जानिए साल 2014 में शादी के शुभ मुहूर्त
लखनऊ। वर्ष 2014 जितना खास भारत देश के लिये है, उतना ही खास उन लोगों के लिये है जो अपने जीवनसाथी की तलाश में हैं, या फिर शादी की डोर में बंधने जा रहे हों। उन्हीं के जीवने के लिये खास दिन ही होगा, जब वो शादी के बंधन में बंधेंगे। वर्ष 2014 में कुल 90 दिन शहनाइयां बजेंगी। जी हां हम यहां बात करेंगे शादी के मुहूर्त के संबंध में।
साल 2014 में विवाह के मुहूर्त इस साल सबसे ज्यादा 17 दिन जून में होंगे, जबकि नवंबर में सबसे कम एक दिन होगा जिस पर शादी का शुभ मुहूर्त माना जायेगा। पिछले साल से तुलना करें तो कम मुहूर्त होने पर लोगों को अधिक भागदौड़ करनी होगी। वर्ष 2014 में वैवाहिक आयोजन के लिए मात्र 90 दिन का ही संयोग बन रहा है। साल 2013 में 126 दिन का संयोग था। इसकी अपेक्षा इस वर्ष वैवाहिक दिनों की संख्या कम हो गई है।
यानी अगर आप शादी करने जा रहे हैं, या फिर आपके घर में भाई, बहन, बेटा, बेटी, आदि किसी की शादी है तो जल्द से जल्द डेट फाइनल कर मैरेज हॉल, शामियाना, कैटरर, आदि की बुकिंग करवा लें, क्योंकि मुहूर्त कम होने की वजह से भीड़ बढ़ सकती है और भीड़ बढ़ने का मतलब आपको ऐन मौके पर अच्छा मैरेज हॉल नहीं मिल पायेगा। स्लाइडर में देखें वर्ष 2014 में शादी के शुभ मुहूर्त।

जनवरी में 11 दिन
जनवरी में 11 दिन, 18 जनवरी, 19, 20, 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27 व 28 जनवरी।

फरवरी में 16 दिन
फरवरी माह में 3, 4, 8, 9, 10, 14, 15, 17, 18, 19, 20, 21, 22, 23, 24 व 26 फरवरी।

मार्च में 7 दिन
मार्च माह में 2, 3, 4, 7, 8, 9 व 14 मार्च।

अप्रैल में 9 दिन
अप्रैल माह में विवाह के लिए 9 दिन हैं- 16, 17, 18, 19, 20, 21, 22, 26 व 27 अप्रैल।

मई माह में 15 दिन
मई माह में 15 दिन विवाह के लिए शुभ हैं- 1, 2, 7, 8, 10, 11, 13, 15, 17, 19, 23, 24, 25, 29 व 30 मई।

जून में 17 दिन
इसमें 4, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12, 13, 14, 15, 19, 20, 21, 24, 25 व 26 तारीख को धूमधाम से शहनाई बजाई जा सकती है।

जुलाई में 5 दिन
जुलाई माह में 5 दिन का योग है। इसमें 1, 2, 3, 4 व 5 जुलाई को वैवाहिक आयोजन हो सकता है।

नवम्बर में 1 दिन
नवंबर माह में मात्र एक दिन 30 नवंबर को ही विवाह का योग है।

दिसंबर में 9 दिन
दिसंबर में 1, 2, 5, 6, 7, 12, 13, 14 व 15 दिसंबर को शहनाई बज सकती है।

इन महीनों में नहीं हैं एक भी मुहूर्त
अगस्त, सितंबर व अक्टूबर माह में वैवाहिक आयोजन के लिए कोई संयोग नहीं बनता है।












Click it and Unblock the Notifications