27-28 सितम्बर के चंद्र ग्रहण का समय, राशियों पर प्रभाव

[पं. अनुज के शुक्ल] भाद्रपद पूर्णिमा दिन सोमवार दिनांक 28 सितम्बर सन् 2015 को खग्रास चन्द्र ग्रहण लगा। यह ग्रहण भारत के सुदूर पश्चिम में राजस्थान एंव गुजरात के पाकिस्तान सीमावर्ती क्षेत्रों में दिखाई दिया। यह ग्रहण 27 सितम्बर की रात ही शुरू हुआ, यानि जिस वक्त भारत में भाेर हो रही थी। [क्या है सुपर ब्लड मून]

यह खग्रास चन्द्र ग्रहण कन्या राशि में हस्त नक्षत्र के चतुर्थ चरण में पड़ा। भचक्र की कन्या राशि में 20 अंश 19 कला व 43 विकला पर स्थित बिन्दु या राशि मण्डल में 170.3286 अंश अगामी छः महीने तक सजीव सक्रिय हो गये तथा एक ग्रह की भांति आचरण करने लगे। उक्त बिन्दु से जब-जब भी अन्य ग्रह गोचर भ्रमण काल में विभिन्न अंशात्मक योग करेगा तब-तब शुभ-अशुभ फल प्रदान होते हैं।

28 सितम्बर को भारतीय समयानुसार चंद्र ग्रहण का समय-

  • ग्रहण का स्पर्श- प्रातः 6 बजकर 37 बजे।
  • ग्रहण का प्रारम्भ- सुबह 07 बजकर 41 बजे।
  • ग्रहण का परमग्रास- सुबह 8 बजकर 17 बजे।
  • ग्रहण की समाप्ति- सुबह 8 बजकर 54 बजे।
  • ग्रहण का मोक्ष- सुबह 9 बजकर 57 बजे।

भारत पर ग्रहण का असर

व्यापारी, सशस्त्र, सैन्य वाहनों के सवार ट्रक, मालवाहक ट्रक, व्यापारिक वस्तुयें, चावल, चना आदि छिलके वाले धान्य और पण्डित, शिक्षक व अकादमी शिक्षकों को पीड़ा होगी। कूर्म चक्रानुसार दक्षिण दिशा में यह ग्रहण पड़ेगा। विश्व के तथा भारत के दक्षिणी दिशा के क्षेत्रों में दुर्भिक्ष, उपद्रव, हिंसा, रक्तपात, महामारी व आतंकवादी घटनायें घटने की आशंका है।

चंद्र ग्रहण का विभिन्न राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा, चलिये पढ़ते नीचे स्लाइडर में-

चंद्र ग्रहण के प्रभाव

चंद्र ग्रहण के प्रभाव

आगे स्लाइडर में आप अलग-अलग राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव पढ़ सकते हैं।

मेष- स्वास्थ्य गिरेगा

मेष- स्वास्थ्य गिरेगा

कुछ लोगों को स्वास्थ्य से सम्बंधित शिकायत हो सकती है। दुविधाजनक स्थितियों से निकलने का रास्ता स्वंय आपको खोजना होगा। धन के लेन-देन में सावधानी बरतनी होगी।

वृष- अपमान हो सकता है

वृष- अपमान हो सकता है

इस समय कोई भी कार्य ऐसा न करें जिससे अपमान का सामना करना पड़े। प्रेमी वर्ग डेटिंग सोंच-समझकर करें अन्यथा अपयश का सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन- सार्थक परिणाम

मिथुन- सार्थक परिणाम

अतीत में किये गये कार्य का सार्थक परिणाम मिलेगा। प्रतियोगी छात्रों को सफलता मिलने के आसार है। नयें लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।

कर्क- पैसा आयेगा

कर्क- पैसा आयेगा

कुछ लोगों की आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी। निज सम्बन्धों में उदासीनता ठीक नहीं है। घर-गृहस्थी का कार्य भार बढ़ सकता है। राय-मशविरा लेकर कार्य लाभकारी रहेगा।

सिंह- निवेश में सावधानी

सिंह- निवेश में सावधानी

यदि आप कहीं धन का निवेश करना चाहते है तो सोंच-समझकर ही करें अन्यथा हानि होने के संकेत है। परिवार में कुछ लोगों से आपका तनाव हो सकता है।

कन्या- शारीरिक पीड़ा

कन्या- शारीरिक पीड़ा

कुछ लोगों को शारीरिक पीड़ा हो सकती है। पड़ोसियों से मधुरता बनायें रखना फायदेमंद साबित होगा। महिलायें अपनी गोपनीयता को सबके सामने सावर्जनिक न करें।

तुला- घरेलू खर्च बढ़ेगा

तुला- घरेलू खर्च बढ़ेगा

घरेलू खर्चो में व्यय की अधिकता बनी रहेगी जिससे मन थोड़ा सा परेशान रहेगा। बेवजह की मन में आशंका रखना उचित नहीं है। क्योंकि अधिकतर आप जैसा सोचते है वैसा ही आपके साथ होने लगता है।

वृश्चिक- कहीं लाभ, कहीं हानि

वृश्चिक- कहीं लाभ, कहीं हानि

इस राशि वाले लोगों को कहीं हानि कहीं लाभ ही होगा। छात्रों के करियर में प्रगति होगी तो महिलाओं को सम्मान व लाभ मिलेगा। आर्थिक मजबूती आयेगी।

धनु- अनहोनी हो सकती है

धनु- अनहोनी हो सकती है

कुछ लोग किसी अनहोनी घटना को लेकर आशंकित रहेगे। व्यापार में सोंच-समझकर निर्णय करें अन्यथा आर्थिक क्षति हो सकती है। मानसिक विकारों पर काबू पाने के लिए ध्यान करें।

मकर- बुजुर्गों का स्वास्थ्य गिरेगा

मकर- बुजुर्गों का स्वास्थ्य गिरेगा

सन्तान के करियर को लेकर मन चिन्तित रहेगा। घर में बर्जुगों के स्वास्थ्य को लेकर भी मन परेशान रह सकता है। जीवन साथी का भरपूर सहयोग व प्यार मिलेगा।

कुम्भ- व्यवसाय में लाभ

कुम्भ- व्यवसाय में लाभ

कार्य व व्यवसाय में लाभ मिलेगा। नयें व्यवसाय को शुरू करने के लिए भी समय अनुकूल है। छात्रों को मित्रों के साथ मनोरंजन करने के अवसर प्रदान होंगे।

मीन- शरीरिक कष्ट

मीन- शरीरिक कष्ट

जीवन साथी को शारीरिक व मानसिक कष्ट रह सकता है। वाहन की गति में नियन्त्रण बनायें रखने की आवश्यकता है। यदि आप किसी से अपने प्रेम का इजहार करना चाहते है तो उसमें सफलता मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+