अपना जन्मदिन देखिये और जानिए आप क्या हैं?
ओह.... हेडलाइन से कंफ्यूज मत हों, हम यहां किसी के कैरेक्टर की बात नहीं कर रहे हैं, हम बात कर रहे हैं चीनी ज्योतिष की। अगर आप भी चीनी ज्योतिष के आधार पर खुद के बारे में कुछ जानना चाहते हैं, तो नीचे दी गईं तिथियों में से अपनी बर्थडे चुनें और फिर स्लाइडर में पढ़ें अपने बारे में।
- जनवरी 01 - 09- कुत्ता
- जनवरी 10 - 24 -चूहा
- जनवरी 25-31-शेर
- फरवरी 01 - 05 -बिल्ली
- फरवरी 06 - 14-डव
- फरवरी 15 - 21 -टर्टिल
- फरवरी 22 - 28-पैंथर
- मार्च 01 - 12 -बंदर
- मार्च 13 - 15 -शेर
- मार्च 16 - 23 -चूहा
- मार्च 24 - 31 - बिल्ली
- अप्रैल 01 - 03- कुत्ता
- अप्रैल 04 - 14 -पैंथर
- अप्रैल 15 - 26 -चूहा
- अप्रैल 27 - 30 -टर्टिल
- मई 01 - 13 -बंदर
- मई 14 - 21 -डव
- मई 22 - 31 -शेर
- जून 01 - 03 -चूहा
- जून 04 - 14 -टर्टिल
- जून 15 - 20 -शेर
- जून 21 - 24 -बंदर
- जून 25 - 30 - बिल्ली
- जुलाई 01 - 09-चूहा
- जुलाई 10 - 15- कुत्ता
- जुलाई 16 - 26 -डव
- जुलाई 27 - 31 - बिल्ली
- अगस्त 01 - 15 -बंदर
- अगस्त 16 - 25 -चूहा
- अगस्त 26 - 31 -टर्टिल
- सितंबर 01 - 14 -डव
- सितंबर 15 - 27 - बिल्ली
- सितंबर 28 - 30 - कुत्ता
- अक्टूबर 01 - 15 - बंदर
- अक्टूबर 16 - 27 - टर्टल
- अक्टूबर 28 - 31 - पैंथर
- नवंबर 01 - 16 - शेर
- नवंबर 17 - 30 - बिल्ली
- दिसंबर 01 - 16 - कुत्ता
- दिसंबर 17 - 25 - बंदर
- दिसंबर 26 - 31 - डव
जानिए अब अपने बारे में... नीचे की स्लाइडों के जरिये...

कुत्ता
आप एक बहुत विश्वसनीय व्यक्ति है, आप पर कोई भी आंख बंद करके विश्वास कर सकता है. आप बहुत प्यारे ईमानदार ,सिंपल, धैर्यवान और बढ़िया इंसान हैं और हमेशा धरती पर ही रहना पसंद करते हैं, आपके पास जीवन की सारी खुशियां होती हैं, आपका साथ लोगों का पसंद आता है। आपका ड्रेसिंग स्टाइल बहुत अच्छा होता है, कोई जरूरी नहीं आपकी आलमारी में महंगी चीजें हों लेकिन जो भी होगा वो बहुत स्टाइलिश होगा। आपके बहुत सारे दोस्त नहीं होते हैं लेकिन हां आप बहुतों के दोस्त होते हैं।

चूहा
आप शरारती और क्यूट होते हैं, आप काफी एक्टिव भी होते हैं और आपको खेलों में रूचि होती है, आपको खाने का शौक है, आपकी आंखें बहुत प्यारी होती हैं और अक्सर लोग इन आंखों में फंस जाते हैं। आप दिल के अच्छे होते हैं लेकिन आपकी जल्दी किसी से पटती नहीं है। वैसे आपकी कंपनी को लोग काफी पसंद करते हैं। आप विदूषी होते हैं और अक्सर एडमिन पोस्ट पर होते हैं। आप उन लोगों में से हैं जिन्हें ऊपर वाले का और किस्मत का साथ हमेशा मिलता है।

शेर
आपके अंदर लीडरशीप की आदत होती है, आप जहां जाते हैं, वहां आपका ही साम्रज्य रहता है, आप एक प्रभावी व्यक्ति हैं. आप शांति प्रिय होते हैं, आप उनमें से हैं जो लड़ाई-झगड़े से बहुत दूर रहना पसंद रखते हैं,आप एक फैमिली मैन हैं और लंबे वक्त तक आप घर से दूर नहीं रह सकते है। आपको लोगों से कैसे बर्ताव करना है, यह आता है और इसी कारण लोग आपके कायल हैं। आप अंदर से बहुत इमोशनल होते हैं लेकिन अपनी भावनाओं को आप प्रदर्शित नहीं कर पाते हैं।

