क्यों नहीं बचता है पैसा, बनी रहती है आर्थिक तंगी?
[पं. अनुज कुमार शुक्ल] कई बार ऐसा होता होगा कि पैसा आता है, लेकिन कब खर्च हो जाता है पता नहीं चलता। कभी-कभी लंबे समय तक आर्थिक तंगी बनी रहती है। नौकरी या बिजनेस में कुछ ऐसा हो जाता है, जिसकी वजह से वित्तीय संकट झेलना पड़ता है। भौतिक दृष्टि से इसके कई कारण हो सकते हैं, लेकिन ज्योति कहता है कि ऐसा अक्सर उन लोगों के साथ होता है, जिनका चंद्रमा कमजोर होता है।
यदि आपका चंद्रमा कमजोर है तो आपको अपने आर्थिक क्षेत्र में काफी सावधान रहने की जरूरत है। आप सट्टेबाजी, लाटरी व जुआॅ आदि से बचें। अचानक धन प्राप्ति के चक्कर में आपको सिर्फ हानि ही उठानी ही पड़ेगी। आप धारे-धीरे करके ही धन जोड़े तो लाभप्रद रहेगा।
जब भी चंद्रमा कृतिका, उत्तराफाल्गुनी, अश्लेषा, ज्येष्ठा, उत्तराअषाढ़ तथा रेवती नक्षत्र में गोचर करेगा या वृश्चिक राशि व सिंह राशि में भ्रमण करेगा तब आपको आर्थिक समस्यायें आयेंगी। खासकर दिसम्बर, जनवरी, फरवरी व जून मास में ज्यादा अर्थ से सम्बन्धित दिक्कतें होगी। इन महीनों में कमजोर चंद्रमा वाले जाताकों को धन के प्रति विशेष सावधानी बरतनें की आवश्यकता होती है। Click करें यहां और पायें अपनी इस समस्या का हल।













Click it and Unblock the Notifications