सुन्दर बनना है तो सुन्दरकाण्ड का पाठ करना होगा

श्री रामचरितमान में 7 अध्याय है। इन सातो अध्यायों का गोस्वामी तुलीदास ने राममय होकर अपनी लेखनी से बखूबी वर्णन किया है। हनुमान के दिव्य और संकटमोचक चरित्र का दर्शन श्री रामचरितमानस के सुन्दरकाण्ड में परलक्षित होता है।

श्री रामचरितमान में 7 अध्याय है। इन सातो अध्यायों का गोस्वामी तुलीदास ने राममय होकर अपनी लेखनी से बखूबी वर्णन किया है। हनुमान के दिव्य और संकटमोचक चरित्र का दर्शन श्री रामचरितमानस के सुन्दरकाण्ड में परलक्षित होता है। श्री रामचरितमानस का पंचम सोपान सुन्दरकाण्ड है। इस सोपान में 03 श्लोक, 02 छन्द, 58 चैपाई, 60 दोहे और लगभग 6241 शब्द है।

Benefits of Sunderkand - Find an article based on Benefits and Importance of Sunderkand in Hindi.

तुलसीदास जी ने पांचवे अध्याय का नाम सुन्दरकाण्ड रखा है। जब तुलसीदास जैसे महान लोगों ने इस अध्याय का नाम सुन्दरकाण्ड रखा है तो जरा सोचो इसमें कितनी अलौकिक सुन्दरता का बखान किया गया होगा। स्मार्ट नहीं अगर वास्तव में सुन्दर बनना चाहते हो तो सुन्दरकाण्ड का पाठ करना होगा।

पढ़ें: पवनपुत्र हनुमान जी के बारे में अनकही और रोचक बातें

हनुमान तेहि परसा कर पुनि कीन्ह प्रनाम।
राम काजु कीन्हें बिनु मोहि कहां विश्राम।

सुन्दरकाण्ड का प्रथम दोहा है, जिसमें हनुमान जी कहते है कि राम का काम किये गये बगैर मुझे विश्राम नहीं करना है। परिश्रम की प्रधानता को बल देने वाले इस दोहे से हमें सीख लेनी चाहिए कि परिश्रम के बिना प्रगति सम्भव नही है और प्रगतिशील मनुष्य ही सच्ची सुन्दरता का पर्याय होता है।

सुन्दरकाण्ड का पाठ करने से हर मनोकामना पूर्ण होगी-

1- सुन्दरकाण्ड का पाठ करने से आत्म-विश्वास में वृद्धि होती है। छात्रों की बुद्धि तीव्र होती है एंव परीक्षा में अंक अच्छे आते है।

2- इसका पाठ करने से दिमागी समस्याओं से मुक्ति मिलती है। मन में शान्ति मिलती है जिससे सुकून भरी नींद आती है।

3- यदि आप के घर में तनाव बना रहता है तो सुन्दरकाण्ड का पाठ अवश्य करें।

4- यदि आप किसी अज्ञात भय से ग्रस्त है तो सुन्दरकाण्ड का पाठ करने से आपका भय दूर होगा।

5- यदि आपके बच्चे किसी गलत संगति में पड़ गये है, जिसकी वजह से वो अपने माता-पिता का कहना नहीं मानता है तो मंगलवार के दिन सुन्दरकाण्ड का पाठ करने से लाभ मिलेगा।

6- जो लोग कर्ज के दलदल में फंसे है, उन्हें सुन्दरकाण्ड का पाठ कराने से लाभ प्राप्त होगा।

7- नौकरी में प्रमोशन चाहते है तो सुन्दरकाण्ड का पाठ मंगलवार को करने से मनोकामना पूर्ण होगी।

8- जिन लोगों पर शनि की साढ़े-साती चल रही है, उन्हें शनिवार के दिन सुन्दरकाण्ड का पाठ करने से शनि देव की कृपा बरसती रहेगी।

9- बनते-बनते काम आपके बिगड़ जाते है तो सुन्दरकाण्ड का पाठ पीपल के पेड़ के नीचे करने से आने वाली बाधायें समाप्त होगी।

10- यदि आप खिलाड़़ी है और दुनिया में नाम कमाना चाहते है तो सुन्दरकाण्ड का पाठ अवश्य करें।

11-आप व्यापार करते है लेकिन प्रगति नहीं हो रही है और आये दिन समस्यायें बनी रहती है। ऐसे में आपको लगातार हर मंगलवार को सुन्दरकाड के दोहे का सम्पुट सुन्दरकाण्ड का पाठ करने से कुछ ही समय में आपके व्यापार में प्रगति होने लगेगी।

12- यदि आपके बच्चे का पढ़ाई में मन नहीं लगता है और पढ़ाई न करने के बहाने बनाया करता है तो मंगलवार के दिन सुन्दरकाण्ड का पाठ करते समय 7 इमली की पत्तियों को हनुमान जी के सामने रखकर पूजन करें। पाठ समाप्ति के बाद पूजन की हुयी इमली की पत्तियों में लाल बन्दन लगाकर बच्चे की पुस्तक में रख दें। ऐसा करने से कुछ समय बाद आपके बच्चे का पढ़ाई में मन लगने लगेगा। यह उपाय आपको कम से 5 मंगलवार करना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+