बिल्ली
आप काफी चालाक, प्यारे, शर्मिले और फुर्तिले होते हैं। आप वैसे तो शांति पसंद करते हैं लेकिन जब कोई आपक छेड़ता है तो आप उसे छोड़ते नहीं हैं। आपके लिए प्यार, इमोशंस बहुत ज्यादा मायने रखता है। आप फैशन वर्ल्ड वाले इंसान है, पहनना, ओढ़ना,सजना, संवरना आपको बहत अच्छी तरह से आता है, आप सबसे दोस्ती नहीं करते हैं लेकिन जिससे करते हैं उसका साथ कभी नहीं छोड़ते हैं। आप लोगों की केयर करते हैं और लोगों से केयर की उम्मीद भी करते हैं।

टर्टिल
आप एक अच्छे हृद्य वाले इंसान है, आपकी व्यवहार की बातें अक्सर लोगों के बीच में चर्चा का कारण बनती हैं, लोग आपसे इसी कारण बहुत ज्यादा प्रभावित रहते हैं, आप प्यारे, शांति प्रिय होते हैं,आप गलत लोगों को पसंद नहीं करते हैं, आप लोगों को बहुत अच्छी तरह से ट्रीट करते हैं, आपकी सबसे अच्छी बात यह है कि आप हमेशा लोगों को देते ही रहते हैं, बदले में आप किसी से एक पैसे की उम्मीद नहीं करते है्ं। आप बुद्दिमान होते हैं, आप किसी के साथ बुरा नहीं करते हैं इसलिए आपके साथ भी बुरा नहीं होता है।

डव
आप जीवन का भरपूर आनंद उठाते हैं और सकारात्मक सोच वाले इंसान हैं, आप अपनी दुनिया में मगन रहते हैं, देश-दुनिया से आपको ज्यादा लेना-देना नहीं होता है लेकिन आप जहां भी जाते हैं वहां खुशियां और उमंग ही प्रसारित करते हैं।अक्सर ऐसे लोग अपनी टीम और ग्रुप के लीडर होते हैं। आप नियम खुद बनाते हैं और अपने फैसले लेने में सक्षम होते हैं। आप बहुत नियम बद्द तरीके से अपना काम करते हैं और हर वो चीज पा लेते हैं जिसे पाना चाहते हैं।

पैंथर
आप एक रहस्यमय जीवन जीते हैं, आप प्रेशर में अच्छा काम करते हैं और बिना किसी तनाव के बहुत अच्छा काम करते हैं। आप बातूनी किस्म के होते हैं, आप आसानी से मुश्किलों का सामना करते हैं। आप मेहनती होते हैं और अक्सर पुलिस या पत्रकारिता जैसे क्षेत्र में कार्य करते पाये जाते हैं, यह अच्छे नेता भी होते है। आप धनी होते हैं और जीवन में काफी तरक्की करते हैं।

बंदर
आप बहुत ज्यादा आक्रामक होते हैं, आप के अंदर धैर्य की कमी होती है, आप हर चीज को बहुत जल्दी पाना चाहते हैं, जिसके लिए आप कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। वैसे दिल से आप बहुत ही कोमल होते हैं। आपको सेंटर ऑफ अटरेक्शन बनना अच्छा लगता है। आपके अंदर ऐसे गुण होते हैं जो आपको भीड़ से अलग करता है। आप हमेशा वो काम करते हैं जिसमें कोई जोखिम ना हो, आप हमेशा सेफ जोन में चलते हैं। आप अपने आप को हर मुसीबत से बखूबी निकाल लेते हैं। आपके अंदर एक सिक्स सेंस होता है जो कि पहले से ही आपको हालात के बारे में हिंट दे देता है।
-
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, MLC पद से इस्तीफा, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर सस्पेंस -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट -
Love Story: सनातन धर्म की तुलना 'मच्छर' से करने वाले उदयानिधि को हुई थी पहली नजर में मोहब्बत, कौन है पत्नी? -
Prakash Raj Caste: 4 बच्चों के पिता प्रकाश राज किस जाति से हैं? पहली पत्नी को क्यों तलाक देकर की दूसरी शादी? -
Pink Elephant: 'चंद लाइक्स के लिए घिनौनी हरकत', कौन है ये फोटोग्राफर जिसने हाथी को रंगा गुलाबी? मचा बवाल -
LPG संकट के बीच केरोसिन सप्लाई फिर शुरू, पेट्रोल पंप पर बिकेगा मिट्टी का तेल, सरकार का जानें पूरा फैसला -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 30 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
'Pushpa' की 26 साल की इस एक्ट्रेस ने पहनी ऐसी ड्रेस, मिनटों में वीडियो हुआ वायरल, लोग बोले- ये क्या पहन लिया? -
Iran America War: 'भारत ही युद्ध रूकवा सकता है', ईरान ने अमेरिकी शांति प्रस्ताव कचरे के डिब्बे में फेंका -
Trump Warning Iran: ‘तेल भी लेंगे, खार्ग आईलैंड पर भी कब्जा करेंगे', ट्रंप का दावा- 20 जहाज तेल भेज रहा ईरान












Click it and Unblock the Notifications