क्या है जो बना देता है इंसान को चिड़चिड़े स्वभाव का?
[पं. अनुज कुमार शुक्ल] ज्योतिष विज्ञान कहता है कि हर मनुष्य के जीवन पर चंद्रमा की ऊर्जा का प्रभाव पड़ता है। प्रभाव नकारात्मक है या सकारात्मक यह निर्भर करता है व्यक्ति की कुंडली व रहन-सहन पर। यहां हम बात करेंगे ऐसे योग की, जिसमें चंद्रमा कमजोर होता है। वैसे कमजोर चंद्रमा के कारण व्यक्ति चिड़चिड़े स्वभाव का हो जाता है। चंद्रमा के प्रभाव से जीवन में और क्या-क्या होता है, यह हम आपको बताने जा रहे हैं।
यदि आपकी कुंडली में चंद्रमा कमजोर है तो भावनात्मक अस्थिरता, चिन्ता, तनाव, अन्य लोगों से सम्बन्ध स्थापित करने में असमर्थता एंव अंतरंगता का भय बना रहता है। मित्रों के साथ खुलकर न रह पाना भी एक बड़ा प्रभाव है।
चंद्रमा का सबसे ज्यादा प्रभाव मन पर पड़ता है। चंद्रमा के कमजोर होने से आप चिड़चिड़े स्वभाव के रहेंगे और हमेशा आपके मन में नकारात्मक विचार आते हैं। मानसिक अस्थिरता की वजह से आप एक काम को बहुत दिन तक नहीं कर पायेंगे। मानसिक कमजोरी, आलस्य, छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव में आ जाना, सोचने की शक्ति में कमी आना, माता का स्वास्थ्य ठीक न रहना आदि दिक्कतें बनी रहती हैं। Click करें यहां और पायें अपनी इस समस्या का हल।













Click it and Unblock the Notifications