच्छी स्थिति में है। आप पूरी लगन के साथ प्रयास करते रहें। सफलता अवश्य मिलेगी।
उपाय- साढ़े 12 रत्ती का इटैलियन तांबे की अॅगूठी में दिन मंगलवार को शुद्ध करके अनामिा अॅगुली में धारण करें।
4- नाम- अनुपमा
जन्म तिथि- 27 दिसम्बर सन् 1988
जन्म समय- सांय 5:35 मिनट
जन्म स्थान- सीकर, राजस्थान।
सवाल- मेरा विवाह हो चुका है। लेकिन मैं अपने वैवाहिक रिश्ते को लेकर बहुत परेशान हॅू।
जवाब- अनुपमा जी, आपकी कुण्डली मिथुन लग्न की है। मिथुन का स्वामी बुध, सूर्य व शनि के साथ सप्तम भाव में बैठा है। सप्तम भाव में सूर्य,बुध व शनि की युति की वजह से आपके वैवाहिक जीवन में खलल पड़ रही है। आप जैसे जीवन साथी की उम्मीद करती थी। उसके विपरीत व्यक्तित्व वाला जीवन साथी आपको मिला होगा। जिस कारण आपके सम्बन्ध अच्छे नहीं चल रहें है।
उपाय- साढ़े 20 रत्ती की चन्द्रमणि चांदी के लाकेट में बनवाकर दिन सोमवार शुद्ध करके गले में धारण करें।













Click it and Unblock the Notifications