ज्योतिष से सवाल- सरकारी नौकरी कब मिलेगी?
1- नाम- वैभव
जन्म तिथि- 26 जुलाई 1992
जन्म समय- अपरान्ह 3:30 मिनट
जन्म स्थान- मोरबी, गुजरात।
सवाल-सरकारी नौकरी कब मिलेगी?
जवाब- वैभव जी, आपका जन्म वृश्चिक लग्न में हुआ हैं। आप अन्तिम परिणाम ईश्वर पर छोड़कर बाधाओं एंव कठिनाईयों से अन्त तक संघर्ष करते है। आप उर्वर कल्पना शक्ति एंव तीव्र बुद्धि के धनी है। कुण्डली में नौकरी के कारक भाव तृतीय,षष्ठम एंव एकादश होते है। सरकारी नौकरी के कुण्डली में सूर्य का बलवान होना आवश्यक होता है। आपकी कुण्डली में सूर्य नवमेश होकर दशम भाव में बुध व शुक्र के साथ बैठा है। यह स्थिति राज योग का निर्माण कर रही है। आपको सरकारी नौकरी मार्च 2015 से जून 2015 के मध्य मिलने की सम्भावना है।
उपाय-आप साढ़े 10 रत्ती की चन्द्रमणि चांदी की अॅगूठी में बनवाकर कनिष्ठका अंगुली में धारण करें।

2-नाम- अनामिका चैरसिया (बदला हुआ नाम)
जन्म तिथि- 28 अगस्त सन् 1979
जन्म समय- रात्रि 11:30 मिनट
जन्म स्थान- लखनऊ, यूपी।
सवाल- गुरू जी, मेरी शादी सन् 2009 में हुयी थी, मेरा एक तीन वर्ष का बेटा भी है। मेरे पति से मेरी नहीं बनती है, मैनें बहुत कोशिश की सब ठीक हो जाये किन्तु कुछ नहीं हो पा रहा है। प्लीज बताइये मेरी शादी चलेगी या नहीं।
जवाब- अनामिका जी, विवाह के कारक भाव द्वतीय, सप्तम व एकादश होते है। आपकी कुण्डली में सप्तमेश मंगल दूसरे भाव में राहु के नक्षत्र आर्दा पर कब्जा किये हुये है। मंगल की चैथी दृष्टि दिमाग एंव प्रेम के कारक भाव पंचम पर पड़ रही है। इस कारण आप बहुत जल्दी आवेश में आकर तीखे शब्दों का प्रयोग कर जाती है, जिसका आपको बाद में पछतावा भी होता है। आप दिल की साफ है किन्तु खुले विचारों के कारण आपके पति आप पर बेवजह शक करते होंगे। वो आपको समझने की कोशिश नहीं करते है। आपके आपसी सम्बन्ध बहुत अच्छे हो सकते है। इसके लिए आपको आपस में बैठ कर बात करनी होगी। वैसे भी जिद की जंग में दूरिया अक्सर जीत जाती है। 17 मई 2015 के बाद से आपके रिश्तों में तनाव कम होने के आसार है।
उपाय- आप साढ़े 10 रत्ती का गोमेद चांदी की अॅगूठी में बनवाकर मध्यमा अॅगुली में शुद्ध करके दिन शनिवार को धारण करें। चांदी के लाकेट में एक कटैला बनाकर पहने।
3- नाम- मोना खन्ना
जन्म तिथि- 28 अगस्त सन् 1984
जन्म समय- सुबह 5:17 मिनट
जन्म स्थान- बाम्बे।
सवाल- मेरा विवाह कब होगा।
जवाब- मोना जी, आपका जन्म कर्क लग्न में हुआ है। आप बुहत ही इमोशनल प्रकृति की है, इसलिए पुरानी यादों को याद करके परेशान और दुःखी हो जाती है। आप पीछे की बातों को छोड़कर अपने वर्तमान को जीने की कोशिश करें तभी आपका भविष्य ब्राइट होगा। आपकी कुण्डली में सप्तमेश शनि चतुर्थ स्थान में बैठा है। शनि की तृतीय दृष्टि विवाह के कारक भाव सप्तम भाव पर पड़ रही है। शनि की जिस भाव पर दृष्टि पड़ती उस भाव की हानि होती है। जिस कारण आपके विवाह में देरी हो रही है। आपका विवाह सन् 2017 में होने की सम्भावना है।
उपाय- साढ़े 12 रत्ती का गोमेद चांदी की अॅगूठी में बनवाकर दिन शनिवार को शुद्ध करके मध्यमा अंगुली में धारण करें।












Click it and Unblock the Notifications