क्या करें अगर नौकरी में मंडराने लगे खतरा?

एक पुरानी रवायत है कि नौकरी है चाकरी न करी तो का करी। कुछ इसी तरह प्राइवेट जॉब करने वाले सोचा करते होंगे। जॉब में काम का दबाव इतना रहता है कि अपने परिवार को समय दे पाना भी कठिन होता है। फिर भी आये दिन नौकरी में खतरे के बादल मॅडराते रहते है। आइये हम आपको बताते है कि नौकरी में मॅडराने लगे खतरा तो अपनी राशि के अनुसार करें ये उपाय ?

नोट- नीचे दिये गये उपाय तभी करें जब नौकरी में विशेष खतरा मंडरा रहा हो

मेष- इस राशि के लोग या तो बहुत शान्त व सुशील प्रकृति के होते है या फिर बहुत चालाक और तेज-तर्रार होते है। इनमें खास बात ये होती है कि जिद्दी, सनकी व गुस्सैल प्रकृति के होते है। पहले तो इन्हे अपने ईगो और गुस्से पर कंट्रोल करना होगा। गाय को हरा चारा खिलायें एंव अंकुरित हरी मूंग का सेंवन करें।

वृष- ये लोग मेहनती, सौम्य स्वभाव व बेहद गंभीर होते है, इसलिए लोग इन्हे ठीक से समझ नहीं पाते है जिस वजह से इनकी जाॅब में दिक्कत आती है। नौकरी में प्राब्लम आने पर आप नियमित रूप से आप या आपकी पत्नी वैभव लक्ष्मी जी की आराधना करें।

मिथुन- इस राशि के लोगों को यदि अकेले में किसी बात पर डाटा या समझाया जाये तो ये अच्छे रिजल्ट देते और यदि सार्वजनिक रूप से इनकी इंसल्ट हुयी तो यह जाॅब को लात मार सकते है। आपको जब भी कोई जॉब में दिक्कत आये तो आप रोज बजरंग बाण का पाठ करें।

आगे की राशियों के बारे में जानने के लिए नीचे की स्लाइडों पर क्लिक कीजिये।

कर्क

कर्क

इस राशि वालों लोगों को अपने बाॅस से कुछ भी छिपाना नहीं चाहिए वरना दिक्कतें पैदा होगी। क्योंकि आप जितना छिपायेंगे उतना ही उलझते चले जायेगंे। जब भी कोई नौकरी में समस्याये आये तो नित्य केला खायें एंव मस्तक, छाती व नाभि पर केसर का तिलक लगायें।

सिंह

सिंह

आप लोगों को किसी की अधीनता बर्दास्त नहीं होगी। जब भी टकराव होगा वर्चस्व को लेकर हेागा। यदि नौकरी करनी है तो लीडरशिप वाला व्यक्तित्व छोड़ना होगा। जाॅब में कोई अड़चन आये तो हर शनिवार को पीपल पेड़ के नीचे दीपक जलायें व पेड की सेवा करें।

कन्या

कन्या

ये लोग सौम्य प्रकृति के होते है। अधिक सहनशीनता की वजह से आॅफिस में इनका शोषण होता है। और जब इनका धैर्य टूटता है तब भूचाल आता है। जिस कारण बात बिगड़ती है। आप हनुमान चालीसा का 7 बार पाठ करें।

तुला

तुला

आप न्याय के पक्षधर है जिस वजह से आपका ऑफिस में तारतम्य नहीं बैठ पाता है। आप कुछ गलत बर्दाश्त नहीं कर सकते है। जॉब करनी है तो थोड़ा परिस्थितियों से समझौता करने की आदत डालनी होगी। गुरूवार का व्रत रखें या पोखराज धारण करें।

वृश्चिक

वृश्चिक

आपका स्पष्टवादी व्यक्तित्व नौकरी में दिक्कते पैदा करता है। आप हर बात का जवाब देते है जो बाॅस को पसन्द नहीं होगा। इस स्वभाव पर थोड़ा नियन्त्रण करना होगा। मंगलवार का व्रत रखें और एक साढ़े 10 रत्ती का मोती धारण करें।

धनु

धनु

इस राशि के लोग वैसे तो बहुत हेल्पफुल नेचर के होते है लेकिन गलत बात पर इनका अक्रामक रूख एक अच्छे व्यक्तित्व को धूमिल कर देता है। अक्रामक रूख के कारण बाॅस से रिश्ते बिगड़ते है। नौकरी में दिक्कत आने पर लगातार 40 दिन तक आॅटे में पनीर मिलाकर गाय को खिलायें। यह उपाय शुक्रवार से शुरू करना होगा।

मकर

मकर

आपका आलस्य प्रगति में सबसे बड़ा बाधक है। काम समय पर पूरा न करने पर बाॅस से तनाव होगा। अपने आलसी स्वभाव को बदलना होगा। जब नौकरी में प्राब्लम आये तो विष्णु जी की आराधना करें।

कुम्भ

कुम्भ

इस राशि वाले लोग परिश्रमी होते है। किन्तु इनके मन की बात समझ पाना मुश्किल होता है। ये अपना काम बहुत शिदत्त से करते है लोग इनके खिलाफ षड़यन्त्र कर देते है। शिवाष्टक का पाठ करें।

मीन

मीन

आप पूरी मेहनत और लग्न के साथ कार्य करते रहिए। किसी के बहकावे में आकर कोई निर्णय न लें क्योंकि आपके अच्छे प्रदर्शन से लोग जलते है। जो भी बात हो उसे अपने बाॅस से खुलकर बतायें। आप आगे बढ़ते रहेंगे। आदित्य ह्रदय स्त्रोत का पाठ करें और साढ़े 8 रत्ती का माणिक्य धारण करें।

जानिए 'नमस्कार' का सही अर्थ और फायदे

जानिए 'नमस्कार' का सही अर्थ और फायदे

नमस्कार करना हमारी संस्कृति का प्रतीक है, हिंदुस्तानियों की पहचान बना 'नमस्कार' केवल एक परंपरा ही नहीं बल्कि इसके कई भौतिक और वैज्ञानिक फायदे हैं। जिनके बारे में आप में से बहुत कम लोग जानते होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+